Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया

Old Coin Exibition: सोशल मीडिया पर आए दिन कई खरें वायरल होती हैं. इन खबरों में कई योजनाएं भी होती हैं, जो सरकार द्वारा चलाई जाती हैं. हालांकि हर एक योजना या खबर सही हो, ऐसा जरूरी तो नहीं है. जैसे इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक सरकारी योजना के जरिए लाखों रुपये कमाए जाने का दावा किया जा रहा है. क्या है वायरल वीडियो में?इस वायरल हो रहे वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं. जो बता रहे हैं कि पुराने सिक्कों की एक एग्जिबिशन सरकार के द्वराा लगाई जा रही है. जिसमें कोई भी अपने पुराने सिक्के लेकर जा सकता है, वहां उन सिक्कों को सीधे सरकार को ही बेचा जा सकता है. सरकार इन सिक्कों के एवज में 5 या 10 लाख रुपये देगी. लेकिन इस खबर के पीछे की सच्चाई तो कुछ और ही है. ये भी पढ़ें: डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट क्या है पूरी सच्चाई?इस खबर के पीछे की सच्चाई अब खुद सरकार की अधिकृत एजेंसी पीआईबी ने बताई है. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए इस वीडियो को शेयर किया हाँ और इसे पूरी तरह से फर्जी करार दिया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'फेक वीडियो अलर्ट! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक डिजिटल रूप से बदला हुआ (मैनिपुलेटेड) वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए सरकार द्वारा अधिकृत खरीदार का समर्थन करते हुए दिखाया गया है. ⚠️ Fake Video Alert!???? A digitally manipulated video of Prime Minister Narendra Modi is circulating online wherein he is shown endorsing a government-authorised buyer for participation in an exhibition of old coins. #PIBFactCheck: ❌ This video is #Fake. ✅ The Prime… pic.twitter.com/YTCeAxAi9n — PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 4, 2026 आगे खबर की सच्चाई को उजागर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक ये वीडियो फेक है. प्रधानमंत्री ने पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी के लिए सरकार द्वारा अधिकृत किसी भी खरीदार का समर्थन नहीं किया है. ऑनलाइन वायरल हो रहे ऐसे मैनिपुलेटेड कंटेंट पर भरोसा न करें, जिसका मकसद नागरिकों को गुमराह करना है. गलत जानकारी को रोकने में मदद के लिए, भारत सरकार से जुड़े संदिग्ध कंटेंट की रिपोर्ट PIBFactCheck पर करें.' झांसे में आ जाती है जनताबता दें कि ऐसे वीडियोज या किसी ऑनलाइन घूम रही योजना के झांसे में कई बार लोग फंस जाते हैं. जैसे इस वीडियो में दिखाए जा रहे सिक्कों के मुताबिक 5 और 10 रुपये के ऐसे सिक्के जिनमें पीछे की तरफ माता वैष्णो देवी की तस्वीर बनी है. इस वीडियो को देख कई लोग इन सिक्कों को इकट्ठा करने में भी जुट गए थे. हालांकि अब पीआईके जरिए इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है. ये भी पढ़ें: अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Aug 4, 2026 - 22:30
 0
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया

Old Coin Exibition: सोशल मीडिया पर आए दिन कई खरें वायरल होती हैं. इन खबरों में कई योजनाएं भी होती हैं, जो सरकार द्वारा चलाई जाती हैं. हालांकि हर एक योजना या खबर सही हो, ऐसा जरूरी तो नहीं है. जैसे इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक सरकारी योजना के जरिए लाखों रुपये कमाए जाने का दावा किया जा रहा है.

क्या है वायरल वीडियो में?
इस वायरल हो रहे वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं. जो बता रहे हैं कि पुराने सिक्कों की एक एग्जिबिशन सरकार के द्वराा लगाई जा रही है. जिसमें कोई भी अपने पुराने सिक्के लेकर जा सकता है, वहां उन सिक्कों को सीधे सरकार को ही बेचा जा सकता है. सरकार इन सिक्कों के एवज में 5 या 10 लाख रुपये देगी. लेकिन इस खबर के पीछे की सच्चाई तो कुछ और ही है.

ये भी पढ़ें: डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट

क्या है पूरी सच्चाई?
इस खबर के पीछे की सच्चाई अब खुद सरकार की अधिकृत एजेंसी पीआईबी ने बताई है. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए इस वीडियो को शेयर किया हाँ और इसे पूरी तरह से फर्जी करार दिया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'फेक वीडियो अलर्ट! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक डिजिटल रूप से बदला हुआ (मैनिपुलेटेड) वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए सरकार द्वारा अधिकृत खरीदार का समर्थन करते हुए दिखाया गया है.

आगे खबर की सच्चाई को उजागर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक ये वीडियो फेक है. प्रधानमंत्री ने पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी के लिए सरकार द्वारा अधिकृत किसी भी खरीदार का समर्थन नहीं किया है. ऑनलाइन वायरल हो रहे ऐसे मैनिपुलेटेड कंटेंट पर भरोसा न करें, जिसका मकसद नागरिकों को गुमराह करना है. गलत जानकारी को रोकने में मदद के लिए, भारत सरकार से जुड़े संदिग्ध कंटेंट की रिपोर्ट PIBFactCheck पर करें.'

झांसे में आ जाती है जनता
बता दें कि ऐसे वीडियोज या किसी ऑनलाइन घूम रही योजना के झांसे में कई बार लोग फंस जाते हैं. जैसे इस वीडियो में दिखाए जा रहे सिक्कों के मुताबिक 5 और 10 रुपये के ऐसे सिक्के जिनमें पीछे की तरफ माता वैष्णो देवी की तस्वीर बनी है. इस वीडियो को देख कई लोग इन सिक्कों को इकट्ठा करने में भी जुट गए थे. हालांकि अब पीआईके जरिए इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है.

ये भी पढ़ें: अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow