Women's Day 2026: आज की महिला है करियर-ओरिएंटेड, इंडिपेंडेंट और फेवरलेस, इन ग्रहों की मजबूती बनाती है इन्हें Boss Lady
International Women's Day 2026: हर साल हम 8 मार्च के दिन को महिला दिवस के रूप में मनाते हैं. वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं की शक्ति, साहस, ऊर्जा और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. आज की नारी दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना रही है. वह सिर्फ परिवार की जिम्मेदारियां नहीं बल्कि करियर, बिजनेस, राजनीति, खेल और कॉरपोरेट दुनिया में भी सक्रिय है. आज की नारी सब पर भारी है. क्योंकि महिलाएं आज करियर-ओरिएंटेड, इंडिपेंडेंट और फियरलेस बनकर समाज में एक नई मिसाल पेश कर रही है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, साहस, निर्णय क्षमता और नेतृत्व गुणों में ग्रहों की स्थिति का महत्वपूर्ण योगदान होता है. इसी तरह कुछ विशेष ग्रहों की मजबूत स्थिति महिलाओं को आत्मविश्वासी और लीडर बनाने में अहम भूमिका निभाती है. इन ग्रहों की मजबूत स्थिति महिलाओं को बनाती है BOSS LADY सूर्य (Sun)- कुंडली मे सूर्य की मजबूत स्थिति नेतृत्व और आत्मविश्वास को बढ़ाती है. सूर्य को आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है. जिन महिलाओं की कुंडली में सूर्य मजबूत या उच्च होता है, वे आत्मविश्वासी और निर्णय लेने में लीडर की तरह काम करती हैं. ऐसी महिलाएं अपने दम पर आगे बढ़ती है और समाज में अलग पहचान बनाती है. मंगल (Mars)- कुंडली में मंगल अगर मजबूत हो तो व्यकि फियरलेस और साहसी बनता है. ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना जाता है. जिन महिलाओं की कुंडली में मंगल मजबूत हो, उसमें जोखिम लेने की क्षमता और चुनौतियों का सामना करने का साहस होता है और यही गुण उन्हें करियर में आगे बढ़ने और बड़ी जिम्मेदारियां संभालने में मदद करती है. शनि (Saturn)- शनि को अनुशासन प्रिय ग्रह कहा जाता है. शनि परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष के कारक हैं. जिन महिलाओं पर शनि की कृपा होती है, वे मेहनती और धैर्यवान होती हैं. ऐसी महिलाएं अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराती नहीं बल्कि संघर्ष और मेहनत से उसका सामना कर सफल होती है. बुध (Mercury)- जिन महिलाओं की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में हो, ऐसी महिलाओं में स्मार्टनेस और कम्युनिकेशन लेवल अच्छा होता है. बुध को बुद्धि, वाणी और संवाद का ग्रह माना जाता है. बुध की मजबूत स्थिति से महिलाएं स्मार्ट, तेज दिमाग और प्रभावशाली वक्ता बन सकती हैं. ऐसी महिलाएं कॉरपोरेट, मीडिया, बिजनेस या पब्लिक रिलेशन जैसे क्षेत्रों में अपना परचम लहराती हैं. गुरु (Jupiter)- ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, विवेक और मार्गदर्शन का कारक माना जाता है. जिन महिलाओं की कुंडली में गुरु मजबूत होता है, वे समझदारी से फैसले लेने में सक्षम होती हैं. उनका व्यक्तित्व संतुलित और प्रभावशाली होता है. ऐसी महिलाएं केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करने का काम करती हैं. शुक्र (Venus)- ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, कला, आकर्षण और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. जिन महिलाओं की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है वे महिलाएं फैशन, कला, मीडिया, डिजाइन, फिल्म, ब्यूटी और क्रिएटिव फील्ड में काफी नाम कमाती हैं. यही कारण है कि मजबूत शुक्र वाली महिलाएं अक्सर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर ‘Boss Lady’ के रूप में उभरती हैं. ये भी पढ़ें: Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर संस्कृत श्लोक भेज दें शुभकामनाएं, बहुत गहरा है इनका अर्थ Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
International Women's Day 2026: हर साल हम 8 मार्च के दिन को महिला दिवस के रूप में मनाते हैं. वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं की शक्ति, साहस, ऊर्जा और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. आज की नारी दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना रही है. वह सिर्फ परिवार की जिम्मेदारियां नहीं बल्कि करियर, बिजनेस, राजनीति, खेल और कॉरपोरेट दुनिया में भी सक्रिय है.
आज की नारी सब पर भारी है. क्योंकि महिलाएं आज करियर-ओरिएंटेड, इंडिपेंडेंट और फियरलेस बनकर समाज में एक नई मिसाल पेश कर रही है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, साहस, निर्णय क्षमता और नेतृत्व गुणों में ग्रहों की स्थिति का महत्वपूर्ण योगदान होता है. इसी तरह कुछ विशेष ग्रहों की मजबूत स्थिति महिलाओं को आत्मविश्वासी और लीडर बनाने में अहम भूमिका निभाती है.
इन ग्रहों की मजबूत स्थिति महिलाओं को बनाती है BOSS LADY
सूर्य (Sun)- कुंडली मे सूर्य की मजबूत स्थिति नेतृत्व और आत्मविश्वास को बढ़ाती है. सूर्य को आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है. जिन महिलाओं की कुंडली में सूर्य मजबूत या उच्च होता है, वे आत्मविश्वासी और निर्णय लेने में लीडर की तरह काम करती हैं. ऐसी महिलाएं अपने दम पर आगे बढ़ती है और समाज में अलग पहचान बनाती है.
मंगल (Mars)- कुंडली में मंगल अगर मजबूत हो तो व्यकि फियरलेस और साहसी बनता है. ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना जाता है. जिन महिलाओं की कुंडली में मंगल मजबूत हो, उसमें जोखिम लेने की क्षमता और चुनौतियों का सामना करने का साहस होता है और यही गुण उन्हें करियर में आगे बढ़ने और बड़ी जिम्मेदारियां संभालने में मदद करती है.
शनि (Saturn)- शनि को अनुशासन प्रिय ग्रह कहा जाता है. शनि परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष के कारक हैं. जिन महिलाओं पर शनि की कृपा होती है, वे मेहनती और धैर्यवान होती हैं. ऐसी महिलाएं अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराती नहीं बल्कि संघर्ष और मेहनत से उसका सामना कर सफल होती है.
बुध (Mercury)- जिन महिलाओं की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में हो, ऐसी महिलाओं में स्मार्टनेस और कम्युनिकेशन लेवल अच्छा होता है. बुध को बुद्धि, वाणी और संवाद का ग्रह माना जाता है. बुध की मजबूत स्थिति से महिलाएं स्मार्ट, तेज दिमाग और प्रभावशाली वक्ता बन सकती हैं. ऐसी महिलाएं कॉरपोरेट, मीडिया, बिजनेस या पब्लिक रिलेशन जैसे क्षेत्रों में अपना परचम लहराती हैं.
गुरु (Jupiter)- ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, विवेक और मार्गदर्शन का कारक माना जाता है. जिन महिलाओं की कुंडली में गुरु मजबूत होता है, वे समझदारी से फैसले लेने में सक्षम होती हैं. उनका व्यक्तित्व संतुलित और प्रभावशाली होता है. ऐसी महिलाएं केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करने का काम करती हैं.
शुक्र (Venus)- ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, कला, आकर्षण और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. जिन महिलाओं की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है वे महिलाएं फैशन, कला, मीडिया, डिजाइन, फिल्म, ब्यूटी और क्रिएटिव फील्ड में काफी नाम कमाती हैं. यही कारण है कि मजबूत शुक्र वाली महिलाएं अक्सर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर ‘Boss Lady’ के रूप में उभरती हैं.
ये भी पढ़ें: Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर संस्कृत श्लोक भेज दें शुभकामनाएं, बहुत गहरा है इनका अर्थ
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?