Kark Love & Family Rashifal 2026: कर्क राशि 2026 परिवार में उतार-चढ़ाव के बीच प्रेम विवाह और सगाई के मजबूत योग
Cancer Family and Love Horoscope 2026: पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 पारिवारिक और प्रेम जीवन के लिहाज से मिला-जुला रहेगा. साल की शुरुआत से लेकर 2 जून 2026 तक बृहस्पति आपके दूसरे भाव के कारक बनकर शुभ स्थिति में रहेंगे, जिससे घर-परिवार में मांगलिक कार्य, रिश्तों में सहयोग और सगाई-विवाह के योग बनेंगे. इस दौरान परिजन भले ही कुछ असंतुष्ट दिखें, लेकिन आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा. हालांकि, दूसरे भाव पर शनि की दृष्टि यह संकेत देती है कि रिश्तों को मधुर बनाए रखने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच विवाह और पारिवारिक मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति फिर से शुभ होकर सगाई-विवाह जैसे कार्यों में प्रगति दिलाएंगे. दांपत्य जीवन में भी सतर्कता जरूरी होगी, क्योंकि वर्ष की शुरुआत से 5 दिसंबर तक सप्तम भाव पर राहु-केतु का प्रभाव कुछ गलतफहमियां और तनाव पैदा कर सकता है, हालांकि गुरु की कृपा से स्थितियां संभल जाएंगी. प्रेम जीवन की बात करें तो 2026 कर्क राशि वालों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. साल की शुरुआत से 2 जून तक पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति लाभ भाव में रहकर प्रेम संबंधों को मजबूत बनाएंगे. इस दौरान नए रिश्ते बन सकते हैं और पुराने संबंधों में भी मिठास आएगी. जिनके रिश्तों में पहले तनाव था, वे भी दूर हो सकते हैं. 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच गुरु द्वादश भाव में रहेंगे, जिससे कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव हैं, लेकिन उच्च अवस्था के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा. साल के दूसरे भाग में रिश्तों में फिर से स्थिरता और समझ बढ़ेगी. प्रेम विवाह के योग भी प्रबल होंगे और विवाहित दंपतियों को रोमांटिक समय, यात्राएं और आपसी नजदीकियां मिलेंगी. ज्योतिष उपायभविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि भगवान शिव की पूजा करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें. रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें. इस जल में थोड़ा सा गुड़ मिला लें. भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें और शिवलिंग का अभिषेक करें. गरीब बच्चों एवं दिव्यांग व्यक्तियों को मिठाई तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं दान दें. FAQs 1. क्या कर्क राशि वालों के लिए 2026 में विवाह योग है?हाँ, विशेष रूप से साल की शुरुआत से 2 जून तक और फिर 31 अक्टूबर के बाद विवाह व सगाई के मजबूत योग बनेंगे. 2. प्रेम जीवन में किन महीनों में सावधानी जरूरी है?फरवरी से मार्च के आसपास कुछ तनाव हो सकता है और 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेंगे. 3. क्या पारिवारिक जीवन पूरे साल स्थिर रहेगा?नहीं, शुरुआत में शुभ योग रहेंगे, लेकिन मध्य भाग में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे. फिर साल के अंत में हालात सुधरेंगे. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Cancer Family and Love Horoscope 2026: पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 पारिवारिक और प्रेम जीवन के लिहाज से मिला-जुला रहेगा. साल की शुरुआत से लेकर 2 जून 2026 तक बृहस्पति आपके दूसरे भाव के कारक बनकर शुभ स्थिति में रहेंगे, जिससे घर-परिवार में मांगलिक कार्य, रिश्तों में सहयोग और सगाई-विवाह के योग बनेंगे. इस दौरान परिजन भले ही कुछ असंतुष्ट दिखें, लेकिन आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा.
हालांकि, दूसरे भाव पर शनि की दृष्टि यह संकेत देती है कि रिश्तों को मधुर बनाए रखने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच विवाह और पारिवारिक मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति फिर से शुभ होकर सगाई-विवाह जैसे कार्यों में प्रगति दिलाएंगे. दांपत्य जीवन में भी सतर्कता जरूरी होगी, क्योंकि वर्ष की शुरुआत से 5 दिसंबर तक सप्तम भाव पर राहु-केतु का प्रभाव कुछ गलतफहमियां और तनाव पैदा कर सकता है, हालांकि गुरु की कृपा से स्थितियां संभल जाएंगी.
प्रेम जीवन की बात करें तो 2026 कर्क राशि वालों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. साल की शुरुआत से 2 जून तक पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति लाभ भाव में रहकर प्रेम संबंधों को मजबूत बनाएंगे. इस दौरान नए रिश्ते बन सकते हैं और पुराने संबंधों में भी मिठास आएगी. जिनके रिश्तों में पहले तनाव था, वे भी दूर हो सकते हैं. 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच गुरु द्वादश भाव में रहेंगे, जिससे कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव हैं, लेकिन उच्च अवस्था के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा. साल के दूसरे भाग में रिश्तों में फिर से स्थिरता और समझ बढ़ेगी. प्रेम विवाह के योग भी प्रबल होंगे और विवाहित दंपतियों को रोमांटिक समय, यात्राएं और आपसी नजदीकियां मिलेंगी.
ज्योतिष उपाय
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि भगवान शिव की पूजा करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें. रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें. इस जल में थोड़ा सा गुड़ मिला लें. भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें और शिवलिंग का अभिषेक करें. गरीब बच्चों एवं दिव्यांग व्यक्तियों को मिठाई तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं दान दें.
FAQs
1. क्या कर्क राशि वालों के लिए 2026 में विवाह योग है?
हाँ, विशेष रूप से साल की शुरुआत से 2 जून तक और फिर 31 अक्टूबर के बाद विवाह व सगाई के मजबूत योग बनेंगे.
2. प्रेम जीवन में किन महीनों में सावधानी जरूरी है?
फरवरी से मार्च के आसपास कुछ तनाव हो सकता है और 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेंगे.
3. क्या पारिवारिक जीवन पूरे साल स्थिर रहेगा?
नहीं, शुरुआत में शुभ योग रहेंगे, लेकिन मध्य भाग में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे. फिर साल के अंत में हालात सुधरेंगे.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?