15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास

Places to visit on 15th august: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. अगर आप दिल्ली में हैं तो इस दिन देश की आजादी से जुड़ी खास जगहों पर जा सकते हैं. दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं, जहां जाकर आपको देश की आजादी और शहीदों के बारे में जानने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की किन जगहों पर जाना चाहिए. लाल किला 15 अगस्त 1947 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले के लाहौरी गेट से तिरंगा फहराया था. तभी से हर साल स्वतंत्रता दिवस पर यहां यह परंपरा चली आ रही है. हर साल प्रधानमंत्री यहां झंडा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं. यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान राजघाट महात्मा गांधी की समाधि राजघाट में है. यह यमुना नदी के किनारे स्थित है. यहां काले संगमरमर के चबूतरे पर "हे राम" लिखा हुआ है. यह गांधीजी के आखिरी शब्दों की याद दिलाता है. यह जगह हरे-भरे पेड़ों और पौधों से घिरी हुई है. यहां शांति का माहौल रहता है. इंडिया गेट युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बना इंडिया गेट दिल्ली की सबसे मशहूर जगहों में से एक है. इंडिया गेट 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में बनाई गई अमर जवान ज्योति का भी स्थान रहा है. अब अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल में रखा गया है. नेशनल वॉर मेमोरियल इंडिया गेट से करीब 750 मीटर दूर नेशनल वॉर मेमोरियल बना हुआ है. यह करीब 40 एकड़ में फैला है. यहां भारत-पाकिस्तान, भारत-चीन और कारगिल युद्ध समेत कई युद्धों में शहीद हुए 25,942 सैनिकों के नाम 16 दीवारों पर लिखे गए हैं. प्रधानमंत्री संग्रहालय तीन मूर्ति भवन में प्रधानमंत्री संग्रहालय बना हुआ है. यहां भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के काम के बारे में बताया गया है. संग्रहालय में नई तकनीक, होलोग्राम और स्क्रीन की मदद से आजादी के बाद भारत के सफर को दिखाया गया है. इन जगहों तक पहुंचने के लिए मेट्रो रूट दिल्ली मेट्रो इन सभी जगहों तक जाने में काफी मदद करती है. लाल किला और चांदनी चौक वायलेट और यलो लाइन से जुड़े हैं. राजघाट के लिए दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पास है. इंडिया गेट, नेशनल वॉर मेमोरियल और प्रधानमंत्री संग्रहालय जाने के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से जाना आसान है. वहां से बाकी जगहों तक ऑटो या पैदल जा सकते हैं. समय और टिकट का ध्यान रखें 15 अगस्त के आसपास इन सभी जगहों पर सुरक्षा काफी बढ़ा दी जाती है. इसलिए घर से जल्दी निकलना बेहतर रहेगा. लाल किले के 15 अगस्त वाले कार्यक्रम की टिकट, बुकिंग की तारीख और आने का समय हर साल बदल सकता है. इसलिए जाने से पहले आधिकारिक आमंत्रण पोर्टल पर दी गई नई जानकारी जरूर देख लें. राजघाट, इंडिया गेट और नेशनल वॉर मेमोरियल जैसी जगहों पर सामान्य दिनों में जाने के लिए टिकट नहीं लगता. लेकिन 15 अगस्त के आसपास सुरक्षा जांच ज्यादा हो सकती है. इसलिए बैग और पानी की बोतल जैसी चीजें साथ ले जाने से पहले नियम जरूर देख लें. यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir Tatkal Pass: राम मंदिर में VIP दर्शन बंद, अब ऐसे बुक करें तत्काल पास

Aug 14, 2026 - 11:30
 0
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास

Places to visit on 15th august: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. अगर आप दिल्ली में हैं तो इस दिन देश की आजादी से जुड़ी खास जगहों पर जा सकते हैं. दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं, जहां जाकर आपको देश की आजादी और शहीदों के बारे में जानने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की किन जगहों पर जाना चाहिए.

लाल किला

15 अगस्त 1947 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले के लाहौरी गेट से तिरंगा फहराया था. तभी से हर साल स्वतंत्रता दिवस पर यहां यह परंपरा चली आ रही है. हर साल प्रधानमंत्री यहां झंडा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं.

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान

राजघाट

महात्मा गांधी की समाधि राजघाट में है. यह यमुना नदी के किनारे स्थित है. यहां काले संगमरमर के चबूतरे पर "हे राम" लिखा हुआ है. यह गांधीजी के आखिरी शब्दों की याद दिलाता है. यह जगह हरे-भरे पेड़ों और पौधों से घिरी हुई है. यहां शांति का माहौल रहता है.

इंडिया गेट

युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बना इंडिया गेट दिल्ली की सबसे मशहूर जगहों में से एक है. इंडिया गेट 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में बनाई गई अमर जवान ज्योति का भी स्थान रहा है. अब अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल में रखा गया है.

नेशनल वॉर मेमोरियल

इंडिया गेट से करीब 750 मीटर दूर नेशनल वॉर मेमोरियल बना हुआ है. यह करीब 40 एकड़ में फैला है. यहां भारत-पाकिस्तान, भारत-चीन और कारगिल युद्ध समेत कई युद्धों में शहीद हुए 25,942 सैनिकों के नाम 16 दीवारों पर लिखे गए हैं.

प्रधानमंत्री संग्रहालय

तीन मूर्ति भवन में प्रधानमंत्री संग्रहालय बना हुआ है. यहां भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के काम के बारे में बताया गया है. संग्रहालय में नई तकनीक, होलोग्राम और स्क्रीन की मदद से आजादी के बाद भारत के सफर को दिखाया गया है.

इन जगहों तक पहुंचने के लिए मेट्रो रूट

दिल्ली मेट्रो इन सभी जगहों तक जाने में काफी मदद करती है. लाल किला और चांदनी चौक वायलेट और यलो लाइन से जुड़े हैं. राजघाट के लिए दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पास है.

इंडिया गेट, नेशनल वॉर मेमोरियल और प्रधानमंत्री संग्रहालय जाने के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से जाना आसान है. वहां से बाकी जगहों तक ऑटो या पैदल जा सकते हैं.

समय और टिकट का ध्यान रखें

15 अगस्त के आसपास इन सभी जगहों पर सुरक्षा काफी बढ़ा दी जाती है. इसलिए घर से जल्दी निकलना बेहतर रहेगा.

लाल किले के 15 अगस्त वाले कार्यक्रम की टिकट, बुकिंग की तारीख और आने का समय हर साल बदल सकता है. इसलिए जाने से पहले आधिकारिक आमंत्रण पोर्टल पर दी गई नई जानकारी जरूर देख लें.

राजघाट, इंडिया गेट और नेशनल वॉर मेमोरियल जैसी जगहों पर सामान्य दिनों में जाने के लिए टिकट नहीं लगता. लेकिन 15 अगस्त के आसपास सुरक्षा जांच ज्यादा हो सकती है. इसलिए बैग और पानी की बोतल जैसी चीजें साथ ले जाने से पहले नियम जरूर देख लें.

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir Tatkal Pass: राम मंदिर में VIP दर्शन बंद, अब ऐसे बुक करें तत्काल पास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow