Odisha News: शराबी बाप ने किया 16 साल की बेटी का रेप, सदमे में पीड़िता ने उठाया खौफनाक कदम

Odisha Rape News: ओडिशा के गंजम जिले से एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 16 साल की लड़की ने अपने शराबी पिता के कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने के बाद नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि किशोरी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि किशोरी के पिता को रविवार को गिरफ्तार किया गया था और सोमवार (16 जून) को एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. डिगपहंडी पुलिस के प्रभारी निरीक्षक पीके पात्रा ने यह बताया कि 11 जून को किशोरी अपने घर में अकेली थी, उस दौरान ही उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बड़ी मात्रा में खाईं नींद की गोलियां पुलिस ने यह बताया कि घटना के बाद किशोरी ने बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां खा ली. फिलहाल वह बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. दोषी पर लगा 10 हजार रुपए का जुर्माना एक ऐसा ही केस ओडिशा के गंजम जिले से पहले भी सामने आया है, जहां पर एक विशेष पीओसीएसओ कोर्ट ने एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में आजीवन करावास की सजा सुनाई है. पुलिस के सुत्रों ने यह बताया कि पीड़िता आरोपी की पहली पत्नी की बेटी थी. अतिरिक्त जिला जस्टिस और पीओसीएसओ कोर्ट की जज प्रणति पटनायक ने दोषी को 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. वकील नारायण पांडा ने यह जानकारी दी. दोषी पिता ने 2023 में अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया था. पुलिस ने दोषी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.  यह भी पढ़ें - एयर इंडिया के एक और प्लेन में दिक्कत, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग Sheetal Chaudhary Case: सोनीपत में मॉडल शीतल चौधरी उर्फ सिम्मी को किसने मारा? हो गया खुलासा, हत्या वाली रात की पूरी कहानी

Jun 17, 2025 - 11:30
 0
Odisha News: शराबी बाप ने किया 16 साल की बेटी का रेप, सदमे में पीड़िता ने उठाया खौफनाक कदम

Odisha Rape News: ओडिशा के गंजम जिले से एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 16 साल की लड़की ने अपने शराबी पिता के कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने के बाद नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि किशोरी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि किशोरी के पिता को रविवार को गिरफ्तार किया गया था और सोमवार (16 जून) को एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. डिगपहंडी पुलिस के प्रभारी निरीक्षक पीके पात्रा ने यह बताया कि 11 जून को किशोरी अपने घर में अकेली थी, उस दौरान ही उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता ने बड़ी मात्रा में खाईं नींद की गोलियां

पुलिस ने यह बताया कि घटना के बाद किशोरी ने बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां खा ली. फिलहाल वह बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है.

दोषी पर लगा 10 हजार रुपए का जुर्माना

एक ऐसा ही केस ओडिशा के गंजम जिले से पहले भी सामने आया है, जहां पर एक विशेष पीओसीएसओ कोर्ट ने एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में आजीवन करावास की सजा सुनाई है. पुलिस के सुत्रों ने यह बताया कि पीड़िता आरोपी की पहली पत्नी की बेटी थी. अतिरिक्त जिला जस्टिस और पीओसीएसओ कोर्ट की जज प्रणति पटनायक ने दोषी को 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. वकील नारायण पांडा ने यह जानकारी दी. दोषी पिता ने 2023 में अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया था. पुलिस ने दोषी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. 

यह भी पढ़ें -

एयर इंडिया के एक और प्लेन में दिक्कत, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग

Sheetal Chaudhary Case: सोनीपत में मॉडल शीतल चौधरी उर्फ सिम्मी को किसने मारा? हो गया खुलासा, हत्या वाली रात की पूरी कहानी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow