NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

नीट पीजी 2026 परीक्षा का पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट में एडमिशन के प्रक्रिया शुरू हो रही है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज 12 अक्टूबर से नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर रही है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. इस काउंसलिंग के जरिए उम्मीदवारों को एमडी, एमएस और दूसरे पीजी मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन लेने का मौका मिलेगा. वहीं आवेदन प्रक्रिया में काउंसलिंग फीस और सिक्योरिटी डिपाजिट जमा करना होगा. नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का पूरा शेड्यूल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने पहले राउंड के लिए शेड्यूल निर्धारित किया है. इसमें रजिस्ट्रेशन आज यानी 12 अक्टूबर से शुरू होगा. वहीं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर दोपहर 12:00 तक है. इसके अलावा फीस जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 दोपहर 3 बजे तक है. वहीं चॉइस फिलिंग 13 से 22 अक्टूबर सुबह 10:30 बजे तक, चॉइस लॉकिंग 21 अक्टूबर शाम 4 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 22 और 23 अक्टूबर 2026 और राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 24 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा. इसके बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक और जॉइन कर चुके उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन 3 नवंबर 2026 तक होगा. कौन कर सकता है काउंसलिंग के लिए आवेदन? नीट पीजी 2026 परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले और निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार राउंड 1 की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवारों को संबंधित मेडिकल कॉलेज और काउंसलिंग प्राधिकरण की प्रवेश संबंधी शर्तें भी पूरी करनी होगी. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी अखिल भारतीय कोटा के 50 प्रतिशत पीजी मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करते हैं. इसके अलावा केंद्रीय विद्यालयों, डीम्ड यूनिवर्सिटी और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के संबंधित संस्थाओं की सीटें भी इसी प्रक्रिया में शामिल है. नीट पीजी काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए. इसके बाद होम पेज पर दिए गए मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन खोलें. अब नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी भरे और लॉगिन करें. अब आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. इसके बाद जरूरी विवरण और डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराएं. अब निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट का पेमेंट करें. फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और आवेदन सबमिट कर दें. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें. ये भी पढ़ें-दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका काउंसलिंग के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी? नीट पीजी एडमिट कार्ड नीट पीजी स्कोरकार्ड एमबीबीएस की डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट एमबीबीएस की मार्कशीट इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाण पत्र वैध फोटो पहचान पत्र स्थायी या प्रोविजनल मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लागू होने पर कैटेगरी या दिव्यांग प्रमाण पत्र सीट आवंटित होने के बाद अलॉटमेंट लेटर ये भी पढ़ें-कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?

Oct 12, 2026 - 17:30
 0
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

नीट पीजी 2026 परीक्षा का पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट में एडमिशन के प्रक्रिया शुरू हो रही है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज 12 अक्टूबर से नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर रही है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. इस काउंसलिंग के जरिए उम्मीदवारों को एमडी, एमएस और दूसरे पीजी मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन लेने का मौका मिलेगा. वहीं आवेदन प्रक्रिया में काउंसलिंग फीस और सिक्योरिटी डिपाजिट जमा करना होगा.

नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का पूरा शेड्यूल

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने पहले राउंड के लिए शेड्यूल निर्धारित किया है. इसमें रजिस्ट्रेशन आज यानी 12 अक्टूबर से शुरू होगा. वहीं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर दोपहर 12:00 तक है. इसके अलावा फीस जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 दोपहर 3 बजे तक है. वहीं चॉइस फिलिंग 13 से 22 अक्टूबर सुबह 10:30 बजे तक, चॉइस लॉकिंग 21 अक्टूबर शाम 4 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 22 और 23 अक्टूबर 2026 और राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 24 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा. इसके बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक और जॉइन कर चुके उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन 3 नवंबर 2026 तक होगा.

कौन कर सकता है काउंसलिंग के लिए आवेदन?

नीट पीजी 2026 परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले और निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार राउंड 1 की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवारों को संबंधित मेडिकल कॉलेज और काउंसलिंग प्राधिकरण की प्रवेश संबंधी शर्तें भी पूरी करनी होगी. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी अखिल भारतीय कोटा के 50 प्रतिशत पीजी मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करते हैं. इसके अलावा केंद्रीय विद्यालयों, डीम्ड यूनिवर्सिटी और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के संबंधित संस्थाओं की सीटें भी इसी प्रक्रिया में शामिल है.

नीट पीजी काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • काउंसलिंग के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए.
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन खोलें.
  • अब नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी भरे और लॉगिन करें.
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
  • इसके बाद जरूरी विवरण और डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराएं.
  • अब निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट का पेमेंट करें.
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और आवेदन सबमिट कर दें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका

काउंसलिंग के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?

  • नीट पीजी एडमिट कार्ड
  • नीट पीजी स्कोरकार्ड
  • एमबीबीएस की डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट
  • एमबीबीएस की मार्कशीट
  • इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाण पत्र
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • स्थायी या प्रोविजनल मेडिकल रजिस्ट्रेशन
  • सर्टिफिकेट लागू होने पर कैटेगरी या दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • सीट आवंटित होने के बाद अलॉटमेंट लेटर

ये भी पढ़ें-कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow