LPG Rate Today: बदलाव के लिए रहें तैयार! कल एलपीजी के रेट पर आ सकता है बड़ा अपडेट, जानें आज की कीमत?
LPG Rate Today on June 30: आज जून महीने की आखिरी तारीख को भी देश में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के रेट नहीं बदले गए हैं. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 939.50 से 1031.50 रुपये के बीच बनी हुई है. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 7 जून, 2026 को हुआ था, जब तेल कंपनियों ने कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की थी. वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम आखिरी बार 1 जून, 2026 को बढ़ाए गए थे, तब कीमतों में 42 रुपये से 53.50 रुपसे का इजाफा किया गया था. कल कीमतों में हो सकता है बदलाव कल जुलाई की पहली तारीख है. ऐसे में हो सकता है कि तेल कंपनियां कल सुबह गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी कर सकती है. सरकारी तेल कंपनियां (IOCL, HPCL, BPCL) पिछले महीने के वैश्विक मार्केट ट्रेंड की समीक्षा करेंगे और उस हिसाब से नए रेट लागू किए जाएंगे. कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल और एलपीजी की औसत कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं. भारत अपनी जरूरत का आधे से ज्यादा एलपीजी आयात करता है. ग्लोबल लेवल पर एलपीजी की कीमत सऊदी अरामको कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (Saudi Aramco Contract Price- CP) से तय होती हैं. सऊदी अरामको महीने के आखिरी में नए रेट का ऐलान करती है. इसी को आधार बनाकर भारतीय तेल कंपनियां भी 1 तारीख को सुबह 6 बजे नया रेट लिस्ट जारी करती हैं. शहरवार LPG सिलेंडर की कीमत शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली 942.0 रुपये 3113.5 रुपये मुंबई 941.5 रुपये 3067.5 रुपये कोलकाता 968.0 रुपये 3256.0 रुपये चेन्नई 957.5 रुपये 3283.0 रुपये बेंगलुरु 944.5 रुपये 3198.0 रुपये अमृतसर 983.0 रुपये 3220.0 रुपये लखनऊ 979.5 रुपये 3236.0 रुपये गाजियाबाद 939.50 रुपये 3113.50 रुपये पटना 1031.5 रुपये 3400.5 रुपये आज LPG e-KYC कराने का आखिरी दिन आज 30 जून, 2026 को एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने का आखिरी दिन है. सरकार और तेल कंपनियों के निर्देशों के मुताबिक, सभी उपभोक्ताओं को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. जिन ग्राहकों का आधार-बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन आज पूरा नहीं होगा, उनके बैंक खाते में आने वाली सरकारी सब्सिडी रूक जाएगी. तेल कंपनियों ने साफ कह दिया है कि e-KYC पेंडिंग होने की स्थिति में सिलेंडर की बुकिंग भले ही नहीं रोकी जाएगी, लेकिन इससे आगे चलकर डिलीवरी और री-फिलिंग में दिक्कतें आ सकती हैं. ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Supply: क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें क्या है सरकार की नई गाइडलाइन
LPG Rate Today on June 30: आज जून महीने की आखिरी तारीख को भी देश में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के रेट नहीं बदले गए हैं. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 939.50 से 1031.50 रुपये के बीच बनी हुई है.
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 7 जून, 2026 को हुआ था, जब तेल कंपनियों ने कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की थी. वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम आखिरी बार 1 जून, 2026 को बढ़ाए गए थे, तब कीमतों में 42 रुपये से 53.50 रुपसे का इजाफा किया गया था.
कल कीमतों में हो सकता है बदलाव
कल जुलाई की पहली तारीख है. ऐसे में हो सकता है कि तेल कंपनियां कल सुबह गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी कर सकती है. सरकारी तेल कंपनियां (IOCL, HPCL, BPCL) पिछले महीने के वैश्विक मार्केट ट्रेंड की समीक्षा करेंगे और उस हिसाब से नए रेट लागू किए जाएंगे. कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल और एलपीजी की औसत कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं.
भारत अपनी जरूरत का आधे से ज्यादा एलपीजी आयात करता है. ग्लोबल लेवल पर एलपीजी की कीमत सऊदी अरामको कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (Saudi Aramco Contract Price- CP) से तय होती हैं. सऊदी अरामको महीने के आखिरी में नए रेट का ऐलान करती है. इसी को आधार बनाकर भारतीय तेल कंपनियां भी 1 तारीख को सुबह 6 बजे नया रेट लिस्ट जारी करती हैं.
शहरवार LPG सिलेंडर की कीमत
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 942.0 रुपये | 3113.5 रुपये |
| मुंबई | 941.5 रुपये | 3067.5 रुपये |
| कोलकाता | 968.0 रुपये | 3256.0 रुपये |
| चेन्नई | 957.5 रुपये | 3283.0 रुपये |
| बेंगलुरु | 944.5 रुपये | 3198.0 रुपये |
| अमृतसर | 983.0 रुपये | 3220.0 रुपये |
| लखनऊ | 979.5 रुपये | 3236.0 रुपये |
| गाजियाबाद | 939.50 रुपये | 3113.50 रुपये |
| पटना | 1031.5 रुपये | 3400.5 रुपये |
आज LPG e-KYC कराने का आखिरी दिन
आज 30 जून, 2026 को एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने का आखिरी दिन है. सरकार और तेल कंपनियों के निर्देशों के मुताबिक, सभी उपभोक्ताओं को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. जिन ग्राहकों का आधार-बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन आज पूरा नहीं होगा, उनके बैंक खाते में आने वाली सरकारी सब्सिडी रूक जाएगी. तेल कंपनियों ने साफ कह दिया है कि e-KYC पेंडिंग होने की स्थिति में सिलेंडर की बुकिंग भले ही नहीं रोकी जाएगी, लेकिन इससे आगे चलकर डिलीवरी और री-फिलिंग में दिक्कतें आ सकती हैं.
ये भी पढ़ें:
LPG Cylinder Supply: क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें क्या है सरकार की नई गाइडलाइन
What's Your Reaction?