Numerology: मूलांक 3 से जुड़े खास उपाय, जो दिला सकते हैं पैसा और सफलता!

Numerology: अंक ज्योतिष में नंबर को काफी शुभ और प्रभावशाली माना जाता है. जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 है. यह अंक आमतौर पर बुद्धिमत्ता, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिकता का प्रतीक होता है. लेकिन कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि, 3 नंबर के लोग होने के बावजूद जीवन में अपेक्षित सफलता या स्थिरता नहीं होती है. इसका असल कारण यह होता है कि, इस अंक की सकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाती है. न्यूमरोलॉजी के अनुसार, इन तारीखों में जन्मी महिलाएं शादी के बाद पति के घर लाती हैं धन और तरक्की!  ऐसे लोगों को सबसे पहले अपने जीवन में पीले रंग को अधिक महत्व देना चाहिए. पीला रंग मूलांक 3 का मुख्य रंग माना जाता है. शरीर पर सोना पहनना भी इनके लिए सही माना जाता है, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है.  इसके साथ ही हल्दी, केसर, पीला रत्न और चंदन को घर में रखना शुभ माना जाता है. माथे पर चंदन का तिलक लगाने से भी मानसिक शांति और पॉजिटिव एनर्जी मिलती है.  मूलांक 3 वालों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए मूलांक 3 वालों को सबसे जरूरी सलाह यह है कि, उन्हें जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए. खासतौर पर फ्यूचर एंड ऑप्शन जैसे ट्रेडिंग विकल्पों में जाने से नुकसान की संभावना बढ़ सकती है. आमतौर पर देखा गया है कि, शेयर मार्केट में 90 प्रतिशत लोग पैसा खाते हैं, और नंबर 3 वाले लोग अगर बिना सोच-समझ के इसमें जाते हैं, तो उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.  इसके साथ ही प्रकृति से जुड़ना भी इनके लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. घर में पेड़-पौधे लगाना, उनकी देखभाल करना और उन्हें पानी देना जीवन में सकारात्मकता लाता है.  मूलांक 3 वाले लोगों के लिए परिवार में सबसे खास रिश्ता दादा-दादी और नाना-नानी के साथ माना जाता है. उनकी सेवा और सम्मान करने से जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही मंदिर या देवस्थान में मूंगफली और बादाम जैसे ड्राई फ्रटूस का दान करना भी इनके लिए लाभकारी माना जाता है. इन उपायों को अपनाने से मूलांक 3 की सकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे जीवन में सक्रिय होने लगती है. क्या घर का नंबर भी बदल सकता है आपकी किस्मत? जानिए न्यूमरोलॉजी का गणित! Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Mar 8, 2026 - 15:30
 0
Numerology: मूलांक 3 से जुड़े खास उपाय, जो दिला सकते हैं पैसा और सफलता!

Numerology: अंक ज्योतिष में नंबर को काफी शुभ और प्रभावशाली माना जाता है. जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 है. यह अंक आमतौर पर बुद्धिमत्ता, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिकता का प्रतीक होता है.

लेकिन कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि, 3 नंबर के लोग होने के बावजूद जीवन में अपेक्षित सफलता या स्थिरता नहीं होती है. इसका असल कारण यह होता है कि, इस अंक की सकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाती है.

न्यूमरोलॉजी के अनुसार, इन तारीखों में जन्मी महिलाएं शादी के बाद पति के घर लाती हैं धन और तरक्की!

 ऐसे लोगों को सबसे पहले अपने जीवन में पीले रंग को अधिक महत्व देना चाहिए. पीला रंग मूलांक 3 का मुख्य रंग माना जाता है. शरीर पर सोना पहनना भी इनके लिए सही माना जाता है, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है. 

इसके साथ ही हल्दी, केसर, पीला रत्न और चंदन को घर में रखना शुभ माना जाता है. माथे पर चंदन का तिलक लगाने से भी मानसिक शांति और पॉजिटिव एनर्जी मिलती है. 

मूलांक 3 वालों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए

मूलांक 3 वालों को सबसे जरूरी सलाह यह है कि, उन्हें जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए. खासतौर पर फ्यूचर एंड ऑप्शन जैसे ट्रेडिंग विकल्पों में जाने से नुकसान की संभावना बढ़ सकती है. आमतौर पर देखा गया है कि, शेयर मार्केट में 90 प्रतिशत लोग पैसा खाते हैं, और नंबर 3 वाले लोग अगर बिना सोच-समझ के इसमें जाते हैं, तो उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. 

इसके साथ ही प्रकृति से जुड़ना भी इनके लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. घर में पेड़-पौधे लगाना, उनकी देखभाल करना और उन्हें पानी देना जीवन में सकारात्मकता लाता है. 

मूलांक 3 वाले लोगों के लिए परिवार में सबसे खास रिश्ता दादा-दादी और नाना-नानी के साथ माना जाता है. उनकी सेवा और सम्मान करने से जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है.

इसके साथ ही मंदिर या देवस्थान में मूंगफली और बादाम जैसे ड्राई फ्रटूस का दान करना भी इनके लिए लाभकारी माना जाता है. इन उपायों को अपनाने से मूलांक 3 की सकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे जीवन में सक्रिय होने लगती है.

क्या घर का नंबर भी बदल सकता है आपकी किस्मत? जानिए न्यूमरोलॉजी का गणित!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow