Kedarnath Tour: कार-बस-ट्रेन या प्लेन... केदारनाथ जाने के लिए सबसे आसान तरीका कौन-सा? जानें हर बात
Kedarnath Tour: घूमने-फिरने की बात हो और भारतीय तीर्थ स्थलों का रुख न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता. तीर्थ स्थलों पर जाना आजकल ट्रैवल प्रेमियों के बीच एक नया ट्रेंड बन गया है. भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट एक बार फिर खोल दिए गए हैं. हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है. हिमालय की चोटियों के बीच बसे इस पवित्र धाम तक पहुंचना जितना अनूठा अनुभव है, उतना ही एडवेंचरस भी. अगर आप भी यहां जाने की सोच रहे हैं तो कार, बस, ट्रेन या प्लेन में से कौन सा विकल्प है आपके लिए सबसे अच्छा, आइए जानें. प्लेन से केदारनाथ का टूर अगर आप कम समय में केदारनाथ पहुंचना चाहते हैं तो उसके लिए हवाई यात्रा सबसे अच्छा और आसान विकल्प है. इसके लिए आपको जॉली ग्रांट एयरपोर्ट तक की टिकट लेनी होगी, जो केदारनाथ से लगभग 250 किमी दूर है और यहां से बाकी यात्रा टैक्सी या बस के द्वारा की जा सकती है. अगर बजट की दिक्कत न हो तो जॉली ग्रांट से आप हेलीकॉप्टर सेवा भी ले सकते हैं, जो सीधे आपको केदारनाथ के पास उतार देगी. यह सबसे तेज और आधुनिक लेकिन महंगा विकल्प है. अनुमानित ट्रैवल खर्च, 10 से 20 हजार रुपए प्रति व्यक्ति तक जा सकता है ट्रेन से कैसे पहुंचे केदारनाथा धाम सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इस साधन से यात्रा करने वालों के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन या हरिद्वार रेलवे स्टेशन है. देश के कई बड़े शहरों से यहां तक सीधी ट्रेनें मिल जाती हैं. रेलवे स्टेशन से गौरीकुंड के लिए सीधे बस या टैक्सी मिल जाती है. यह तरीका उन यात्रियों के लिए अच्छा है जो किफायती यात्रा चाहते हैं और रास्ते के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना पसंद करते हैं. ट्रेन से ट्रैवल करने वालों के लिए अनुमानित खर्च 3 से 4 हजार रुपए प्रति व्यक्ति तक जा सकता है. यह भी पढ़ें - Baisaran Valley Trip: दिल्ली से कैसे जा सकते हैं बैसरन घाटी, जानें कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च? बस या कार से यात्रा अगर आप रोड ट्रिप के शौकीन हैं तो बस या अपनी कार से जाना एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है, जो आपकी जर्नी को और यादगार बना देगा, जिससे आप सालों-साल याद रहने वाली अच्छी-अच्छी यादें बना पाएंगे. दिल्ली, हरिद्वार या ऋषिकेश से नियमित बस सेवाएं गौरीकुंड या सोनप्रयाग तक आसानी से मिल जाती हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं तो कश्मीरी गेट से सीधे सोनप्रयाग के लिए बस ले सकते हैं. वहीं, खुद की कार से जाने पर आप रास्ते में देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग जैसे सुंदर संगम स्थलों का आनंद ले सकते हैं. हालांकि, पहाड़ी रास्ते होने के कारण ड्राइविंग थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, इसलिए अच्छी ड्राइविंग आना अनिवार्य है, या हो सके तो किसी अनुभवी ड्राइवर को साथ रखें क्योंकि सावधानी बहुत जरूरी है. कार से ट्रैवल करने वालों के लिए अनुमानित खर्च 7 से 10 हजार रुपए तक जा सकता है. यह भी पढ़ें - Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए कैसे होगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन? समझ लें यात्रा का पूरा रूट
Kedarnath Tour: घूमने-फिरने की बात हो और भारतीय तीर्थ स्थलों का रुख न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता. तीर्थ स्थलों पर जाना आजकल ट्रैवल प्रेमियों के बीच एक नया ट्रेंड बन गया है. भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट एक बार फिर खोल दिए गए हैं. हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है. हिमालय की चोटियों के बीच बसे इस पवित्र धाम तक पहुंचना जितना अनूठा अनुभव है, उतना ही एडवेंचरस भी. अगर आप भी यहां जाने की सोच रहे हैं तो कार, बस, ट्रेन या प्लेन में से कौन सा विकल्प है आपके लिए सबसे अच्छा, आइए जानें.
प्लेन से केदारनाथ का टूर
अगर आप कम समय में केदारनाथ पहुंचना चाहते हैं तो उसके लिए हवाई यात्रा सबसे अच्छा और आसान विकल्प है. इसके लिए आपको जॉली ग्रांट एयरपोर्ट तक की टिकट लेनी होगी, जो केदारनाथ से लगभग 250 किमी दूर है और यहां से बाकी यात्रा टैक्सी या बस के द्वारा की जा सकती है. अगर बजट की दिक्कत न हो तो जॉली ग्रांट से आप हेलीकॉप्टर सेवा भी ले सकते हैं, जो सीधे आपको केदारनाथ के पास उतार देगी. यह सबसे तेज और आधुनिक लेकिन महंगा विकल्प है. अनुमानित ट्रैवल खर्च, 10 से 20 हजार रुपए प्रति व्यक्ति तक जा सकता है
ट्रेन से कैसे पहुंचे केदारनाथा धाम
सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इस साधन से यात्रा करने वालों के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन या हरिद्वार रेलवे स्टेशन है. देश के कई बड़े शहरों से यहां तक सीधी ट्रेनें मिल जाती हैं. रेलवे स्टेशन से गौरीकुंड के लिए सीधे बस या टैक्सी मिल जाती है. यह तरीका उन यात्रियों के लिए अच्छा है जो किफायती यात्रा चाहते हैं और रास्ते के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना पसंद करते हैं. ट्रेन से ट्रैवल करने वालों के लिए अनुमानित खर्च 3 से 4 हजार रुपए प्रति व्यक्ति तक जा सकता है.
यह भी पढ़ें - Baisaran Valley Trip: दिल्ली से कैसे जा सकते हैं बैसरन घाटी, जानें कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च?
बस या कार से यात्रा
अगर आप रोड ट्रिप के शौकीन हैं तो बस या अपनी कार से जाना एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है, जो आपकी जर्नी को और यादगार बना देगा, जिससे आप सालों-साल याद रहने वाली अच्छी-अच्छी यादें बना पाएंगे. दिल्ली, हरिद्वार या ऋषिकेश से नियमित बस सेवाएं गौरीकुंड या सोनप्रयाग तक आसानी से मिल जाती हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं तो कश्मीरी गेट से सीधे सोनप्रयाग के लिए बस ले सकते हैं.
वहीं, खुद की कार से जाने पर आप रास्ते में देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग जैसे सुंदर संगम स्थलों का आनंद ले सकते हैं. हालांकि, पहाड़ी रास्ते होने के कारण ड्राइविंग थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, इसलिए अच्छी ड्राइविंग आना अनिवार्य है, या हो सके तो किसी अनुभवी ड्राइवर को साथ रखें क्योंकि सावधानी बहुत जरूरी है. कार से ट्रैवल करने वालों के लिए अनुमानित खर्च 7 से 10 हजार रुपए तक जा सकता है.
यह भी पढ़ें - Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए कैसे होगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन? समझ लें यात्रा का पूरा रूट
What's Your Reaction?