NEET UG 2025: आज है नीट यूजी की Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका, ये है आसान तरीका
नीट यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट की प्रोविजनल आंसर की (उत्तर कुंजी) पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, जिसकी अंतिम तिथि आज, 5 जून 2025 है. अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में किसी सवाल का उत्तर गलत लगता है, तो वह आज रात 11:50 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है. NEET UG 2025 की प्रोविजनल आंसर की 3 जून को जारी की गई थी. इसके बाद से छात्र इसे देखकर अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा रहे हैं. लेकिन अगर किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिख रहा है, तो छात्र उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. यह आपत्तियां विषय विशेषज्ञों की टीम को भेजी जाएंगी. अगर विशेषज्ञों को लगता है कि आपत्ति सही है, तो उत्तर में सुधार किया जाएगा और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. इसी के आधार पर रिजल्ट भी तय होगा. प्रति आपत्ति देना होगा शुल्क हर एक आपत्ति के लिए ₹200 प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा. यह फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा की जा सकती है. अगर कोई छात्र निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए समय रहते फीस जमा करना जरूरी है. NEET UG 2025 परीक्षा और आंकड़े इस बार नीट यूजी की परीक्षा 4 मई 2025 को पूरे देश के सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली. करीब 22.79 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 20.80 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. यह संख्या अब तक की सबसे ज्यादा मानी जा रही है, जिससे इस बार की प्रतियोगिता और भी ज्यादा कड़ी हो गई है. कैसे दर्ज करें उत्तर कुंजी पर आपत्ति? सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए "Answer Key Challenge" लिंक पर क्लिक करें. अब अपनी लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) डालें. ओपन हुई विंडो में उस प्रश्न को चुनें, जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है. निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें. सबमिशन से पहले एक बार सभी डिटेल्स को अच्छे से चेक जरूर करें. ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस में भर्ती निकली तो कितने अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी? जान लीजिए पूरा गणित
नीट यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट की प्रोविजनल आंसर की (उत्तर कुंजी) पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, जिसकी अंतिम तिथि आज, 5 जून 2025 है. अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में किसी सवाल का उत्तर गलत लगता है, तो वह आज रात 11:50 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है.
NEET UG 2025 की प्रोविजनल आंसर की 3 जून को जारी की गई थी. इसके बाद से छात्र इसे देखकर अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा रहे हैं. लेकिन अगर किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिख रहा है, तो छात्र उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. यह आपत्तियां विषय विशेषज्ञों की टीम को भेजी जाएंगी. अगर विशेषज्ञों को लगता है कि आपत्ति सही है, तो उत्तर में सुधार किया जाएगा और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. इसी के आधार पर रिजल्ट भी तय होगा.
प्रति आपत्ति देना होगा शुल्क
हर एक आपत्ति के लिए ₹200 प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा. यह फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा की जा सकती है. अगर कोई छात्र निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए समय रहते फीस जमा करना जरूरी है.
NEET UG 2025 परीक्षा और आंकड़े
इस बार नीट यूजी की परीक्षा 4 मई 2025 को पूरे देश के सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली. करीब 22.79 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 20.80 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. यह संख्या अब तक की सबसे ज्यादा मानी जा रही है, जिससे इस बार की प्रतियोगिता और भी ज्यादा कड़ी हो गई है.
कैसे दर्ज करें उत्तर कुंजी पर आपत्ति?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए "Answer Key Challenge" लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपनी लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) डालें.
- ओपन हुई विंडो में उस प्रश्न को चुनें, जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है.
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
- सबमिशन से पहले एक बार सभी डिटेल्स को अच्छे से चेक जरूर करें.
ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस में भर्ती निकली तो कितने अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी? जान लीजिए पूरा गणित
What's Your Reaction?