Karela Bitterness Removal Tips: करेला कड़वा है... अब नहीं चलेगा बच्चों का यह बहाना, इस ट्रिक से बनाएंगे तो खत्म हो जाएगी कड़वाहट

Easy Tricks To Remove Bitterness From Karela: अक्सर करेला देखते ही लोग मुंह बना लेते हैं. वजह साफ है उसकी कड़वाहट. लेकिन सच यह है कि करेला जितना स्वाद में कड़वा होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद माना जाता है. ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर पाचन और इम्यूनिटी मजबूत करने तक, इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं. क्यों करेला खाने से परहेज करते हैं लोग? हालांकि ज्यादातर लोग सिर्फ इसकी कड़वाहट की वजह से इसे खाने से बचते हैं. लेकिन कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर करेला इतना स्वादिष्ट बनाया जा सकता है कि बच्चे भी बिना नखरे के खाने लगें. सबसे आसान तरीका है नमक और हल्दी का इस्तेमाल. कटे हुए करेले पर नमक और हल्दी लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे उसका कड़वा पानी बाहर निकलने लगता है और स्वाद काफी हल्का हो जाता है.  कैसे कम होगी करेले की कड़वाहट? अगर कड़वाहट और कम करनी हो तो नींबू का रस भी मदद कर सकता है. करेले के टुकड़ों पर थोड़ा नींबू निचोड़कर 20-30 मिनट छोड़ दें. नींबू की खटास कड़वेपन को बैलेंस करती है और स्वाद को बेहतर बना देती है. इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन C पोषण बढ़ाने में भी मदद करता है.  हल्का उबालने का भी होता है विकल्प कई घरों में करेले को हल्का उबालने की ट्रिक भी इस्तेमाल की जाती है। इसके लिए पानी में थोड़ा नमक डालकर करेले को 2 मिनट तक उबालें और फिर तुरंत ठंडे पानी में डाल दें. इससे उसका स्वाद थोड़ा नरम हो जाता है और सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है. इसे भी पढ़ें - कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर' कड़वाहट कम करने का आसान विकल्प क्या है? एक और आसान तरीका है करेले के बीज निकाल देना. दरअसल, सबसे ज्यादा कड़वाहट बीज और उसकी ऊपरी खुरदुरी परत में होती है. इसलिए हल्के हाथ से उसका छिलका खुरच देने और बीज हटाने से स्वाद काफी बदल जाता है. कई लोग करेले की सूखी सब्जी में थोड़ा गुड़ भी डालते हैं, जिससे कड़वाहट बैलेंस हो जाती है और स्वाद बच्चों को भी पसंद आने लगता है.  कैसे होगा कुरकुरा स्वाद? अगर आप कुरकुरा स्वाद पसंद करते हैं तो करेले के पतले स्लाइस बनाकर हल्का फ्राई भी कर सकते हैं. फ्राई करने के बाद उसका कड़वापन कम महसूस होता है और स्वाद चिप्स जैसा लगने लगता है. यही वजह है कि कई बच्चे फ्राई किया हुआ करेला आसानी से खा लेते हैं.  सेहत के लिहाज से भी करेला काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन C, आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह पाचन सुधारने, इम्यूनिटी मजबूत करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इसे भी पढ़ें - Gulkand Milk Recipe: गर्मी में ठंडक देने वाला देसी ड्रिंक, घर पर मिनटों में बनाएं हेल्दी गुलकंद मिल्क, जानें रेसिपी

May 12, 2026 - 08:30
 0
Karela Bitterness Removal Tips: करेला कड़वा है... अब नहीं चलेगा बच्चों का यह बहाना, इस ट्रिक से बनाएंगे तो खत्म हो जाएगी कड़वाहट

Easy Tricks To Remove Bitterness From Karela: अक्सर करेला देखते ही लोग मुंह बना लेते हैं. वजह साफ है उसकी कड़वाहट. लेकिन सच यह है कि करेला जितना स्वाद में कड़वा होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद माना जाता है. ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर पाचन और इम्यूनिटी मजबूत करने तक, इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं.

क्यों करेला खाने से परहेज करते हैं लोग?

हालांकि ज्यादातर लोग सिर्फ इसकी कड़वाहट की वजह से इसे खाने से बचते हैं. लेकिन कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर करेला इतना स्वादिष्ट बनाया जा सकता है कि बच्चे भी बिना नखरे के खाने लगें. सबसे आसान तरीका है नमक और हल्दी का इस्तेमाल. कटे हुए करेले पर नमक और हल्दी लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे उसका कड़वा पानी बाहर निकलने लगता है और स्वाद काफी हल्का हो जाता है. 

कैसे कम होगी करेले की कड़वाहट?

अगर कड़वाहट और कम करनी हो तो नींबू का रस भी मदद कर सकता है. करेले के टुकड़ों पर थोड़ा नींबू निचोड़कर 20-30 मिनट छोड़ दें. नींबू की खटास कड़वेपन को बैलेंस करती है और स्वाद को बेहतर बना देती है. इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन C पोषण बढ़ाने में भी मदद करता है. 

हल्का उबालने का भी होता है विकल्प

कई घरों में करेले को हल्का उबालने की ट्रिक भी इस्तेमाल की जाती है। इसके लिए पानी में थोड़ा नमक डालकर करेले को 2 मिनट तक उबालें और फिर तुरंत ठंडे पानी में डाल दें. इससे उसका स्वाद थोड़ा नरम हो जाता है और सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.

इसे भी पढ़ें - कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'

कड़वाहट कम करने का आसान विकल्प क्या है?

एक और आसान तरीका है करेले के बीज निकाल देना. दरअसल, सबसे ज्यादा कड़वाहट बीज और उसकी ऊपरी खुरदुरी परत में होती है. इसलिए हल्के हाथ से उसका छिलका खुरच देने और बीज हटाने से स्वाद काफी बदल जाता है. कई लोग करेले की सूखी सब्जी में थोड़ा गुड़ भी डालते हैं, जिससे कड़वाहट बैलेंस हो जाती है और स्वाद बच्चों को भी पसंद आने लगता है. 

कैसे होगा कुरकुरा स्वाद?

अगर आप कुरकुरा स्वाद पसंद करते हैं तो करेले के पतले स्लाइस बनाकर हल्का फ्राई भी कर सकते हैं. फ्राई करने के बाद उसका कड़वापन कम महसूस होता है और स्वाद चिप्स जैसा लगने लगता है. यही वजह है कि कई बच्चे फ्राई किया हुआ करेला आसानी से खा लेते हैं.  सेहत के लिहाज से भी करेला काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन C, आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह पाचन सुधारने, इम्यूनिटी मजबूत करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है.

इसे भी पढ़ें - Gulkand Milk Recipe: गर्मी में ठंडक देने वाला देसी ड्रिंक, घर पर मिनटों में बनाएं हेल्दी गुलकंद मिल्क, जानें रेसिपी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow