Leftover idli recipe: रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
Leftover idli recipe: साउथ इंडियन फूड में इडली बेहद पसंद किया जाने वाला फूड है. लोग इसे अक्सर नाश्ते और शाम के स्नेक में खाना पसंद करते हैं. हालांकि, कई बार इडली ज्यादा बनाने पर अगले दिन खानी पड़ती है या फिर उसे फेंकना पड़ता है. अब इडली को फेंकने के बजाए बची हुई इडली से 4 तरह का आसान और स्वादिष्ट नाश्ता तैयार किया जा सकता है. बची हुई इडली से फिंगर चिप्स, इडली पकौड़ा, इडली उपमा और दही वड़ा जैसी कई टेस्टी रेसिपी आसानी से बनाई जा सकती हैं. आइए जानते हैं इन्हें बनाने का आसान तरीका. मिनटों में बनेंगे कुरकुरे फिंगर चिप्स बची हुई इडली को लंबी स्टिक की स्लाइस काटिंग करें. इसमें थोड़ा पानी छिड़ककर कॉर्नफ्लोर, नमक और काली मिर्च लगाएं. इसके बाद गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें. आखिर में काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़ककर परोसें. इडली पकौड़ा देगा नया स्वाद बेसन में नमक, लाल मिर्च, हल्दी और अजवाइन डालकर घोल तैयार करें. दूसरी तरफ मसालेदार आलू की स्टफिंग बनाएं. इडली को त्रिकोण आकार में काटकर उसमें हरी और मीठी चटनी के साथ आलू की स्टफिंग भरें. फिर बेसन के घोल में डुबोकर सुनहरा होने तक हलकी आंच में तलें. यह भी पढ़ें : World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस? इडली उपमा बनेगा झटपट नाश्ता एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, हींग और प्याज भूनें। फिर हल्दी, नमक, लाल मिर्च, थोड़ा चीनी, नींबू का रस और थोड़ा पानी डालें. अब कटी हुई इडली डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से धनिया, सेव, प्याज, अनारदाना और नारियल बुरादा डालकर परोसें. दही वड़ा जैसा स्वाद भी मिलेगा इडली को प्लेट में रखें और उसके ऊपर फेंटा हुआ दही डालें. फिर हरी चटनी, मीठी चटनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें. आखिर में धनिया, हरी मिर्च, सेव और अनारदाना से गार्निश करें. कुछ ही मिनटों में दही वड़ा जैसा स्वाद तैयार हो जाएगा. बची हुई इडली का करें पूरा इस्तेमाल अगर घर में इडली बच गई है, तो उसे दोबारा गर्म करके खाने की बजाय इन आसान रेसिपी को ट्राई किया जा सकता है. इससे खाने की बर्बादी भी नहीं होगी और सुबह का नाश्ता भी स्वादिष्ट बन जाएगा. यह भी पढ़ें : Tandoori Roti in a Pressure Cooker: बिना तंदूर घर पर कुकर में भी बना सकते हैं तंदूरी रोटी, जान लीजिए आसान तरीका
Leftover idli recipe: साउथ इंडियन फूड में इडली बेहद पसंद किया जाने वाला फूड है. लोग इसे अक्सर नाश्ते और शाम के स्नेक में खाना पसंद करते हैं. हालांकि, कई बार इडली ज्यादा बनाने पर अगले दिन खानी पड़ती है या फिर उसे फेंकना पड़ता है. अब इडली को फेंकने के बजाए बची हुई इडली से 4 तरह का आसान और स्वादिष्ट नाश्ता तैयार किया जा सकता है. बची हुई इडली से फिंगर चिप्स, इडली पकौड़ा, इडली उपमा और दही वड़ा जैसी कई टेस्टी रेसिपी आसानी से बनाई जा सकती हैं. आइए जानते हैं इन्हें बनाने का आसान तरीका.
मिनटों में बनेंगे कुरकुरे फिंगर चिप्स
बची हुई इडली को लंबी स्टिक की स्लाइस काटिंग करें. इसमें थोड़ा पानी छिड़ककर कॉर्नफ्लोर, नमक और काली मिर्च लगाएं. इसके बाद गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें. आखिर में काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़ककर परोसें.
इडली पकौड़ा देगा नया स्वाद
बेसन में नमक, लाल मिर्च, हल्दी और अजवाइन डालकर घोल तैयार करें. दूसरी तरफ मसालेदार आलू की स्टफिंग बनाएं. इडली को त्रिकोण आकार में काटकर उसमें हरी और मीठी चटनी के साथ आलू की स्टफिंग भरें. फिर बेसन के घोल में डुबोकर सुनहरा होने तक हलकी आंच में तलें.
यह भी पढ़ें : World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
इडली उपमा बनेगा झटपट नाश्ता
एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, हींग और प्याज भूनें। फिर हल्दी, नमक, लाल मिर्च, थोड़ा चीनी, नींबू का रस और थोड़ा पानी डालें. अब कटी हुई इडली डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से धनिया, सेव, प्याज, अनारदाना और नारियल बुरादा डालकर परोसें.
दही वड़ा जैसा स्वाद भी मिलेगा
इडली को प्लेट में रखें और उसके ऊपर फेंटा हुआ दही डालें. फिर हरी चटनी, मीठी चटनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें. आखिर में धनिया, हरी मिर्च, सेव और अनारदाना से गार्निश करें. कुछ ही मिनटों में दही वड़ा जैसा स्वाद तैयार हो जाएगा.
बची हुई इडली का करें पूरा इस्तेमाल
अगर घर में इडली बच गई है, तो उसे दोबारा गर्म करके खाने की बजाय इन आसान रेसिपी को ट्राई किया जा सकता है. इससे खाने की बर्बादी भी नहीं होगी और सुबह का नाश्ता भी स्वादिष्ट बन जाएगा.
यह भी पढ़ें : Tandoori Roti in a Pressure Cooker: बिना तंदूर घर पर कुकर में भी बना सकते हैं तंदूरी रोटी, जान लीजिए आसान तरीका
What's Your Reaction?