Dry Skin Care: बदलते मौसम में रूखी त्वचा को कैसे रखें नम, सस्ते में हो जाएगा काम 

मौसम में बदलाव का असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नहीं, बल्कि त्वचा पर भी पड़ता है. कभी गर्मी तो कभी ठंड और हवा में नमी कम होने की वजह से त्वचा रूखी होने लगती है. कई लोगों को चेहरे पर खिंचाव, हाथों में रूखापन और होंठ फटने जैसी परेशानियां होने लगती हैं. ऐसे में त्वचा को नम बनाए रखना जरूरी है. इसके लिए हर बार महंगे मॉइस्चराइजर या स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. कुछ सस्ती चीजों और रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों से भी त्वचा की अच्छी देखभाल की जा सकती है. नारियल तेल से लेकर एलोवेरा तक आएंगे काम रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है. नहाने के बाद या रात को सोने से पहले शरीर की हल्की नम त्वचा पर थोड़ा नारियल तेल लगाएं. यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करती  है.  इसके अलावा एलोवेरा जेल भी त्वचा को आराम पहुंचाता है. आप साफ और खुशबू रहित एलोवेरा जेल की थोड़ी मात्रा चेहरे और हाथों पर लगा सकते हैं. शहद भी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है. इसे थोड़ी देर लगाकर रखने के बाद पानी से धो ले. ध्यान रखें कि किसी भी घरेलू चीज से जलन या खुजली हो, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें. यह भी पढ़ें : क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता नहाने के बाद जरूर करें ये काम त्वचा को नम रखने के लिए सबसे अच्छा समय नहाने के तुरंत बाद होता है. जब त्वचा हल्की गीली हो, तभी उस पर मॉइस्चराइजर या क्रीम लगा लें. इससे त्वचा की नमी लंबे समय तक बनी रहती है. बहुत गर्म पानी से नहाने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा का नेचुरल ऑयल  कम होता है. इसके बजाय हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. साथ ही, चेहरा धोने के लिए तेज खुशबू वाले साबुन या हार्ड फेस वॉश की जगह हल्का क्लींजर चुनें. इन छोटी आदतों से भी कम होगा रूखापन त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है. इसके अलावा खाने में फल, हरी सब्जियां, नट्स और अच्छे फैट वाली चीजें शामिल करें. बार-बार चेहरा धोने और त्वचा को जोर से रगड़ने से बचें. अगर होंठ सूखते हैं, तो उन पर पेट्रोलियम  जेली लगाएं. हाथ और पैर रूखे रहते हैं, तो रात में क्रीम लगाकर सोएं. अगर त्वचा में लगातार खुजली, लालिमा, दरारें या जलन बनी रहती है, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें. यह भी पढ़ें :मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश

Nov 15, 2026 - 02:30
 0
Dry Skin Care: बदलते मौसम में रूखी त्वचा को कैसे रखें नम, सस्ते में हो जाएगा काम 

मौसम में बदलाव का असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नहीं, बल्कि त्वचा पर भी पड़ता है. कभी गर्मी तो कभी ठंड और हवा में नमी कम होने की वजह से त्वचा रूखी होने लगती है. कई लोगों को चेहरे पर खिंचाव, हाथों में रूखापन और होंठ फटने जैसी परेशानियां होने लगती हैं. ऐसे में त्वचा को नम बनाए रखना जरूरी है. इसके लिए हर बार महंगे मॉइस्चराइजर या स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. कुछ सस्ती चीजों और रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों से भी त्वचा की अच्छी देखभाल की जा सकती है.

नारियल तेल से लेकर एलोवेरा तक आएंगे काम

रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है. नहाने के बाद या रात को सोने से पहले शरीर की हल्की नम त्वचा पर थोड़ा नारियल तेल लगाएं. यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करती  है. 

इसके अलावा एलोवेरा जेल भी त्वचा को आराम पहुंचाता है. आप साफ और खुशबू रहित एलोवेरा जेल की थोड़ी मात्रा चेहरे और हाथों पर लगा सकते हैं. शहद भी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है. इसे थोड़ी देर लगाकर रखने के बाद पानी से धो ले. ध्यान रखें कि किसी भी घरेलू चीज से जलन या खुजली हो, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें.

यह भी पढ़ें : क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता

नहाने के बाद जरूर करें ये काम

त्वचा को नम रखने के लिए सबसे अच्छा समय नहाने के तुरंत बाद होता है. जब त्वचा हल्की गीली हो, तभी उस पर मॉइस्चराइजर या क्रीम लगा लें. इससे त्वचा की नमी लंबे समय तक बनी रहती है. बहुत गर्म पानी से नहाने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा का नेचुरल ऑयल  कम होता है. इसके बजाय हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. साथ ही, चेहरा धोने के लिए तेज खुशबू वाले साबुन या हार्ड फेस वॉश की जगह हल्का क्लींजर चुनें.

इन छोटी आदतों से भी कम होगा रूखापन

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है. इसके अलावा खाने में फल, हरी सब्जियां, नट्स और अच्छे फैट वाली चीजें शामिल करें. बार-बार चेहरा धोने और त्वचा को जोर से रगड़ने से बचें. अगर होंठ सूखते हैं, तो उन पर पेट्रोलियम  जेली लगाएं. हाथ और पैर रूखे रहते हैं, तो रात में क्रीम लगाकर सोएं. अगर त्वचा में लगातार खुजली, लालिमा, दरारें या जलन बनी रहती है, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें :मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow