Neville Tata की नियुक्ति पर फिर संकट | Sir Ratan Tata Trust की Meeting क्यों रद्द हुई? | Paisa Live

Sir Ratan Tata Trust में Noel Tata के बेटे Neville Tata की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर सस्पेंस गहरा गया है। शनिवार को होने वाली अहम बैठक का अचानक रद्द होना इस बात का संकेत है कि ट्रस्ट के भीतर अब भी पूर्ण सहमति नहीं बन पाई है। Tata Trusts में किसी भी नए trustee की नियुक्ति के लिए बोर्ड के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति जरूरी होती है। सूत्रों के मुताबिक, Neville Tata के नाम पर सभी ट्रस्टियों को एकमत करने के लिए और समय चाहिए। यह मुद्दा पिछले कई महीनों से चर्चा में है। 11 नवंबर 2025 को Sir Dorabji Tata Trust की बैठक में Neville Tata और Bhaskar Bhatt के नामों को मंजूरी मिल गई थी, लेकिन उसी दिन Sir Ratan Tata Trust की बैठक में Trustee Venu Srinivasan ने तकनीकी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि ये नाम औपचारिक एजेंडा में शामिल नहीं थे। अब सवाल है—क्या सहमति बनेगी या मामला और लंबा खिंचेगा?      

Jan 18, 2026 - 20:30
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow