NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में CBI ने नासिक से किसको किया गिरफ्तार? लातूर में दर्ज हुई थी शिकायत

NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार शाम को महाराष्ट्र के नासिक से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. इससे पहले दिन में नासिक पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को हिरासत में लिया. पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चौहान ने बताया कि उसे नासिक के इंदिरा नगर इलाके से पकड़ा गया. मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट (स्नातक)-2026 का अयोजन तीन मई को किया गया था. मंगलवार (12 मई 2026) को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच यह परीक्षा रद्द कर दी गई. सरकार ने सीबीआई को ‘‘अनियमितताओं’’ की व्यापक जांच का निर्देश दिया है. इस बीच, पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित प्रश्नपत्र लीक का संबंध मध्य महाराष्ट्र के लातूर से भी हो सकता है, जहां परीक्षा में शामिल हुए एक छात्र के अभिभावक ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई. और पढ़ें: NEET UG 2026 Cancelled: NEET 2026 रद्द हो गई है छात्रों की फीस कैसे वापस होगी और इसमें कितना लगेगा वक्त? जान नें पूरी प्रक्रिया | पुलिस ने एसडीपीओ को दिए तत्काल जांच के निर्देश शिकायत के अनुसार, लातूर के एक निजी कोचिंग संस्थान ने कथित तौर पर नीट (यूजी)-2026 के आयोजन से पहले अपने छात्रों के लिए एक मॉक टेस्ट आयोजित किया था. चौंकाने वाली बात यह है कि मॉक टेस्ट के 42 प्रश्न कथित तौर पर वास्तविक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से हूबहू मेल खाते थे. शिकायत में कोचिंग संस्थान की इस व्यापक प्रश्नपत्र लीक नेटवर्क में संलिप्तता को लेकर संदेह जताया गया है. इन दावों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) समीरसिंह साल्वे को तत्काल जांच करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है. लातूर पुलिस प्रशासन ने लोगों से नीट प्रश्नपत्र लीक मामले से संबंधित किसी भी जानकारी या सबूत के साथ आगे आने की अपील की है. प्रासंगिक जानकारी रखने वाले लोगों से एसडीपीओ साल्वे से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का आग्रह किया गया है. और पढ़ें: NTA DG अभिषेक सिंह का बड़ा ऐलान, पेपर लीक के चलते NEET-UG 2026 रद्द, निष्पक्ष होगा री-एग्जाम |

May 13, 2026 - 17:30
 0
NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में CBI ने नासिक से किसको किया गिरफ्तार? लातूर में दर्ज हुई थी शिकायत

NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार शाम को महाराष्ट्र के नासिक से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. इससे पहले दिन में नासिक पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को हिरासत में लिया. पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चौहान ने बताया कि उसे नासिक के इंदिरा नगर इलाके से पकड़ा गया.

मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट (स्नातक)-2026 का अयोजन तीन मई को किया गया था. मंगलवार (12 मई 2026) को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच यह परीक्षा रद्द कर दी गई. सरकार ने सीबीआई को ‘‘अनियमितताओं’’ की व्यापक जांच का निर्देश दिया है. इस बीच, पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित प्रश्नपत्र लीक का संबंध मध्य महाराष्ट्र के लातूर से भी हो सकता है, जहां परीक्षा में शामिल हुए एक छात्र के अभिभावक ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई.

और पढ़ें: NEET UG 2026 Cancelled: NEET 2026 रद्द हो गई है छात्रों की फीस कैसे वापस होगी और इसमें कितना लगेगा वक्त? जान नें पूरी प्रक्रिया |

पुलिस ने एसडीपीओ को दिए तत्काल जांच के निर्देश

शिकायत के अनुसार, लातूर के एक निजी कोचिंग संस्थान ने कथित तौर पर नीट (यूजी)-2026 के आयोजन से पहले अपने छात्रों के लिए एक मॉक टेस्ट आयोजित किया था. चौंकाने वाली बात यह है कि मॉक टेस्ट के 42 प्रश्न कथित तौर पर वास्तविक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से हूबहू मेल खाते थे. शिकायत में कोचिंग संस्थान की इस व्यापक प्रश्नपत्र लीक नेटवर्क में संलिप्तता को लेकर संदेह जताया गया है. इन दावों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) समीरसिंह साल्वे को तत्काल जांच करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है. लातूर पुलिस प्रशासन ने लोगों से नीट प्रश्नपत्र लीक मामले से संबंधित किसी भी जानकारी या सबूत के साथ आगे आने की अपील की है. प्रासंगिक जानकारी रखने वाले लोगों से एसडीपीओ साल्वे से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का आग्रह किया गया है.

और पढ़ें: NTA DG अभिषेक सिंह का बड़ा ऐलान, पेपर लीक के चलते NEET-UG 2026 रद्द, निष्पक्ष होगा री-एग्जाम |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow