Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास करेंगे. मुख्य कार्यक्रम बालोतरा जिले के पचपदरा से आयोजित होगा, जबकि जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा. जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में राज्य की कई विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी. अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना जयपुर के सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण योजना मानी जा रही है. करीब 13,037.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला जयपुर मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर लगभग 41 किलोमीटर लंबा होगा. यह प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक विकसित किया जाएगा. इस कॉरिडोर में 36 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें अधिकांश एलिवेटेड और कुछ भूमिगत स्टेशन होंगे. यह परियोजना जयपुर एयरपोर्ट, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, एसएमएस अस्पताल और शहर के कई प्रमुख आवासीय व व्यावसायिक इलाकों को बेहतर मेट्रो सुविधा से जोड़ेगी. परियोजना का निर्माण केंद्र और राजस्थान सरकार की संयुक्त भागीदारी में किया जाएगा. यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...' कम होगा ट्रैफिक का दबाव जयपुर मेट्रो फेज-2 के शुरू होने से शहर में सड़क यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है. इससे लोगों का सफर पहले की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा. ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी. बढ़ती आबादी और शहर के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए इस परियोजना को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है. सरकार का मानना है कि इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और लोग सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करेंगे. रोजगार और हरियाली शिलान्यास कार्यक्रम के साथ जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा. इस दौरान करीब 4,000 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. इसके अलावा राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत जिले में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यक्रम के माध्यम से बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों पर एक साथ जोर दिया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन विकास और जनकल्याण से जुड़ी कई योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा. यह भी पढ़ें : 'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?

Jul 4, 2026 - 02:30
 0
Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास करेंगे. मुख्य कार्यक्रम बालोतरा जिले के पचपदरा से आयोजित होगा, जबकि जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा. जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में राज्य की कई विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी. अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना जयपुर के सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण योजना मानी जा रही है.

करीब 13,037.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला जयपुर मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर लगभग 41 किलोमीटर लंबा होगा. यह प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक विकसित किया जाएगा. इस कॉरिडोर में 36 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें अधिकांश एलिवेटेड और कुछ भूमिगत स्टेशन होंगे. यह परियोजना जयपुर एयरपोर्ट, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, एसएमएस अस्पताल और शहर के कई प्रमुख आवासीय व व्यावसायिक इलाकों को बेहतर मेट्रो सुविधा से जोड़ेगी. परियोजना का निर्माण केंद्र और राजस्थान सरकार की संयुक्त भागीदारी में किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'

कम होगा ट्रैफिक का दबाव

जयपुर मेट्रो फेज-2 के शुरू होने से शहर में सड़क यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है. इससे लोगों का सफर पहले की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा. ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी. बढ़ती आबादी और शहर के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए इस परियोजना को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है. सरकार का मानना है कि इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और लोग सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करेंगे.

रोजगार और हरियाली

शिलान्यास कार्यक्रम के साथ जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा. इस दौरान करीब 4,000 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. इसके अलावा राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत जिले में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यक्रम के माध्यम से बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों पर एक साथ जोर दिया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन विकास और जनकल्याण से जुड़ी कई योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा.

यह भी पढ़ें : 'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow