राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
राजस्थान में मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अपडेट है. राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. इस चरण में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम के लिए कुल 2,529 सीटें आवंटित की गई है. इनमें एमबीबीएस की 2057 और बीडीएस की 472 सीटें शामिल है, जिन उम्मीदवारों ने राउंड तीन के काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट देख सकते हैं. यह रिजल्ट राजस्थान नीट यूजी मेडिकल एंड डेंटल ऐडमिशन काउंसलिंग बोर्ड की ओर से जारी किया गया है. राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे चरण में 2,529 नई सीट आवंटित हुई है. वहीं राउंड 3 की लिस्ट में नए सीट आवंटन के अलावा पहले से सीट प्राप्त कर चुके, उम्मीदवारों की स्थिति भी शामिल है. जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में 8,019 उम्मीदवारों का नाम है. इनमें 2,529 उम्मीदवारों को नई सीट आवंटित हुई है, जबकि 1,444 उम्मीदवारों की सीट अपग्रेड हुई है. वहीं 1377 उम्मीदवारों की राउंड 2 वाली सीट बरकरार रखी गई है और 2669 उम्मीदवारों ने अपग्रेडेशन का ऑप्शन नहीं चुना था. सीट आवंटन की लिस्ट में सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के साथ मैनेजमेंट और एनआरआई सीटों की कैटेगरी भी शामिल है. कैसे चेक करें राउंड 3 का रिजल्ट राउंड 3 का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान नीट यूजी की ug.neetrajasthan.com वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर राउंड 3 सीट अलॉटमेंट से संबंधित लिंक खोजें. अब जहां लॉगिन करना जरूरी हो, वहां अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें. रिजल्ट खुलने के बाद आवंटित कॉलेज प्रोग्राम और सीट कैटेगरी देखें. अगर आपको सीट मिलती है, तो अपना सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर लें. इसके बाद आवंटन पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग और प्रवेश संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़े. ये भी पढ़ें-कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार? 11 से 15 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग राउंड 3 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग कम जॉइनिंग की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है. हालांकि सभी उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग के नियम एक जैसे नहीं है. काउंसलिंग निर्देशों के अनुसार जिन उम्मीदवारों की राउंड 2 की सीट बरकरार रखी है और जो पहले ही जॉइन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं है. वहीं जिन उम्मीदवारों की सीट अपग्रेड हुई है, उन्हें आवंटन पत्र में दिए गए समय के अनुसार रिपोर्टिंग, जॉइनिंग और डॉक्यूमेंट जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी हो हाईकोर्ट के आदेश के अधीन है आवंटन रिजल्ट काउंसलिंग बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार राउंड 3 का रिजल्ट राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ के 7 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुपालन में जारी किया गया. यह आदेश एसबी सिविल रिट याचिका 24139/2026 से संबंधित है. सीट आवंटन लिस्ट अंतिम न्यायिक निर्णय के परिणाम के अधीन है. बोर्ड ने इससे पहले 9 अक्टूबर को सांकेतिक रिजल्ट जारी किया था, ताकि उम्मीदवार निर्धारित समय के अंदर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सके. इसलिए उम्मीदवारों को रिजल्ट से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए ऑफिशियल काउंसलिंग सूचना में दिए गए माध्यम का पालन करना होगा. ये भी पढ़ें-दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका
राजस्थान में मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अपडेट है. राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. इस चरण में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम के लिए कुल 2,529 सीटें आवंटित की गई है. इनमें एमबीबीएस की 2057 और बीडीएस की 472 सीटें शामिल है, जिन उम्मीदवारों ने राउंड तीन के काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट देख सकते हैं. यह रिजल्ट राजस्थान नीट यूजी मेडिकल एंड डेंटल ऐडमिशन काउंसलिंग बोर्ड की ओर से जारी किया गया है.
राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे चरण में 2,529 नई सीट आवंटित हुई है. वहीं राउंड 3 की लिस्ट में नए सीट आवंटन के अलावा पहले से सीट प्राप्त कर चुके, उम्मीदवारों की स्थिति भी शामिल है. जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में 8,019 उम्मीदवारों का नाम है. इनमें 2,529 उम्मीदवारों को नई सीट आवंटित हुई है, जबकि 1,444 उम्मीदवारों की सीट अपग्रेड हुई है. वहीं 1377 उम्मीदवारों की राउंड 2 वाली सीट बरकरार रखी गई है और 2669 उम्मीदवारों ने अपग्रेडेशन का ऑप्शन नहीं चुना था. सीट आवंटन की लिस्ट में सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के साथ मैनेजमेंट और एनआरआई सीटों की कैटेगरी भी शामिल है.
कैसे चेक करें राउंड 3 का रिजल्ट
- राउंड 3 का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान नीट यूजी की ug.neetrajasthan.com वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर राउंड 3 सीट अलॉटमेंट से संबंधित लिंक खोजें.
- अब जहां लॉगिन करना जरूरी हो, वहां अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें.
- रिजल्ट खुलने के बाद आवंटित कॉलेज प्रोग्राम और सीट कैटेगरी देखें.
- अगर आपको सीट मिलती है, तो अपना सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर लें.
- इसके बाद आवंटन पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग और प्रवेश संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़े.
ये भी पढ़ें-कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?
11 से 15 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग
राउंड 3 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग कम जॉइनिंग की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है. हालांकि सभी उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग के नियम एक जैसे नहीं है. काउंसलिंग निर्देशों के अनुसार जिन उम्मीदवारों की राउंड 2 की सीट बरकरार रखी है और जो पहले ही जॉइन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं है. वहीं जिन उम्मीदवारों की सीट अपग्रेड हुई है, उन्हें आवंटन पत्र में दिए गए समय के अनुसार रिपोर्टिंग, जॉइनिंग और डॉक्यूमेंट जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी हो
हाईकोर्ट के आदेश के अधीन है आवंटन रिजल्ट
काउंसलिंग बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार राउंड 3 का रिजल्ट राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ के 7 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुपालन में जारी किया गया. यह आदेश एसबी सिविल रिट याचिका 24139/2026 से संबंधित है. सीट आवंटन लिस्ट अंतिम न्यायिक निर्णय के परिणाम के अधीन है. बोर्ड ने इससे पहले 9 अक्टूबर को सांकेतिक रिजल्ट जारी किया था, ताकि उम्मीदवार निर्धारित समय के अंदर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सके. इसलिए उम्मीदवारों को रिजल्ट से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए ऑफिशियल काउंसलिंग सूचना में दिए गए माध्यम का पालन करना होगा.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका
What's Your Reaction?