Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर

Early Signs Of Liver Disease In Hands: लिवर हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो चुपचाप रोज सैकड़ों जरूरी काम करता है. यह खून को डिटॉक्स करता है, डाइजेशन में मदद करता है और शरीर के हार्मोन को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन जब लिवर में कोई समस्या शुरू होती है, तो यह हमेशा तेज लक्षणों के रूप में सामने नहीं आती. कई बार इसके शुरुआती संकेत हमारे हाथों में ही दिखाई देने लगते हैं. हाथ से कैसे पता चलता है? जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी के अनुसार, हाथों की त्वचा का रंग बदलना, हथेलियों का लाल होना, नाखूनों का रंग फीका पड़ना, उंगलियों का कांपना या लगातार खुजली होना जैसे संकेत लिवर से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं. फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या सिरोसिस जैसी बीमारियों में ऐसे लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देने लगते हैं. समय रहते इन संकेतों को पहचान लेना गंभीर दिक्कतों से बचा सकता है. इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें हथेलियों का लाल होना अगर आपकी हथेलियां खासकर अंगूठे और छोटी उंगली के पास असामान्य रूप से लाल दिखाई दें, तो इसे पामर एरिथेमा कहा जाता है. यह अक्सर तब होता है जब लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता और शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है. हालांकि यह कभी-कभी स्वस्थ लोगों में भी दिख सकता है, लेकिन अगर इसके साथ थकान या पीलिया जैसे लक्षण हों तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है. उंगलियों का मुड़ना कुछ लोगों में हथेली के नीचे की त्वचा धीरे-धीरे मोटी होकर उंगलियों को अंदर की ओर मोड़ने लगती है. इसे ड्यूपिट्रेन कॉन्ट्रैक्चर कहा जाता है. यह समस्या लंबे समय से लिवर की बीमारी या अधिक शराब सेवन से जुड़ी हो सकती है. टेरीज नेल्स अगर नाखून लगभग सफेद दिखाई दें और उनके किनारे पर हल्की गुलाबी पट्टी नजर आए, तो यह टेरीज नेल्स का संकेत हो सकता है. यह अक्सर लिवर सिरोसिस के कारण खून के प्रवाह और प्रोटीन के स्तर में बदलाव की वजह से होता है. नाखूनों का उभरना कभी-कभी उंगलियों के सिरे गोल और उभरे हुए दिखाई देने लगते हैं, जिसे नेल क्लबिंग कहा जाता है. यह आमतौर पर फेफड़ों और हार्ट की बीमारियों से जुड़ा होता है, लेकिन लंबे समय से लिवर की बीमारी में भी दिखाई दे सकता है. हाथों का कांपना अगर हाथ फैलाने पर कलाई या उंगलियों में अचानक झटके जैसी हरकत हो, तो इसे एस्टेरिक्सिस कहा जाता है. यह लिवर की गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है, जिसमें शरीर में जमा टॉक्सिन दिमाग को प्रभावित करने लगते हैं. हथेलियों में खुजली हथेलियों और पैरों के तलवों में बिना किसी दाने के लगातार खुजली होना भी लिवर की समस्या का संकेत हो सकता है. यह अक्सर तब होता है जब शरीर में पित्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता. एक्सपर्ट के अनुसार अगर हाथों में ऐसे बदलाव दिखाई दें तो उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए. समय पर जांच और इलाज से लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Mar 9, 2026 - 20:30
 0
Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर

Early Signs Of Liver Disease In Hands: लिवर हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो चुपचाप रोज सैकड़ों जरूरी काम करता है. यह खून को डिटॉक्स करता है, डाइजेशन में मदद करता है और शरीर के हार्मोन को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन जब लिवर में कोई समस्या शुरू होती है, तो यह हमेशा तेज लक्षणों के रूप में सामने नहीं आती. कई बार इसके शुरुआती संकेत हमारे हाथों में ही दिखाई देने लगते हैं.

हाथ से कैसे पता चलता है?

जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी के अनुसार, हाथों की त्वचा का रंग बदलना, हथेलियों का लाल होना, नाखूनों का रंग फीका पड़ना, उंगलियों का कांपना या लगातार खुजली होना जैसे संकेत लिवर से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं. फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या सिरोसिस जैसी बीमारियों में ऐसे लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देने लगते हैं. समय रहते इन संकेतों को पहचान लेना गंभीर दिक्कतों से बचा सकता है.

इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें

हथेलियों का लाल होना

अगर आपकी हथेलियां खासकर अंगूठे और छोटी उंगली के पास असामान्य रूप से लाल दिखाई दें, तो इसे पामर एरिथेमा कहा जाता है. यह अक्सर तब होता है जब लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता और शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है. हालांकि यह कभी-कभी स्वस्थ लोगों में भी दिख सकता है, लेकिन अगर इसके साथ थकान या पीलिया जैसे लक्षण हों तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.

उंगलियों का मुड़ना

कुछ लोगों में हथेली के नीचे की त्वचा धीरे-धीरे मोटी होकर उंगलियों को अंदर की ओर मोड़ने लगती है. इसे ड्यूपिट्रेन कॉन्ट्रैक्चर कहा जाता है. यह समस्या लंबे समय से लिवर की बीमारी या अधिक शराब सेवन से जुड़ी हो सकती है.

टेरीज नेल्स

अगर नाखून लगभग सफेद दिखाई दें और उनके किनारे पर हल्की गुलाबी पट्टी नजर आए, तो यह टेरीज नेल्स का संकेत हो सकता है. यह अक्सर लिवर सिरोसिस के कारण खून के प्रवाह और प्रोटीन के स्तर में बदलाव की वजह से होता है.

नाखूनों का उभरना

कभी-कभी उंगलियों के सिरे गोल और उभरे हुए दिखाई देने लगते हैं, जिसे नेल क्लबिंग कहा जाता है. यह आमतौर पर फेफड़ों और हार्ट की बीमारियों से जुड़ा होता है, लेकिन लंबे समय से लिवर की बीमारी में भी दिखाई दे सकता है.

हाथों का कांपना

अगर हाथ फैलाने पर कलाई या उंगलियों में अचानक झटके जैसी हरकत हो, तो इसे एस्टेरिक्सिस कहा जाता है. यह लिवर की गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है, जिसमें शरीर में जमा टॉक्सिन दिमाग को प्रभावित करने लगते हैं.

हथेलियों में खुजली

हथेलियों और पैरों के तलवों में बिना किसी दाने के लगातार खुजली होना भी लिवर की समस्या का संकेत हो सकता है. यह अक्सर तब होता है जब शरीर में पित्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता. एक्सपर्ट के अनुसार अगर हाथों में ऐसे बदलाव दिखाई दें तो उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए. समय पर जांच और इलाज से लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow