Namansh Syal Last Video: दुबई एयरशो में क्रैश हुए तेजस के पायलट का आखिरी वीडियो, देखकर टूट जाएगा दिल!

दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसमें पायलट विंग कमांडर नमंश स्याल की मौत हो गई. यह हादसा दुबई के अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ. इंडियन एयरफोर्स ने क्रैश के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के ऑर्डर दिए हैं. इसी बीच  नमंश स्याल  का आखिरी वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में विंग कमांडर नमंश स्याल दुबई एयर शो में भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, यूएई में भारत के दूत दीपक मित्तल और विदेश मंत्रालय में भारत के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्हें एक ग्रुप फोटो खिंचवाते हुए भी देखा जा सकता है. नमंश स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले थे. BHARAT SALUTES ITS HERO.RIP Wing Commander Namansh Syal — a warrior who touched the skies with courage and guarded the nation with pride. ????????????Soar high, braveheart.Om Shanti ????????️#Tejas #TejasCrash #DubaiAirShow pic.twitter.com/aNN7PBcTuH — Rebel_Warriors (@Rebel_Warriors) November 21, 2025 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुबई एयरशो के दौरान हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा, दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान एक बहादुर और साहसी भारतीय वायुसेना पायलट के निधन से गहरा दुःख हुआ है. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. इस दुखद घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है." हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के वीर सपूत नमन स्याल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है. शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. वीर सपूत नमन स्याल जी की अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को हृदय से नमन (ये स्टोरी अपडेट की जा रही है...)

Nov 21, 2025 - 23:30
 0
Namansh Syal Last Video: दुबई एयरशो में क्रैश हुए तेजस के पायलट का आखिरी वीडियो, देखकर टूट जाएगा दिल!

दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसमें पायलट विंग कमांडर नमंश स्याल की मौत हो गई. यह हादसा दुबई के अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ. इंडियन एयरफोर्स ने क्रैश के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के ऑर्डर दिए हैं. इसी बीच  नमंश स्याल  का आखिरी वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में विंग कमांडर नमंश स्याल दुबई एयर शो में भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, यूएई में भारत के दूत दीपक मित्तल और विदेश मंत्रालय में भारत के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्हें एक ग्रुप फोटो खिंचवाते हुए भी देखा जा सकता है. नमंश स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले थे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुबई एयरशो के दौरान हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा, दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान एक बहादुर और साहसी भारतीय वायुसेना पायलट के निधन से गहरा दुःख हुआ है. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. इस दुखद घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है."

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के वीर सपूत नमन स्याल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है. शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. वीर सपूत नमन स्याल जी की अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को हृदय से नमन

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है...)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow