Kidney Care Tips: 40 के बाद क्यों बढ़ जाता है किडनी रोग का खतरा, कैसे रखें अपनी किडनी को हमेशा हेल्दी और मजबूत?

Kidney Care Tips: उम्र बढ़ने के साथ शरीर धीरे-धीरे बदलने लगता है, लेकिन कई बार हम इन बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं. खासकर 40 की उम्र के बाद किडनी की सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. डॉक्टरों के मुताबिक, इस उम्र के बाद किडनी की काम करने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है. ऐसे में परेशानी की बात यह है कि किडनी से जुड़ी बीमारियां शुरुआत में ज्यादा लक्षण नहीं दिखातीं, और जब तक यह समझ आती है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है. यही वजह है कि विशेषज्ञ अब लोगों को 40 के बाद अपनी किडनी का खास ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं.   एक स्टडी के अनुसार, क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) समय से पहले मौत की तेजी से बढ़ती वजहों में से एक बन चुकी है. यह कोई बहुत कम लोगों में होने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि अब तेजी से बढ़ रही समस्या है, जिस पर दुनियाभर के डॉक्टर चिंता जता रहे हैं. क्यों बढ़ जाता है किडनी पर खतरा? डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ती उम्र के साथ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जो एक समय के बाद किडनी पर बुरा असर डालती हैं. इसके अलावा कम पानी पीना, ज्यादा नमक खाना, फास्ट फूड और दर्द की दवाइयों का ज्यादा इस्तेमाल भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. कई लोग बार-बार पेशाब रोकने की आदत भी रखते हैं, जिससे संक्रमण और दूसरी दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है. वही  विशेषज्ञ मानते हैं कि ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे किडनी को कमजोर कर सकती हैं.  यह भी पढ़ेंः वेजाइनल वॉश से लेकर डिस्चार्ज तक... पर्सनल हाइजीन को लेकर यहां दूर कर लें सारी कंफ्यूजन किन संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें? किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत अक्सर बहुत सामान्य होते हैं. जैसे जल्दी थकान महसूस होना, पैरों या चेहरे पर सूजन आना, बार-बार पेशाब लगना या पेशाब के रंग में बदलाव होना. वही कई लोगों को रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है, लेकिन वे इसे उम्र का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. डॉक्टरों के अनुसार, अगर शरीर लगातार ऐसे संकेत दे रहा हो तो तुरंत जांच करवानी चाहिए. साथ ही समय पर इलाज शुरू हो जाए तो बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है. किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है सही लाइफस्टाइल अपनाना. इसके लिए रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि शरीर से गंदगी बाहर निकलती रहे. खाने में नमक और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड कम करना चाहिए. साथ ही रोज हल्की एक्सरसाइज या वॉक करने की आदत डालनी चाहिए. डॉक्टर यह भी सलाह देते हैं कि बिना जरूरत दर्द की दवाइयां बार-बार नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि इससे किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है. समय पर जांच कराना है सबसे जरूरी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, 40 की उम्र पार करने के बाद साल में कम से कम एक बार किडनी की जांच जरूर करवानी चाहिए. खासकर जिन लोगों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या परिवार में किडनी की बीमारी का इतिहास हो, उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. वही  साधारण ब्लड और यूरिन टेस्ट से किडनी की स्थिति का पता लगाया जा सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय रहते ध्यान दिया जाए तो किडनी से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. छोटी-सी सावधानी भविष्य में बड़ी परेशानी से बचाने में मदद कर सकती है.  यह भी पढ़ेंः गुजरात में अल्कलाइन वॉटर में मिला जरूरत से ज्यादा 'फुल्विक एसिड', इससे किन बीमारियों का खतरा?

May 11, 2026 - 00:30
 0
Kidney Care Tips: 40 के बाद क्यों बढ़ जाता है किडनी रोग का खतरा, कैसे रखें अपनी किडनी को हमेशा हेल्दी और मजबूत?

Kidney Care Tips: उम्र बढ़ने के साथ शरीर धीरे-धीरे बदलने लगता है, लेकिन कई बार हम इन बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं. खासकर 40 की उम्र के बाद किडनी की सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. डॉक्टरों के मुताबिक, इस उम्र के बाद किडनी की काम करने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है. ऐसे में परेशानी की बात यह है कि किडनी से जुड़ी बीमारियां शुरुआत में ज्यादा लक्षण नहीं दिखातीं, और जब तक यह समझ आती है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है. यही वजह है कि विशेषज्ञ अब लोगों को 40 के बाद अपनी किडनी का खास ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं.  

एक स्टडी के अनुसार, क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) समय से पहले मौत की तेजी से बढ़ती वजहों में से एक बन चुकी है. यह कोई बहुत कम लोगों में होने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि अब तेजी से बढ़ रही समस्या है, जिस पर दुनियाभर के डॉक्टर चिंता जता रहे हैं.

क्यों बढ़ जाता है किडनी पर खतरा?

डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ती उम्र के साथ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जो एक समय के बाद किडनी पर बुरा असर डालती हैं. इसके अलावा कम पानी पीना, ज्यादा नमक खाना, फास्ट फूड और दर्द की दवाइयों का ज्यादा इस्तेमाल भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. कई लोग बार-बार पेशाब रोकने की आदत भी रखते हैं, जिससे संक्रमण और दूसरी दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है. वही  विशेषज्ञ मानते हैं कि ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे किडनी को कमजोर कर सकती हैं. 

यह भी पढ़ेंः वेजाइनल वॉश से लेकर डिस्चार्ज तक... पर्सनल हाइजीन को लेकर यहां दूर कर लें सारी कंफ्यूजन

किन संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें?

किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत अक्सर बहुत सामान्य होते हैं. जैसे जल्दी थकान महसूस होना, पैरों या चेहरे पर सूजन आना, बार-बार पेशाब लगना या पेशाब के रंग में बदलाव होना. वही कई लोगों को रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है, लेकिन वे इसे उम्र का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. डॉक्टरों के अनुसार, अगर शरीर लगातार ऐसे संकेत दे रहा हो तो तुरंत जांच करवानी चाहिए. साथ ही समय पर इलाज शुरू हो जाए तो बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है.

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है सही लाइफस्टाइल अपनाना. इसके लिए रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि शरीर से गंदगी बाहर निकलती रहे. खाने में नमक और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड कम करना चाहिए. साथ ही रोज हल्की एक्सरसाइज या वॉक करने की आदत डालनी चाहिए. डॉक्टर यह भी सलाह देते हैं कि बिना जरूरत दर्द की दवाइयां बार-बार नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि इससे किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है.

समय पर जांच कराना है सबसे जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, 40 की उम्र पार करने के बाद साल में कम से कम एक बार किडनी की जांच जरूर करवानी चाहिए. खासकर जिन लोगों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या परिवार में किडनी की बीमारी का इतिहास हो, उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. वही  साधारण ब्लड और यूरिन टेस्ट से किडनी की स्थिति का पता लगाया जा सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय रहते ध्यान दिया जाए तो किडनी से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. छोटी-सी सावधानी भविष्य में बड़ी परेशानी से बचाने में मदद कर सकती है. 

यह भी पढ़ेंः गुजरात में अल्कलाइन वॉटर में मिला जरूरत से ज्यादा 'फुल्विक एसिड', इससे किन बीमारियों का खतरा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow