IIT Kanpur Website Hacked: IIT कानपुर में नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने वेबसाइट ही कर ली हैक

IIT Kanpur Website Hacked by Student News: हर साल देशभर के लाखों छात्र IIT जैसे बड़े और प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं. इसी बीच IIT कानपुर से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एडमिशन नहीं मिलने से नाराज एक छात्र ने अपनी साइबर सिक्योरिटी स्किल्स दिखाने के लिए संस्थान की वेबसाइट ही हैक कर दी. मामला सामने आने के बाद संस्थान ने कानूनी कार्रवाई करने की जगह छात्र की तकनीकी क्षमता को परखने का फैसला किया. IIT कानपुर में एडमिशन नहीं मिला तो वेबसाइट कर दी हैक रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक छात्र ने IIT कानपुर के नए बीटेक साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन किया था. छात्र का दावा है कि उसने आवेदन प्रक्रिया पूरी की, तय फीस जमा की, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड किए और अपनी साइबर सिक्योरिटी स्किल्स से जुड़े प्रमाण भी दिए. इसके बाद भी उसका चयन नहीं हुआ. इसके बाद उसने IIT कानपुर की वेबसाइट हैक कर उस पर Site is Hacked, All I Need is Just a Fair Chance का मैसेज छोड़ दिया. इतना ही नहीं, उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Reddit पर इसके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए और कहा कि उसका उद्देश्य किसी तरह का नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि अपनी तकनीकी क्षमता साबित करना था.  हैकथॉन में खुद को साबित नहीं कर पाया छात्र IIT कानपुर के निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल के अनुसार, इस एडमिशन प्रक्रिया में छात्रों को हैकथॉन के जरिए अपना टैलेंट दिखाने का अवसर दिया गया था, लेकिन संबंधित छात्र उस चरण में खुद को साबित नहीं कर पाया .इसके बाद उसने वेबसाइट में सेंध लगाकर अपनी साइबर सिक्योरिटी स्किल्स दिखाने की कोशिश की.  यह भी पढ़ें - राजस्थान की परीक्षा एजेंसियां बेहाल, RPSC से RBSE तक अध्यक्ष और सदस्यों के कई पद खाली पहले FIR की तैयारी, फिर बदला संस्थान का फैसला शुरुआत में संस्थान की ओर से छात्र के खिलाफ FIR दर्ज कराने पर विचार किया गया था. हालांकि, बाद में फैसला लिया गया कि पहले उसके दावों और तकनीकी क्षमता की जांच की जाए. इसी वजह से तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के जगह उसकी स्किल्स को परखने का फैसला लिया गया.  C3iHub में इंटर्नशिप का मिल सकता है मौका प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र की एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए छात्र को इस साल प्रवेश देना संभव नहीं है. हालांकि संस्थान उसे IIT कानपुर बुलाकर उसकी तकनीकी क्षमता का सही तरीके से परीक्षण करेगा. अगर वह अपनी योग्यता साबित करता है तो उसे C3iHub में इंटर्नशिप के लिए विचार किया जाएगा. साथ ही वह अगले एडमिशन साइकिल में दोबारा आवेदन कर सकता है.  यह भी पढ़ें - MBBS में स्टेट कोटा से करना है आवेदन? यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

Jul 30, 2026 - 19:30
 0
IIT Kanpur Website Hacked: IIT कानपुर में नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने वेबसाइट ही कर ली हैक

IIT Kanpur Website Hacked by Student News: हर साल देशभर के लाखों छात्र IIT जैसे बड़े और प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं. इसी बीच IIT कानपुर से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एडमिशन नहीं मिलने से नाराज एक छात्र ने अपनी साइबर सिक्योरिटी स्किल्स दिखाने के लिए संस्थान की वेबसाइट ही हैक कर दी. मामला सामने आने के बाद संस्थान ने कानूनी कार्रवाई करने की जगह छात्र की तकनीकी क्षमता को परखने का फैसला किया.

IIT कानपुर में एडमिशन नहीं मिला तो वेबसाइट कर दी हैक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक छात्र ने IIT कानपुर के नए बीटेक साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन किया था. छात्र का दावा है कि उसने आवेदन प्रक्रिया पूरी की, तय फीस जमा की, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड किए और अपनी साइबर सिक्योरिटी स्किल्स से जुड़े प्रमाण भी दिए. इसके बाद भी उसका चयन नहीं हुआ. इसके बाद उसने IIT कानपुर की वेबसाइट हैक कर उस पर Site is Hacked, All I Need is Just a Fair Chance का मैसेज छोड़ दिया. इतना ही नहीं, उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Reddit पर इसके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए और कहा कि उसका उद्देश्य किसी तरह का नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि अपनी तकनीकी क्षमता साबित करना था. 

हैकथॉन में खुद को साबित नहीं कर पाया छात्र

IIT कानपुर के निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल के अनुसार, इस एडमिशन प्रक्रिया में छात्रों को हैकथॉन के जरिए अपना टैलेंट दिखाने का अवसर दिया गया था, लेकिन संबंधित छात्र उस चरण में खुद को साबित नहीं कर पाया .इसके बाद उसने वेबसाइट में सेंध लगाकर अपनी साइबर सिक्योरिटी स्किल्स दिखाने की कोशिश की. 

यह भी पढ़ें - राजस्थान की परीक्षा एजेंसियां बेहाल, RPSC से RBSE तक अध्यक्ष और सदस्यों के कई पद खाली

पहले FIR की तैयारी, फिर बदला संस्थान का फैसला

शुरुआत में संस्थान की ओर से छात्र के खिलाफ FIR दर्ज कराने पर विचार किया गया था. हालांकि, बाद में फैसला लिया गया कि पहले उसके दावों और तकनीकी क्षमता की जांच की जाए. इसी वजह से तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के जगह उसकी स्किल्स को परखने का फैसला लिया गया. 

C3iHub में इंटर्नशिप का मिल सकता है मौका

प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र की एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए छात्र को इस साल प्रवेश देना संभव नहीं है. हालांकि संस्थान उसे IIT कानपुर बुलाकर उसकी तकनीकी क्षमता का सही तरीके से परीक्षण करेगा. अगर वह अपनी योग्यता साबित करता है तो उसे C3iHub में इंटर्नशिप के लिए विचार किया जाएगा. साथ ही वह अगले एडमिशन साइकिल में दोबारा आवेदन कर सकता है. 

यह भी पढ़ें - MBBS में स्टेट कोटा से करना है आवेदन? यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow