Money Tips: क्या खूब मेहनत करने के बाद भी पैसा नहीं टिकता? हवन की राख का ये खास उपाय बदल सकता है घर का माहौल

Money Tips: आज के समय में कई लोग ऐसी परेशानी से गुजरते हैं, जहां मेहनत तो बहुत होती है लेकिन धन टिक नहीं पाता है. महीने की शुरुआत में सब ठीक लगता है, लेकिन धीरे-धीरे अनचाहे खर्च बढ़ने लगते हैं और बचत खत्म हो जाती है. कई बार लोग इसे केवल किस्मत मान लेते हैं, जबकि वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में इसे घर की नकारात्मक ऊर्जा और असंतुलन से भी जोड़कर देखा जाता है. एक उपाय है हवन की पवित्र राख को धन रखने वाली जगह पर रखना. हवन केवल पूजा का हिस्सा नहीं, बल्कि घर के वातावरण को शुद्ध करने का एक आध्यात्मिक माध्यम है. हवन के दौरान बोले गए मंत्र और अग्नि में दी गई आहुतियां सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं. हवन के बाद बची राख को भी शुभ और प्रभावशाली माना जाता है. क्यों खास मानी जाती है हवन की राख? हवन को सनातन परंपरा में बेहद शुभ और पवित्र कर्म माना गया है. किसी भी मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ या शुभ अवसर पर हवन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस राख को सामान्य राख की तरह नहीं देखा जाता, बल्कि इसे शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. हवन की राख में मंत्रों और अग्नि की सकारात्मक ऊर्जा समाहित हो जाती है. इसे घर की सुख-समृद्धि और बरकत से जोड़कर देखा जाता है. कहा जाता है कि अगर इस राख को सही तरीके से धन रखने वाली जगह पर रखा जाए, तो घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है और अनावश्यक खर्चों में कमी आने लगती है. तिजोरी में क्यों रखी जाती है हवन की राख? जिस स्थान पर धन रखा जाता है वहां सकारात्मक ऊर्जा होना बेहद जरूरी माना जाता है. इसलिए कई लोग तिजोरी, गल्ले या अलमारी में हवन की राख रखने की सलाह देते हैं. इससे उस स्थान की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और धन में स्थिरता आने लगती है. धार्मिक विश्वास यह भी कहता है कि पवित्र वस्तुएं मां लक्ष्मी को आकर्षित करती हैं. जब तिजोरी में हवन की राख रखी जाती है, तो घर में बरकत बढ़ने लगती है और अनावश्यक खर्चों पर धीरे-धीरे नियंत्रण आने लगता है. इसे पूरी तरह आस्था और विश्वास से जुड़ा उपाय माना जाता है. हवन की राख रखने का सही तरीका क्या है? सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि हवन की राख पूरी तरह ठंडी हो चुकी हो. इसके बाद राख को साफ कपड़े या छलनी की मदद से छान लें ताकि उसमें कोई अशुद्धि न रहे. अब इस राख को एक साफ लाल कपड़े में बांध लें. लाल रंग को शुभता और मां लक्ष्मी का प्रतीक है. इसके बाद इस पोटली को तिजोरी, गल्ले या उस स्थान पर रखें जहां आप धन या जरूरी दस्तावेज रखते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस राख के साथ एक चांदी का सिक्का या पीली कौड़ी रखना भी शुभ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में बरकत और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. किन बातों का ध्यान रखें: राख को हमेशा साफ और पवित्र स्थान पर रखें. राख को गंदे हाथों से छूने से बचें. राख रखने वाली जगह पर बेकार या टूटी चीजें न रखें. तिजोरी को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें. हवन की राख को पैरों के पास या अपवित्र स्थान पर न रखें. यह भी पढ़े- Vastu Shastra: दुकान में छाया है सन्नाटा? ‘8888’ का ये गुप्त उपाय बदल सकता है व्यापार की किस्मत! Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

May 25, 2026 - 12:30
 0
Money Tips: क्या खूब मेहनत करने के बाद भी पैसा नहीं टिकता? हवन की राख का ये खास उपाय बदल सकता है घर का माहौल

Money Tips: आज के समय में कई लोग ऐसी परेशानी से गुजरते हैं, जहां मेहनत तो बहुत होती है लेकिन धन टिक नहीं पाता है. महीने की शुरुआत में सब ठीक लगता है, लेकिन धीरे-धीरे अनचाहे खर्च बढ़ने लगते हैं और बचत खत्म हो जाती है. कई बार लोग इसे केवल किस्मत मान लेते हैं, जबकि वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में इसे घर की नकारात्मक ऊर्जा और असंतुलन से भी जोड़कर देखा जाता है.

एक उपाय है हवन की पवित्र राख को धन रखने वाली जगह पर रखना. हवन केवल पूजा का हिस्सा नहीं, बल्कि घर के वातावरण को शुद्ध करने का एक आध्यात्मिक माध्यम है. हवन के दौरान बोले गए मंत्र और अग्नि में दी गई आहुतियां सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं. हवन के बाद बची राख को भी शुभ और प्रभावशाली माना जाता है.

क्यों खास मानी जाती है हवन की राख?

हवन को सनातन परंपरा में बेहद शुभ और पवित्र कर्म माना गया है. किसी भी मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ या शुभ अवसर पर हवन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस राख को सामान्य राख की तरह नहीं देखा जाता, बल्कि इसे शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.

हवन की राख में मंत्रों और अग्नि की सकारात्मक ऊर्जा समाहित हो जाती है. इसे घर की सुख-समृद्धि और बरकत से जोड़कर देखा जाता है. कहा जाता है कि अगर इस राख को सही तरीके से धन रखने वाली जगह पर रखा जाए, तो घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है और अनावश्यक खर्चों में कमी आने लगती है.

तिजोरी में क्यों रखी जाती है हवन की राख?

जिस स्थान पर धन रखा जाता है वहां सकारात्मक ऊर्जा होना बेहद जरूरी माना जाता है. इसलिए कई लोग तिजोरी, गल्ले या अलमारी में हवन की राख रखने की सलाह देते हैं. इससे उस स्थान की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और धन में स्थिरता आने लगती है.

धार्मिक विश्वास यह भी कहता है कि पवित्र वस्तुएं मां लक्ष्मी को आकर्षित करती हैं. जब तिजोरी में हवन की राख रखी जाती है, तो घर में बरकत बढ़ने लगती है और अनावश्यक खर्चों पर धीरे-धीरे नियंत्रण आने लगता है. इसे पूरी तरह आस्था और विश्वास से जुड़ा उपाय माना जाता है.

हवन की राख रखने का सही तरीका क्या है?

सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि हवन की राख पूरी तरह ठंडी हो चुकी हो. इसके बाद राख को साफ कपड़े या छलनी की मदद से छान लें ताकि उसमें कोई अशुद्धि न रहे. अब इस राख को एक साफ लाल कपड़े में बांध लें. लाल रंग को शुभता और मां लक्ष्मी का प्रतीक है. इसके बाद इस पोटली को तिजोरी, गल्ले या उस स्थान पर रखें जहां आप धन या जरूरी दस्तावेज रखते हैं.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस राख के साथ एक चांदी का सिक्का या पीली कौड़ी रखना भी शुभ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में बरकत और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

किन बातों का ध्यान रखें:

  • राख को हमेशा साफ और पवित्र स्थान पर रखें.
  • राख को गंदे हाथों से छूने से बचें.
  • राख रखने वाली जगह पर बेकार या टूटी चीजें न रखें.
  • तिजोरी को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें.
  • हवन की राख को पैरों के पास या अपवित्र स्थान पर न रखें.

यह भी पढ़े- Vastu Shastra: दुकान में छाया है सन्नाटा? ‘8888’ का ये गुप्त उपाय बदल सकता है व्यापार की किस्मत!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow