MDL Recruitment 2026: मझगांव डॉक में होगी 495 पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर ITI पास तक करें अप्लाई

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 495 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए विभिन्न ट्रेडों को तीन अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है ताकि अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकें. ग्रुप-ए में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस समूह में ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पाइप फिटर और स्ट्रक्चरल फिटर जैसे ट्रेड शामिल हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 15 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए. ग्रुप-बी उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) पास किया है. इसमें इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, वेल्डर, सीओपीए (COPA), बढ़ई और अन्य तकनीकी ट्रेड शामिल हैं. इस समूह के लिए निर्धारित आयु सीमा 16 से 21 वर्ष है. वहीं ग्रुप-सी में 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस समूह में रिगर और वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) ट्रेड शामिल हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को मिलेगी आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी. अन्य आरक्षित वर्गों को भी नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा. तीन चरणों में होगा चयन एमडीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. दूसरे चरण में उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और उनकी योग्यता एवं मेरिट के आधार पर ट्रेड आवंटित किए जाएंगे. इसके बाद अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षा आयोजित होगी. मेडिकल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन अंतिम रूप से किया जाएगा. यह भी पढ़ें - भारत में खुलेंगे तीन और विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस, मुंबई और बेंगलुरु में 2026 से शुरू होगा दाखिला आवेदन शुल्क कितना है? भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है. सामान्य (General), ओबीसी (OBC), एसईबीसी (SEBC), ईडब्ल्यूएस (EWS) और एएफसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. इन वर्गों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है. ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार सबसे पहले एमडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और प्राप्त लॉगिन आईडी व पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. यदि शुल्क लागू होता है तो ऑनलाइन भुगतान करें. अंत में आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट रख लें. यह भी पढ़ें - NMC में स्टाफ की भारी कमी, पारदर्शिता पर सवाल और भ्रष्टाचार के आरोप; मेडिकल छात्रों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

Jun 11, 2026 - 18:30
 0
MDL Recruitment 2026: मझगांव डॉक में होगी 495 पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर ITI पास तक करें अप्लाई

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 495 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती के लिए विभिन्न ट्रेडों को तीन अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है ताकि अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकें. ग्रुप-ए में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस समूह में ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पाइप फिटर और स्ट्रक्चरल फिटर जैसे ट्रेड शामिल हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 15 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

ग्रुप-बी उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) पास किया है. इसमें इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, वेल्डर, सीओपीए (COPA), बढ़ई और अन्य तकनीकी ट्रेड शामिल हैं. इस समूह के लिए निर्धारित आयु सीमा 16 से 21 वर्ष है.

वहीं ग्रुप-सी में 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस समूह में रिगर और वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) ट्रेड शामिल हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

आरक्षित वर्गों को मिलेगी आयु में छूट

सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी. अन्य आरक्षित वर्गों को भी नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा.

तीन चरणों में होगा चयन

एमडीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.

दूसरे चरण में उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और उनकी योग्यता एवं मेरिट के आधार पर ट्रेड आवंटित किए जाएंगे. इसके बाद अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षा आयोजित होगी. मेडिकल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन अंतिम रूप से किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - भारत में खुलेंगे तीन और विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस, मुंबई और बेंगलुरु में 2026 से शुरू होगा दाखिला

आवेदन शुल्क कितना है?

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है. सामान्य (General), ओबीसी (OBC), एसईबीसी (SEBC), ईडब्ल्यूएस (EWS) और एएफसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. इन वर्गों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले एमडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और प्राप्त लॉगिन आईडी व पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. यदि शुल्क लागू होता है तो ऑनलाइन भुगतान करें. अंत में आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट रख लें.

यह भी पढ़ें - NMC में स्टाफ की भारी कमी, पारदर्शिता पर सवाल और भ्रष्टाचार के आरोप; मेडिकल छात्रों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow