Iran largest University: ईरान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कौन सी, वहां कितनी है एडमिशन फीस?

Iran largest university : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है.मिसाइल हमले, ड्रोन अटैक्स और युद्ध की घटनाओं के बीच शांति की उम्मीद भी बनी हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि ईरान के साथ बातचीत के रास्ते खुल रहे हैं और समझौते की संभावना बढ़ रही है. इस बीच, ईरान शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी मजबूत है और भारतीय छात्रों, विशेषकर कश्मीरी युवाओं के लिए यह एक जरूरी शिक्षा केंद्र बन चुका है. ईरान की शिक्षा प्रणाली में इंजीनियरिंग, मेडिकल और तकनीकी शिक्षा को विशेष महत्व दिया जाता है. इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ईरान की पहचान बहुत मजबूत है. सिविल, मैकेनिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ईरानी इंजीनियर विश्व स्तर पर अपनी योग्यता साबित कर चुके हैं. ऐसे में आइए आज जानते हैं कि ईरान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कौन सी है और वहां एडमिशन फीस कितनी है. ईरान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी  ईरान की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी तेहरान यूनिवर्सिटी है. यह यूनिवर्सिटी सिर्फ ईरान में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जाना जाता है. यह यूनिवर्सिटी तेहरान शहर के मध्य में स्थित है. यहांं लगभग 55,000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं. तेहरान यूनिवर्सिटी कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करता है, जैसे किपॉलिमर साइंस.हरित एवं सतत विज्ञान और प्रौद्योगिकी. औषधि और विष विज्ञान. जल संसाधन, कृषि विज्ञान, यांत्रिक और सिविल इंजीनियरिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता. यह भी पढ़ें -  IPL 2026: काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड तेहरान यूनिवर्सिटी का इतिहास क्या है? तेहरान यूनिवर्सिटी का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध है. इसका संबंध जोंडी शापुर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है, जिसकी स्थापना लगभग 2000 साल पहले हुई थी. ईरान में शिक्षा का प्रारंभ धार्मिक मदरसों से हुआ, जहां गणित, खगोल विज्ञान, चिकित्सा, जीव विज्ञान, साहित्य और विज्ञान पढ़ाया जाता था. तेहरान यूनिवर्सिटी धार्मिक संरचना से विकसित होकर आधुनिक उच्च शिक्षा का केंद्र बन गया. दार-अल-फूनून कॉलेज इसके शुरुआती इंजीनियरिंग स्कूल के रूप में स्थापित हुआ, जिसे लगभग एक शताब्दी पहले बनाया गया. यह कॉलेज रूस और ओटोमन साम्राज्य की यात्राओं के दौरान आधुनिक विज्ञान से प्रभावित होकर स्थापित किया गया. 1934 में तेहरान यूनिवर्सिटी का आधिकारिक उद्घाटन हुआ.   तेहरान यूनिवर्सिटी की एडमिशन फीस कितनी? तेहरान यूनिवर्सिटी में शिक्षा भारत की तुलना में काफी सस्ती है. भारतीय छात्रों के लिए यहां की फीस अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए लगभग 1,80,000 से 3,60,000 के बीच आती है. वहीं पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की फीस लगभग 2,70,000 से 5,40,000  है. वहीं, मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे अत्याधुनिक कोर्स की फीस 4,50,000 से 7,20,000 के बीच होती है. इसमें हॉस्टल और अन्य सुविधाओं की लागत शामिल नहीं है, लेकिन इसके बावजूद यह पश्चिमी देशों की तुलना में बहुत ज्यादा किफायती ऑप्शन है.  यह भी पढ़ें - JEE Advanced 2026: IIT Roorkee ने जारी किया सिलेबस, परीक्षा पैटर्न में नहीं होगा कोई बदलाव पूरी अपडेट

Mar 28, 2026 - 03:30
 0
Iran largest University: ईरान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कौन सी, वहां कितनी है एडमिशन फीस?

Iran largest university : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है.मिसाइल हमले, ड्रोन अटैक्स और युद्ध की घटनाओं के बीच शांति की उम्मीद भी बनी हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि ईरान के साथ बातचीत के रास्ते खुल रहे हैं और समझौते की संभावना बढ़ रही है. इस बीच, ईरान शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी मजबूत है और भारतीय छात्रों, विशेषकर कश्मीरी युवाओं के लिए यह एक जरूरी शिक्षा केंद्र बन चुका है. ईरान की शिक्षा प्रणाली में इंजीनियरिंग, मेडिकल और तकनीकी शिक्षा को विशेष महत्व दिया जाता है. इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ईरान की पहचान बहुत मजबूत है. सिविल, मैकेनिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ईरानी इंजीनियर विश्व स्तर पर अपनी योग्यता साबित कर चुके हैं. ऐसे में आइए आज जानते हैं कि ईरान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कौन सी है और वहां एडमिशन फीस कितनी है.

ईरान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी 

ईरान की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी तेहरान यूनिवर्सिटी है. यह यूनिवर्सिटी सिर्फ ईरान में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जाना जाता है. यह यूनिवर्सिटी तेहरान शहर के मध्य में स्थित है. यहांं लगभग 55,000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं. तेहरान यूनिवर्सिटी कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करता है, जैसे किपॉलिमर साइंस.हरित एवं सतत विज्ञान और प्रौद्योगिकी. औषधि और विष विज्ञान. जल संसाधन, कृषि विज्ञान, यांत्रिक और सिविल इंजीनियरिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता.

यह भी पढ़ें -  IPL 2026: काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड

तेहरान यूनिवर्सिटी का इतिहास क्या है?

तेहरान यूनिवर्सिटी का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध है. इसका संबंध जोंडी शापुर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है, जिसकी स्थापना लगभग 2000 साल पहले हुई थी. ईरान में शिक्षा का प्रारंभ धार्मिक मदरसों से हुआ, जहां गणित, खगोल विज्ञान, चिकित्सा, जीव विज्ञान, साहित्य और विज्ञान पढ़ाया जाता था. तेहरान यूनिवर्सिटी धार्मिक संरचना से विकसित होकर आधुनिक उच्च शिक्षा का केंद्र बन गया. दार-अल-फूनून कॉलेज इसके शुरुआती इंजीनियरिंग स्कूल के रूप में स्थापित हुआ, जिसे लगभग एक शताब्दी पहले बनाया गया. यह कॉलेज रूस और ओटोमन साम्राज्य की यात्राओं के दौरान आधुनिक विज्ञान से प्रभावित होकर स्थापित किया गया. 1934 में तेहरान यूनिवर्सिटी का आधिकारिक उद्घाटन हुआ.  

तेहरान यूनिवर्सिटी की एडमिशन फीस कितनी?

तेहरान यूनिवर्सिटी में शिक्षा भारत की तुलना में काफी सस्ती है. भारतीय छात्रों के लिए यहां की फीस अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए लगभग 1,80,000 से 3,60,000 के बीच आती है. वहीं पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की फीस लगभग 2,70,000 से 5,40,000  है. वहीं, मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे अत्याधुनिक कोर्स की फीस 4,50,000 से 7,20,000 के बीच होती है. इसमें हॉस्टल और अन्य सुविधाओं की लागत शामिल नहीं है, लेकिन इसके बावजूद यह पश्चिमी देशों की तुलना में बहुत ज्यादा किफायती ऑप्शन है. 

यह भी पढ़ें - JEE Advanced 2026: IIT Roorkee ने जारी किया सिलेबस, परीक्षा पैटर्न में नहीं होगा कोई बदलाव पूरी अपडेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow