Nokia 1100 समेत ये हैं दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन, लिस्ट में आईफोन भी शामिल

स्मार्टफोन मार्केट जिस गति से आगे बढ़ रही है, उसमें अपनी पहचान बनाना बड़ी बात होती है. हर साल दुनियाभर में हजारों नए फोन लॉन्च होते हैं. ऐसे में किसी भी फोन के लिए ग्राहकों को अट्रैक्ट कर पाना एक बड़ी चुनौती है. आज हम ऐसे मोबाइल फोन की बात करेंगे, जिन्होंने न सिर्फ इस चुनौती का पार किया बल्कि सालों बाद आज भी बड़े चाव से याद किए जाते हैं. आज हम दुनिया के 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स की लिस्ट लेकर आए हैं.   Nokia 1100 इस फोन को कोई नहीं भूल सकता. यह दुनियाभर में करोड़ों लोगों का पहला फोन था. 2003 में लॉन्च हुए इस फोन से बहुत लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं. लॉन्चिंग के समय से ही लोग इसे खूब पसंद करने लगे और दुनियाभर में इसकी 25 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स बेची गईं. इसमें कॉलिंग और मैसेजिंग जैसे बेसिक फीचर मिलते थे.  Nokia 1110  Nokia 1100 की तरह Nokia 1110 भी सुपरहिट हुआ. Nokia 1100 से थोड़े एडवांस्ड फीचर वाला यह फोन बजट-फ्रेंडली मार्केट्स में खूब पसंद किया गया. इसकी भी लगभग 25 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई थी.  iPhone 6 and 6 Plus आईफोन 6 सीरीज के साथ ऐप्पल ने बड़ी स्क्रीन वाले फोन की मार्केट में एंट्री की थी. इससे कंपनी को एंड्रॉयड को टक्कर देने में मदद मिली. ऐप्पल की इस ऑफरिंग को लोगों ने भी हाथों-हाथ लिया और पूरी दुनिया में इन दोनों फोन की 22 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई. ये दोनों कई क्वार्टर तक टॉप सेलिंग फोन बने रहे. iPhone 11 आईफोन 11 को नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और भारत में खूब पसंद किया गया. फेसआईडी, अपग्रेडेड कैमरा और पावरफुल चिप वाले इस आईफोन की 2022 तक लगभग 16 करोड़ यूनिट्स बिक चुकी थीं. Samsung Galaxy S4 सैमसंग का गैलेक्सी S4  कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है और दुनियाभर में इसकी करीब 8 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई थी. AMOLED डिस्प्ले, एडवांस्ड फीचर्स और स्ट्रॉन्ग सिक्योरिटी सुईट के कारण इसे खूब पसंद किया गया था. यह 2013 का दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन था. ये भी पढ़ें- Tech Explained: एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को चाहिए अरबों लीटर पानी, जानिए डेटा सेंटर को क्यों पड़ती है पानी की जरूरत

Feb 11, 2026 - 18:30
 0
Nokia 1100 समेत ये हैं दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन, लिस्ट में आईफोन भी शामिल

स्मार्टफोन मार्केट जिस गति से आगे बढ़ रही है, उसमें अपनी पहचान बनाना बड़ी बात होती है. हर साल दुनियाभर में हजारों नए फोन लॉन्च होते हैं. ऐसे में किसी भी फोन के लिए ग्राहकों को अट्रैक्ट कर पाना एक बड़ी चुनौती है. आज हम ऐसे मोबाइल फोन की बात करेंगे, जिन्होंने न सिर्फ इस चुनौती का पार किया बल्कि सालों बाद आज भी बड़े चाव से याद किए जाते हैं. आज हम दुनिया के 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स की लिस्ट लेकर आए हैं. 

 Nokia 1100

इस फोन को कोई नहीं भूल सकता. यह दुनियाभर में करोड़ों लोगों का पहला फोन था. 2003 में लॉन्च हुए इस फोन से बहुत लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं. लॉन्चिंग के समय से ही लोग इसे खूब पसंद करने लगे और दुनियाभर में इसकी 25 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स बेची गईं. इसमें कॉलिंग और मैसेजिंग जैसे बेसिक फीचर मिलते थे.

 Nokia 1110

 Nokia 1100 की तरह Nokia 1110 भी सुपरहिट हुआ. Nokia 1100 से थोड़े एडवांस्ड फीचर वाला यह फोन बजट-फ्रेंडली मार्केट्स में खूब पसंद किया गया. इसकी भी लगभग 25 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई थी. 

iPhone 6 and 6 Plus

आईफोन 6 सीरीज के साथ ऐप्पल ने बड़ी स्क्रीन वाले फोन की मार्केट में एंट्री की थी. इससे कंपनी को एंड्रॉयड को टक्कर देने में मदद मिली. ऐप्पल की इस ऑफरिंग को लोगों ने भी हाथों-हाथ लिया और पूरी दुनिया में इन दोनों फोन की 22 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई. ये दोनों कई क्वार्टर तक टॉप सेलिंग फोन बने रहे.

iPhone 11

आईफोन 11 को नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और भारत में खूब पसंद किया गया. फेसआईडी, अपग्रेडेड कैमरा और पावरफुल चिप वाले इस आईफोन की 2022 तक लगभग 16 करोड़ यूनिट्स बिक चुकी थीं.

Samsung Galaxy S4

सैमसंग का गैलेक्सी S4  कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है और दुनियाभर में इसकी करीब 8 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई थी. AMOLED डिस्प्ले, एडवांस्ड फीचर्स और स्ट्रॉन्ग सिक्योरिटी सुईट के कारण इसे खूब पसंद किया गया था. यह 2013 का दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन था.

ये भी पढ़ें-

Tech Explained: एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को चाहिए अरबों लीटर पानी, जानिए डेटा सेंटर को क्यों पड़ती है पानी की जरूरत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow