NEET पेपर लीक: प्रोफेसर मनिषा मांढरे को कोर्ट ने 14 दिन की CBI कस्टडी में भेजा, रिटायरमेंट से 7 महीने पहले हुईं अरेस्ट

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पुणे की प्रोफेसर मनीषा मांढरे को गिरफ्तार किया है. मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से मनीषा मांढरे की 14 दिनों की पुलिस कस्टडी मांगी थी. इसके बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीषा मांढरे को 14 दिनों के लिए सीबीआई की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया. हालांकि, बचाव पक्ष के वकीलों ने सीबीआई की मांग का विरोध किया और लंबी कस्टडी पर आपत्ति जताई. सीबीआई अब मनीषा मांढरे से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि नीट पेपर लीक मामले में उनकी क्या भूमिका थी और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं. एजेंसी पहले से इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है और अलग-अलग राज्यों में जांच जारी है. ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: टेलीग्राम का इस्तेमाल, नासिक में कोचिंग क्लास वालों से पूछताछ... NEET पेपर लीक में CBI की रडार पर कौन? मनीषा मंधारे महाराष्ट्र की एक सीनियर शिक्षिका NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में पुणे की प्रोफेसर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में अलग-अलग शहरों से कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच एजेंसियों के अनुसार, मनीषा मंधारे महाराष्ट्र की एक सीनियर शिक्षिका हैं और वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जुड़ी विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही थीं. बताया जा रहा है कि उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न पत्रों तक सीधी पहुंच थी. मंधारे पुणे के शिवाजीनगर इलाके में स्थित मॉडर्न कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में कार्यरत थीं. ये भी पढ़ें: भारत ने खारिज किया सिंधु जल संधि पर इंटरनेशनल कोर्ट का फैसला, पाकिस्तान को फिर दी ये चेतावनी

May 17, 2026 - 18:30
 0
NEET पेपर लीक: प्रोफेसर मनिषा मांढरे को कोर्ट ने 14 दिन की CBI कस्टडी में भेजा, रिटायरमेंट से 7 महीने पहले हुईं अरेस्ट

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पुणे की प्रोफेसर मनीषा मांढरे को गिरफ्तार किया है. मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से मनीषा मांढरे की 14 दिनों की पुलिस कस्टडी मांगी थी. इसके बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीषा मांढरे को 14 दिनों के लिए सीबीआई की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया. हालांकि, बचाव पक्ष के वकीलों ने सीबीआई की मांग का विरोध किया और लंबी कस्टडी पर आपत्ति जताई.

सीबीआई अब मनीषा मांढरे से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि नीट पेपर लीक मामले में उनकी क्या भूमिका थी और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं. एजेंसी पहले से इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है और अलग-अलग राज्यों में जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: टेलीग्राम का इस्तेमाल, नासिक में कोचिंग क्लास वालों से पूछताछ... NEET पेपर लीक में CBI की रडार पर कौन?

मनीषा मंधारे महाराष्ट्र की एक सीनियर शिक्षिका

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में पुणे की प्रोफेसर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में अलग-अलग शहरों से कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच एजेंसियों के अनुसार, मनीषा मंधारे महाराष्ट्र की एक सीनियर शिक्षिका हैं और वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जुड़ी विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही थीं. बताया जा रहा है कि उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न पत्रों तक सीधी पहुंच थी. मंधारे पुणे के शिवाजीनगर इलाके में स्थित मॉडर्न कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में कार्यरत थीं.

ये भी पढ़ें: भारत ने खारिज किया सिंधु जल संधि पर इंटरनेशनल कोर्ट का फैसला, पाकिस्तान को फिर दी ये चेतावनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow