MP Board 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
MP Board 2027 Time Table Released: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. मंडल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से शुरू होगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मुख्य सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा कार्यक्रम नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है. ये भी पढ़ें-सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप 10वीं MP बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से मध्य प्रदेश की दसवीं बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2027 तक चलेगी. पहले दिन भाषा विषयों के साथ चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर से जुड़े पेपर होंगे. इसके बाद 25 फरवरी से एनएसक्यूएफ के सभी विषयों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षाएं होगी. 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित, 9 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा. दसवीं में गणित के स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों ऑप्शन के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र निर्धारित किए गए हैं. दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी टाइम टेबल में निर्धारित विषयों का उल्लेख किया गया है. 12वीं MP बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से एमपी बोर्ड 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से 19 मार्च 2027 तक चलेगी. पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज के पेपर होंगे. इसके बाद 18 फरवरी को उर्दू और मराठी, 20 फरवरी को संस्कृत और 22 फरवरी को एनएसक्यूएफ शारीरिक शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी. 23 फरवरी को हिंदी और 26 फरवरी को अंग्रेजी का पेपर होगा. वहीं 1 मार्च को इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस, 3 मार्च को समाजशास्त्र, 4 मार्च को भौतिक शास्त्र-अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय, 8 मार्च को जीव विज्ञान और 11 मार्च को राजनीति शास्त्र की परीक्षा होगी. इसके बाद 13 मार्च को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन सहित दूसरी विषयों और 16 मार्च को गणित की परीक्षा होगी. 17 और 19 मार्च को अलग-अलग व्यावसायिक और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं होगी. प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी दसवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. कार्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 के बीच आयोजित की जाएगी. वहीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक होगी. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर प्रैक्टिकल परीक्षाएं छुट्टी वाले दिन भी आयोजित की जा सकती है. दूसरी परीक्षाएं होगी जून में मध्य प्रदेश मंडल ने 10वीं और 12वीं की दूसरी परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया है. 12वीं की दूसरी परीक्षा 11 से 30 जून 2027 तक चलेगी. इसमें 11 जून को इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिस, 15 जून को समाजशास्त्र, 16 जून को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन सहित दूसरे विषय और 19 जून को अंग्रेजी की परीक्षा होगी. वहीं 10वीं की दूसरी परीक्षा 15 से 30 जून 2027 तक चलेगी. 15 जून को अंग्रेजी, 18 जून को गणित, 19 जून को उर्दू, 21 जून को भाषा एवं दूसरे विषय, 23 जून को एनएसक्यूएफ और एआई, 24 जून को संस्कृत, 26 जून को विज्ञान, 28 जून को हिंदी और 30 जून को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी. ये भी पढ़ें-NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
MP Board 2027 Time Table Released: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. मंडल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से शुरू होगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मुख्य सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा कार्यक्रम नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें-सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप
10वीं MP बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से
मध्य प्रदेश की दसवीं बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2027 तक चलेगी. पहले दिन भाषा विषयों के साथ चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर से जुड़े पेपर होंगे. इसके बाद 25 फरवरी से एनएसक्यूएफ के सभी विषयों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षाएं होगी. 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित, 9 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा. दसवीं में गणित के स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों ऑप्शन के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र निर्धारित किए गए हैं. दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी टाइम टेबल में निर्धारित विषयों का उल्लेख किया गया है.
12वीं MP बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से
एमपी बोर्ड 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से 19 मार्च 2027 तक चलेगी. पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज के पेपर होंगे. इसके बाद 18 फरवरी को उर्दू और मराठी, 20 फरवरी को संस्कृत और 22 फरवरी को एनएसक्यूएफ शारीरिक शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी. 23 फरवरी को हिंदी और 26 फरवरी को अंग्रेजी का पेपर होगा. वहीं 1 मार्च को इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस, 3 मार्च को समाजशास्त्र, 4 मार्च को भौतिक शास्त्र-अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय, 8 मार्च को जीव विज्ञान और 11 मार्च को राजनीति शास्त्र की परीक्षा होगी. इसके बाद 13 मार्च को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन सहित दूसरी विषयों और 16 मार्च को गणित की परीक्षा होगी. 17 और 19 मार्च को अलग-अलग व्यावसायिक और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं होगी.
प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी
दसवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. कार्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 के बीच आयोजित की जाएगी. वहीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक होगी. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर प्रैक्टिकल परीक्षाएं छुट्टी वाले दिन भी आयोजित की जा सकती है.
दूसरी परीक्षाएं होगी जून में
मध्य प्रदेश मंडल ने 10वीं और 12वीं की दूसरी परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया है. 12वीं की दूसरी परीक्षा 11 से 30 जून 2027 तक चलेगी. इसमें 11 जून को इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिस, 15 जून को समाजशास्त्र, 16 जून को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन सहित दूसरे विषय और 19 जून को अंग्रेजी की परीक्षा होगी. वहीं 10वीं की दूसरी परीक्षा 15 से 30 जून 2027 तक चलेगी. 15 जून को अंग्रेजी, 18 जून को गणित, 19 जून को उर्दू, 21 जून को भाषा एवं दूसरे विषय, 23 जून को एनएसक्यूएफ और एआई, 24 जून को संस्कृत, 26 जून को विज्ञान, 28 जून को हिंदी और 30 जून को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी.
ये भी पढ़ें-NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
What's Your Reaction?