Bada Mangal 2026: बड़े मंगल पर करें ये हनुमान साधना, शनि दोष और मानसिक तनाव से मिलती है राहत

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल हनुमान भक्ति और साधना के लिए बेहद विशेष माना जाता है. इस दिन हनुमान जी की गई पूजा, उपासना और सेवा कार्य व्यक्ति के जीवन में लगातार बाधाएं, मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या शनि दोष से जुड़ी समस्याएं चल रही हों, उनके लिए बड़ा मंगल आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है. शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों का परिणाम देते हैं. वे केवल बाहरी कर्म ही नहीं, बल्कि मन में चल रही नकारात्मकता, क्रोध, ईर्ष्या और गलत भावनाओं को भी देखते हैं. शनि का प्रभाव कई बार व्यक्ति को भीतर तक झकझोर देता है. जीवन में अचानक रुकावटें, मानसिक दबाव, आर्थिक संकट और रिश्तों में तनाव बढ़ने लगता है.  व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का फल शनि देव ही देते हैं. जब किसी व्यक्ति के जीवन में साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष का प्रभाव बढ़ता है, तो उसके मन में भय, अस्थिरता और संघर्ष भी बढ़ने लगते हैं. ऐसे समय में ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर हनुमान साधना को बेहद प्रभावशाली माना गया है. हनुमान जी केवल शक्ति के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि साहस, सेवा, अनुशासन और सकारात्मक चेतना के भी प्रतीक माने जाते हैं. बड़े मंगल के दिन लाखों श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. मगर आखिर क्यों हनुमान जी की साधना को शनि की नजर से बचाने वाला सबसे असरदार उपाय कहा जाता है. श्रीरामचरितमानस में इसका उल्लेख है, जब रावण ने शनि देव को बंधी बना लिया था. तब हनुमान जी ने लंका विजय के दौरान उन्हें मुक्त कराया था. इसके बाद शनिदेव ने हनुमान जी को वचन दिया था, कि वो कभी भी उनके भक्तों पर कुदृष्टि नहीं डालेंगे.   हनुमान जी की विशेषता कर्म सौंदर्य को परखने की क्षमता-  हनुमान जी केवल बाहरी कर्मों को नहीं, बल्कि कर्मों के पीछे की नीयत और सौंदर्य को भी समझते हैं. वो यह देखते हैं कि व्यक्ति दिल से कितना सच्चा है और उसके कर्म के पीछे कितनी ईमानदारी है.  भावनात्मक पक्ष का संतुलन- शनि देव कठोर न्याय के प्रतीक हैं, जो कर्मों का सीधा फल देते हैं. वहीं, हनु‌मान जी की चेतना इसमें भावनात्मकता जोड़ती है, जिससे न्याय में करुणा और सहानुभूति का स्थान बनता है. शक्ति और सेवा का आदर्श- हनुमान जी शक्ति और सेवा के प्रतीक हैं. उनका जीवन और उनके कार्य में अद्वितीय बल, भक्ति और निःस्वार्थ सेवा के उदाहरण हैं. उन्होंने अपने जीवन को पूरी तरह भगवान राम की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है. हनुमान जी और शनिदेव की दृष्टि में क्या अंतर है शनि देव केवल बाहरी कर्म नहीं, बल्कि इंसान की मानसिक सोच और भावनाओं को भी देखते हैं. हनुमान जी केवल कठोर न्याय नहीं देखते, बल्कि व्यक्ति की परिस्थिति, भावनात्मक स्थिति और उसके असली उद्देश्य को भी समझते हैं .  मान लीजिए कोई व्यक्ति ऑफिस से घर जाने की जल्दी में है, लेकिन तभी उसका अधिकारी उसे रोककर कहता है कि एक जरूरी प्रोजेक्ट आज ही पूरा करना होगा. तो बाहर से वह व्यक्ति मुस्कुराकर “ठीक है” कह देता है और देर रात तक काम भी पूरा कर देता है. लेकिन अंदर ही अंदर वह अपने अधिकारी के लिए गुस्सा, नाराजगी और गलत शब्द सोचता रहता है.  अधिकारी ने तो सिर्फ उसका काम देखा, लेकिन शनि देव उस व्यक्ति के मन में चल रहे नकारात्मक विचारों और भावनाओं को भी देख रहे होते हैं. यही कारण है कि शनि को कर्मों का कठोर न्यायाधीश कहा जाता है. लेकिन हनुमान जी की चेतना अलग मानी जाती है. अगर व्यक्ति का मूल उद्देश्य सही है, वह अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और भीतर के संघर्ष के बावजूद सही काम कर रहा है, तो हनुमान जी की साधना उसे मानसिक संतुलन, साहस और नकारात्मकता से बाहर निकलने की शक्ति देती है. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

May 18, 2026 - 19:30
 0
Bada Mangal 2026: बड़े मंगल पर करें ये हनुमान साधना, शनि दोष और मानसिक तनाव से मिलती है राहत

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल हनुमान भक्ति और साधना के लिए बेहद विशेष माना जाता है. इस दिन हनुमान जी की गई पूजा, उपासना और सेवा कार्य व्यक्ति के जीवन में लगातार बाधाएं, मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या शनि दोष से जुड़ी समस्याएं चल रही हों, उनके लिए बड़ा मंगल आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है.

शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों का परिणाम देते हैं. वे केवल बाहरी कर्म ही नहीं, बल्कि मन में चल रही नकारात्मकता, क्रोध, ईर्ष्या और गलत भावनाओं को भी देखते हैं. शनि का प्रभाव कई बार व्यक्ति को भीतर तक झकझोर देता है. जीवन में अचानक रुकावटें, मानसिक दबाव, आर्थिक संकट और रिश्तों में तनाव बढ़ने लगता है. 

व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का फल शनि देव ही देते हैं. जब किसी व्यक्ति के जीवन में साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष का प्रभाव बढ़ता है, तो उसके मन में भय, अस्थिरता और संघर्ष भी बढ़ने लगते हैं. ऐसे समय में ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर हनुमान साधना को बेहद प्रभावशाली माना गया है. हनुमान जी केवल शक्ति के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि साहस, सेवा, अनुशासन और सकारात्मक चेतना के भी प्रतीक माने जाते हैं. बड़े मंगल के दिन लाखों श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं.

मगर आखिर क्यों हनुमान जी की साधना को शनि की नजर से बचाने वाला सबसे असरदार उपाय कहा जाता है. श्रीरामचरितमानस में इसका उल्लेख है, जब रावण ने शनि देव को बंधी बना लिया था. तब हनुमान जी ने लंका विजय के दौरान उन्हें मुक्त कराया था. इसके बाद शनिदेव ने हनुमान जी को वचन दिया था, कि वो कभी भी उनके भक्तों पर कुदृष्टि नहीं डालेंगे.  

हनुमान जी की विशेषता

कर्म सौंदर्य को परखने की क्षमता-  हनुमान जी केवल बाहरी कर्मों को नहीं, बल्कि कर्मों के पीछे की नीयत और सौंदर्य को भी समझते हैं. वो यह देखते हैं कि व्यक्ति दिल से कितना सच्चा है और उसके कर्म के पीछे कितनी ईमानदारी है. 

भावनात्मक पक्ष का संतुलन- शनि देव कठोर न्याय के प्रतीक हैं, जो कर्मों का सीधा फल देते हैं. वहीं, हनु‌मान जी की चेतना इसमें भावनात्मकता जोड़ती है, जिससे न्याय में करुणा और सहानुभूति का स्थान बनता है.

शक्ति और सेवा का आदर्श- हनुमान जी शक्ति और सेवा के प्रतीक हैं. उनका जीवन और उनके कार्य में अद्वितीय बल, भक्ति और निःस्वार्थ सेवा के उदाहरण हैं. उन्होंने अपने जीवन को पूरी तरह भगवान राम की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है.

हनुमान जी और शनिदेव की दृष्टि में क्या अंतर है

शनि देव केवल बाहरी कर्म नहीं, बल्कि इंसान की मानसिक सोच और भावनाओं को भी देखते हैं. हनुमान जी केवल कठोर न्याय नहीं देखते, बल्कि व्यक्ति की परिस्थिति, भावनात्मक स्थिति और उसके असली उद्देश्य को भी समझते हैं . 

मान लीजिए कोई व्यक्ति ऑफिस से घर जाने की जल्दी में है, लेकिन तभी उसका अधिकारी उसे रोककर कहता है कि एक जरूरी प्रोजेक्ट आज ही पूरा करना होगा. तो बाहर से वह व्यक्ति मुस्कुराकर “ठीक है” कह देता है और देर रात तक काम भी पूरा कर देता है. लेकिन अंदर ही अंदर वह अपने अधिकारी के लिए गुस्सा, नाराजगी और गलत शब्द सोचता रहता है. 

अधिकारी ने तो सिर्फ उसका काम देखा, लेकिन शनि देव उस व्यक्ति के मन में चल रहे नकारात्मक विचारों और भावनाओं को भी देख रहे होते हैं. यही कारण है कि शनि को कर्मों का कठोर न्यायाधीश कहा जाता है.

लेकिन हनुमान जी की चेतना अलग मानी जाती है. अगर व्यक्ति का मूल उद्देश्य सही है, वह अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और भीतर के संघर्ष के बावजूद सही काम कर रहा है, तो हनुमान जी की साधना उसे मानसिक संतुलन, साहस और नकारात्मकता से बाहर निकलने की शक्ति देती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow