LPG गैस सिलेंडर की कमी पर क्या है आज स्थिति? NRAI ने जारी की एडवाइजरी, होटलों से लेकर हॉस्टल पर असर

LPG Cylinder Shortage Live: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई और इससे मिडिल ईस्ट में फैले तनाव का असर अब भारत पर भी बड़े पैमाने पर दिखने लगा है. आम आदमी की रसोई से लेकर रेस्टोरेंट्स तक में LPG की भारी किल्लत देखी जा रही है. होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने से LPG सप्लाई में रुकावटें भी आ रही हैं. इसने देश के तमाम शहरों और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को प्रभावित किया है.  महानगरों की क्या है स्थिति? दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे महानगरों में होटलों और रेस्टोरेंट्स को कमर्शियल सिलेंडर मिलने में काफी दिक्कतें हो रही हैं. रेस्टोरेंट एसोसिएशन का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सप्लाई अनियमित हो गई है. मुंबई होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन (AHRA) के अनुसार, कुकिंग गैस न होने की वजह से शहर के लगभग 20 परसेंट होटल पहले ही कुछ समय के लिए बंद हो चुके हैं. एसोसिएशन ने कहा, ''अगर हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले दिनों में मुंबई के लगभग आधे होटल बंद हो सकते हैं.'' इस बीच, सरकार ने तेल कंपनियों और रिफाइनरियों को सप्लाई को स्थिर करने के लिए LPG का प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया है.  LPG सप्लाई पर आया महासंकट TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक डीलर ने बताया कि घरेलू 14.2 kg का सिलेंडर अभी भी उपलब्ध है, लेकिन रविवार से कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी गई है. उन्होंने आगे कहा, ''इससे उन होटलों और रेस्टोरेंट के लिए संकट पैदा हो जाएगा, जो ये बड़े सिलेंडर खरीदते हैं." LPG डीलरों ने कहा कि स्थिति यही रही तो होटलों और दूसरी कमर्शियल जगहों को ब्लैक मार्केट से घरेलू सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. यह गैर-कानूनी होने के साथ-साथ खतरनाक भी है." एक और डीलर ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अगर वह दाम बढ़ाना भी चाहें तो बढ़ा दें, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर देना जारी रखें. NRAI ने जारी की एडवाइजरी कमर्शियल LPG सप्लाई में रुकावट से रेस्टोरेंट्स के कामकाज पर असर पड़ रहा है. इसे देखते हुए नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने गैस पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक ऑप्शन अपनाने का सुझाव दिया है. एडवाइजरी में सप्लाई में रुकावट के दौरान एनर्जी के इस्तेमाल को मैनेज करने की कोशिशों के तहत इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक ग्रिल, कॉम्बी ओवन और इलेक्ट्रिक राइस कुकर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. NRAI ने रेस्टोरेंट को कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई में रुकावट के बीच अपने काम को एडजस्ट करने की सलाह दी है. साथ ही खाने पकाने के शेड्यूल में भी चेंज लाने की सलाह दी गई है जैसे कि नॉन-पीक घंटों में गैस का इस्तेमाल कम करें और स्थिति को ज्यादा अच्छे से मैनेज करने के लिए ग्रेवी और सॉस जैसी तैयार चीजें आस-पास के रेस्टोरेंट के साथ शेयर करने पर विचार करें. श्मशान भट्टियों पर असर इस बीच, पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा कि पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के निर्देशों के बाद गैस से चलने वाली श्मशान भट्टियां कुछ समय के लिए बंद रहेंगी. यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि मंत्रालय ने मिडिल ईस्ट में संकट के कारण घरेलू LPG खपत के लिए प्रोपेन और ब्यूटेन सप्लाई को प्राथमिकता दी है. मेस और PG की फीस बढ़ने की संभावना हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों के PG मालिकों का कहना है कि उन्हें जरूरत के मुकाबले केवल 25 परसेंट ही सिलेंडर मिल पा रहे हैं. लागत बढ़ने से हॉस्टल संचालक मेस फीस में 10-15 परसेंट तक की वृद्धि कर सकते हैं.  ये भी पढ़ें: ईरान वॉर ने बढ़ायी भारत की मुसीबत, मुंबई के 20% होटल बंद, भोपाल से चंडीगढ़ तक बिगड़ी हालत

Mar 11, 2026 - 11:30
 0
LPG गैस सिलेंडर की कमी पर क्या है आज स्थिति? NRAI ने जारी की एडवाइजरी, होटलों से लेकर हॉस्टल पर असर

LPG Cylinder Shortage Live: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई और इससे मिडिल ईस्ट में फैले तनाव का असर अब भारत पर भी बड़े पैमाने पर दिखने लगा है. आम आदमी की रसोई से लेकर रेस्टोरेंट्स तक में LPG की भारी किल्लत देखी जा रही है. होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने से LPG सप्लाई में रुकावटें भी आ रही हैं. इसने देश के तमाम शहरों और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को प्रभावित किया है. 

महानगरों की क्या है स्थिति?

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे महानगरों में होटलों और रेस्टोरेंट्स को कमर्शियल सिलेंडर मिलने में काफी दिक्कतें हो रही हैं. रेस्टोरेंट एसोसिएशन का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सप्लाई अनियमित हो गई है.

मुंबई होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन (AHRA) के अनुसार, कुकिंग गैस न होने की वजह से शहर के लगभग 20 परसेंट होटल पहले ही कुछ समय के लिए बंद हो चुके हैं. एसोसिएशन ने कहा, ''अगर हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले दिनों में मुंबई के लगभग आधे होटल बंद हो सकते हैं.'' इस बीच, सरकार ने तेल कंपनियों और रिफाइनरियों को सप्लाई को स्थिर करने के लिए LPG का प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया है. 

LPG सप्लाई पर आया महासंकट

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक डीलर ने बताया कि घरेलू 14.2 kg का सिलेंडर अभी भी उपलब्ध है, लेकिन रविवार से कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी गई है. उन्होंने आगे कहा, ''इससे उन होटलों और रेस्टोरेंट के लिए संकट पैदा हो जाएगा, जो ये बड़े सिलेंडर खरीदते हैं."

LPG डीलरों ने कहा कि स्थिति यही रही तो होटलों और दूसरी कमर्शियल जगहों को ब्लैक मार्केट से घरेलू सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. यह गैर-कानूनी होने के साथ-साथ खतरनाक भी है." एक और डीलर ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अगर वह दाम बढ़ाना भी चाहें तो बढ़ा दें, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर देना जारी रखें.

NRAI ने जारी की एडवाइजरी

कमर्शियल LPG सप्लाई में रुकावट से रेस्टोरेंट्स के कामकाज पर असर पड़ रहा है. इसे देखते हुए नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने गैस पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक ऑप्शन अपनाने का सुझाव दिया है. एडवाइजरी में सप्लाई में रुकावट के दौरान एनर्जी के इस्तेमाल को मैनेज करने की कोशिशों के तहत इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक ग्रिल, कॉम्बी ओवन और इलेक्ट्रिक राइस कुकर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

NRAI ने रेस्टोरेंट को कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई में रुकावट के बीच अपने काम को एडजस्ट करने की सलाह दी है. साथ ही खाने पकाने के शेड्यूल में भी चेंज लाने की सलाह दी गई है जैसे कि नॉन-पीक घंटों में गैस का इस्तेमाल कम करें और स्थिति को ज्यादा अच्छे से मैनेज करने के लिए ग्रेवी और सॉस जैसी तैयार चीजें आस-पास के रेस्टोरेंट के साथ शेयर करने पर विचार करें.

श्मशान भट्टियों पर असर

इस बीच, पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा कि पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के निर्देशों के बाद गैस से चलने वाली श्मशान भट्टियां कुछ समय के लिए बंद रहेंगी. यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि मंत्रालय ने मिडिल ईस्ट में संकट के कारण घरेलू LPG खपत के लिए प्रोपेन और ब्यूटेन सप्लाई को प्राथमिकता दी है.

मेस और PG की फीस बढ़ने की संभावना

हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों के PG मालिकों का कहना है कि उन्हें जरूरत के मुकाबले केवल 25 परसेंट ही सिलेंडर मिल पा रहे हैं. लागत बढ़ने से हॉस्टल संचालक मेस फीस में 10-15 परसेंट तक की वृद्धि कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:

ईरान वॉर ने बढ़ायी भारत की मुसीबत, मुंबई के 20% होटल बंद, भोपाल से चंडीगढ़ तक बिगड़ी हालत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow