Neeraj Chopra: पाकिस्तान के अरशद नदीम नहीं, ये है नीरज चोपड़ा का सबसे बड़ा विरोधी; 8 दिन में दूसरी बार हराया

Neeraj Chopra Javelin Throw: नीरज चोपड़ा को 8 दिन के भीतर दूसरी चैंपियनशिप में हार झेलनी पड़ी है. गजब की बात यह है कि करीब एक सप्ताह के अंतराल में उन्हें एक ही एथलीट के सामने 2 बार मात खानी पड़ी है. शुक्रवार को जानुज कुसोचिंस्की मेमोरियल टूर्नामेंट खेला गया, जिसमें भारत के स्टार एथलीट को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. उन्हें हराने वाले एथलीट का नाम जूलियन वेबर है, जिन्होंने कुछ दिन पहले दोहा डायमंड लीग में भी नीरज को हराया था. नीरज चोपड़ा निरंतर 85 मीटर से दूर भाला फेंकते रहे हैं, लेकिन बीते शुक्रवार हुए टूर्नामेंट में उनके लिए 85 मीटर की दूरी तय कर पाना भी बहुत मुश्किल काम रहा. नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा, वहीं दूसरे प्रयास में 81.28 मीटर दूर भला फेंका. उन्होंने इवेंट के बीच में अपने कोच से सलाह भी ली, इसके बावजूद उनके अगले दोनों प्रयास फाउल रहे और पांचवें प्रयास में उन्होंने 81.40 मीटर की दूरी तय की. नीरज चोपड़ा ने छठे और अंतिम प्रयास में पूरी जान झोंक दी थी, जिससे वो 84.14 मीटर दूर भला फेंक पाए. अंतिम प्रयास से पहले नीरज तीसरे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन 84.14 मीटर के प्रयास ने उन्हें दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया. जर्मनी के जूलियन वेबर एक बार फिर नीरज चोपड़ा के 'कट्टर प्रतिद्वंदी' साबित हुए. वेबर ने अपने दूसरे प्रयास में 86.12 मीटर दूर भाला फेंका, जिसके बलबूते वो पहले स्थान पर रहे. पाकिस्तान के अरशद नदीम, वो एथलीट हैं जिन्होंने पेरिस ओलंपिक्स में 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर चोपड़ा को गोल्ड मेडल से वंचित रखा था. दरअसल अरशद नदीम, नीरज के कट्टर प्रतिद्वंदी नहीं हैं बल्कि जूलियन वेबर यह पदवी हासिल करते जा रहे हैं. जूलियन वेबर ने महज 8 दिनों के भीतर दो बार भारतीय स्टार को मात दी है. अरशद नदीम ने दिया बड़ा बयान पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता अरशद नदीम ने हाल ही में नीरज चोपड़ा के साथ संबंधों पर बयान देकर कहा, "भारत-पाक तनाव के चलते मैं नीरज चोपड़ा को लेकर कोई बयान नहीं देना चाहता. मैं एक छोटे से गांव से आता हूं, इतना ही कह सकता हूं कि मैं और मेरा परिवार पाक सेना के साथ खड़ा है." यह भी पढ़ें: India Squad: रोहित-विराट का पुराना साथी, टीम इंडिया में करेगा वापसी! जल्द हो सकता है बड़ा एलान

May 24, 2025 - 11:30
 0
Neeraj Chopra: पाकिस्तान के अरशद नदीम नहीं, ये है नीरज चोपड़ा का सबसे बड़ा विरोधी; 8 दिन में दूसरी बार हराया

Neeraj Chopra Javelin Throw: नीरज चोपड़ा को 8 दिन के भीतर दूसरी चैंपियनशिप में हार झेलनी पड़ी है. गजब की बात यह है कि करीब एक सप्ताह के अंतराल में उन्हें एक ही एथलीट के सामने 2 बार मात खानी पड़ी है. शुक्रवार को जानुज कुसोचिंस्की मेमोरियल टूर्नामेंट खेला गया, जिसमें भारत के स्टार एथलीट को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. उन्हें हराने वाले एथलीट का नाम जूलियन वेबर है, जिन्होंने कुछ दिन पहले दोहा डायमंड लीग में भी नीरज को हराया था.

नीरज चोपड़ा निरंतर 85 मीटर से दूर भाला फेंकते रहे हैं, लेकिन बीते शुक्रवार हुए टूर्नामेंट में उनके लिए 85 मीटर की दूरी तय कर पाना भी बहुत मुश्किल काम रहा. नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा, वहीं दूसरे प्रयास में 81.28 मीटर दूर भला फेंका. उन्होंने इवेंट के बीच में अपने कोच से सलाह भी ली, इसके बावजूद उनके अगले दोनों प्रयास फाउल रहे और पांचवें प्रयास में उन्होंने 81.40 मीटर की दूरी तय की.

नीरज चोपड़ा ने छठे और अंतिम प्रयास में पूरी जान झोंक दी थी, जिससे वो 84.14 मीटर दूर भला फेंक पाए. अंतिम प्रयास से पहले नीरज तीसरे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन 84.14 मीटर के प्रयास ने उन्हें दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया. जर्मनी के जूलियन वेबर एक बार फिर नीरज चोपड़ा के 'कट्टर प्रतिद्वंदी' साबित हुए. वेबर ने अपने दूसरे प्रयास में 86.12 मीटर दूर भाला फेंका, जिसके बलबूते वो पहले स्थान पर रहे.

पाकिस्तान के अरशद नदीम, वो एथलीट हैं जिन्होंने पेरिस ओलंपिक्स में 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर चोपड़ा को गोल्ड मेडल से वंचित रखा था. दरअसल अरशद नदीम, नीरज के कट्टर प्रतिद्वंदी नहीं हैं बल्कि जूलियन वेबर यह पदवी हासिल करते जा रहे हैं. जूलियन वेबर ने महज 8 दिनों के भीतर दो बार भारतीय स्टार को मात दी है.

अरशद नदीम ने दिया बड़ा बयान

पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता अरशद नदीम ने हाल ही में नीरज चोपड़ा के साथ संबंधों पर बयान देकर कहा, "भारत-पाक तनाव के चलते मैं नीरज चोपड़ा को लेकर कोई बयान नहीं देना चाहता. मैं एक छोटे से गांव से आता हूं, इतना ही कह सकता हूं कि मैं और मेरा परिवार पाक सेना के साथ खड़ा है."

यह भी पढ़ें:

India Squad: रोहित-विराट का पुराना साथी, टीम इंडिया में करेगा वापसी! जल्द हो सकता है बड़ा एलान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow