Lung Damage: जान लें बिना खांसी के भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण

हवा में बढ़ता प्रदूषण सिर्फ आंखों में जलन, गले में खराश या खांसी की वजह नहीं बनता, बल्कि यह धीरे-धीरे फेफड़ों की सेहत को भी प्रभावित करता है. चिंता की बात यह है कि कई बार शरीर में कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते, फिर भी प्रदूषित हवा का असर अंदर ही अंदर बढ़ता रहता है. लंबे समय तक खराब हवा में सांस लेने से फेफड़ों की काम करने की क्षमता कम होती है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है.  बिना लक्षणों के कैसे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण? हवा में मौजूद PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक सांस के साथ शरीर में पहुंचते हैं. इनमें PM2.5 के कण इतने छोटे होते हैं कि वे फेफड़ों के अंदर तक पहुंचते हैं. यहां ऑक्सीजन शरीर में पहुंचाने वाली छोटी-छोटी थैलियां होती हैं. इन कणों के संपर्क में आने से वहां सूजन और जलन होती है. वहीं PM10 के कण मुख्य रूप से सांस की ऊपरी नलियों को प्रभावित करते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, फेफड़ों में शुरुआती नुकसान होने पर भी व्यक्ति को तुरंत परेशानी महसूस नहीं होती. फेफड़ों की अपनी क्षमता के कारण शरीर कुछ समय तक इस बदलाव को संभालता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अंदर कोई नुकसान नहीं हो रहा. लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहने से यह समस्या बढ़ती है. यह भी पढ़ें : Post Meal Sleepiness: चावल खाने के बाद क्यों ज्यादा आती है नींद? समझिए इसके पीछे की साइंस   लंबे समय तक प्रदूषण में सांस लेने से क्या होता है? प्रदूषित हवा का असर कुछ दिनों में ही नहीं, बल्कि महीनों और सालों में भी दिखाई देता है. लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहने से सांस की नलियों में सूजन, ज्यादा बलगम बनने और धूल-धुएं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ने जैसी समस्याएं होती हैं. गंभीर स्थिति में फेफड़ों के सेल्स पर निशान बनते हैं. ऐसे बदलाव कई बार पूरी तरह ठीक नहीं हो पाते. इसका खतरा बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा होता है. बच्चों में फेफड़ों का विकास प्रभावित होता है, जबकि बुजुर्गों की सांस लेने की क्षमता पर पहले से उम्र का असर पड़ रहा होता है. ऐसे में प्रदूषण उनकी परेशानी को और बढ़ाता है.  क्या प्रदूषण से अस्थमा और लंग कैंसर का भी खतरा है? लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से अस्थमा और COPD जैसी सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है. अस्थमा के मरीजों में प्रदूषण सांस की नलियों को ज्यादा संवेदनशील बनाता है, जिससे परेशानी बढ़ने की आशंका रहती है. वहीं COPD में सांस की नलियां सिकुड़ने और फेफड़ों के ऊतकों को नुकसान पहुंचने की समस्या होती है. यह भी पढ़ें : Eye Infection & Conjunctivitis: सुबह उठते ही खून की तरह लाल रहती हैं आंखें, हो सकती है यह बीमारी 

Nov 29, 2026 - 06:30
 0
Lung Damage: जान लें बिना खांसी के भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण

हवा में बढ़ता प्रदूषण सिर्फ आंखों में जलन, गले में खराश या खांसी की वजह नहीं बनता, बल्कि यह धीरे-धीरे फेफड़ों की सेहत को भी प्रभावित करता है. चिंता की बात यह है कि कई बार शरीर में कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते, फिर भी प्रदूषित हवा का असर अंदर ही अंदर बढ़ता रहता है. लंबे समय तक खराब हवा में सांस लेने से फेफड़ों की काम करने की क्षमता कम होती है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है.

 बिना लक्षणों के कैसे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण?

हवा में मौजूद PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक सांस के साथ शरीर में पहुंचते हैं. इनमें PM2.5 के कण इतने छोटे होते हैं कि वे फेफड़ों के अंदर तक पहुंचते हैं. यहां ऑक्सीजन शरीर में पहुंचाने वाली छोटी-छोटी थैलियां होती हैं. इन कणों के संपर्क में आने से वहां सूजन और जलन होती है. वहीं PM10 के कण मुख्य रूप से सांस की ऊपरी नलियों को प्रभावित करते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, फेफड़ों में शुरुआती नुकसान होने पर भी व्यक्ति को तुरंत परेशानी महसूस नहीं होती. फेफड़ों की अपनी क्षमता के कारण शरीर कुछ समय तक इस बदलाव को संभालता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अंदर कोई नुकसान नहीं हो रहा. लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहने से यह समस्या बढ़ती है.

यह भी पढ़ें : Post Meal Sleepiness: चावल खाने के बाद क्यों ज्यादा आती है नींद? समझिए इसके पीछे की साइंस 

 लंबे समय तक प्रदूषण में सांस लेने से क्या होता है?

प्रदूषित हवा का असर कुछ दिनों में ही नहीं, बल्कि महीनों और सालों में भी दिखाई देता है. लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहने से सांस की नलियों में सूजन, ज्यादा बलगम बनने और धूल-धुएं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ने जैसी समस्याएं होती हैं. गंभीर स्थिति में फेफड़ों के सेल्स पर निशान बनते हैं. ऐसे बदलाव कई बार पूरी तरह ठीक नहीं हो पाते. इसका खतरा बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा होता है. बच्चों में फेफड़ों का विकास प्रभावित होता है, जबकि बुजुर्गों की सांस लेने की क्षमता पर पहले से उम्र का असर पड़ रहा होता है. ऐसे में प्रदूषण उनकी परेशानी को और बढ़ाता है.

 क्या प्रदूषण से अस्थमा और लंग कैंसर का भी खतरा है?

लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से अस्थमा और COPD जैसी सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है. अस्थमा के मरीजों में प्रदूषण सांस की नलियों को ज्यादा संवेदनशील बनाता है, जिससे परेशानी बढ़ने की आशंका रहती है. वहीं COPD में सांस की नलियां सिकुड़ने और फेफड़ों के ऊतकों को नुकसान पहुंचने की समस्या होती है.

यह भी पढ़ें : Eye Infection & Conjunctivitis: सुबह उठते ही खून की तरह लाल रहती हैं आंखें, हो सकती है यह बीमारी 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow