​युवाओं के लिए सुनहरा मौका, NICL में निकली बंपर भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे स्नातक युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने जर्नलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट (कैडर 1) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया 12 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 3 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है. ये अभियान कुल 266 पदों पर भर्ती करेगा.कौन कर सकता है आवेदन?इस भर्ती अभियान के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही बीई/बीटेक, एमई/एमटेक कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा बीकॉम/एमकॉम, सीए, एमबीबीएस, एमएस, एलएलबी, पीजी डिग्री धारक भी आवेदन करने के पात्र हैं.आयु सीमा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है. जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.आवेदन शुल्क कितना अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अप्लाई करने वाले जनरल/OBC/EWS कैंडिडेट्स को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि SC/ST/PwBD 250 रुपये है.परीक्षा और चयन प्रक्रिया फेज 1 (प्रारंभिक परीक्षा): संभावित तिथि – 20 जुलाई 2025 फेज 2 (मुख्य परीक्षा): संभावित तिथि – 31 अगस्त 2025 ये हैं जरूरी डेट्स ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 12 जून 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2025 फॉर्म प्रिंट करने की अंतिम तिथि: 18 जुलाई 2025 प्रारंभिक परीक्षा: 20 जुलाई 2025 (संभावित) मुख्य परीक्षा: 31 अगस्त 2025 (संभावित) आवेदन कैसे करें? सबसे पहले NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं. “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें. संबंधित भर्ती के Apply Online लिंक पर जाएं. “Click here for New Registration” पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण पूरा करें. लॉगिन करके बाकी सभी डिटेल भरें, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें. अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें. यह भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: NEET Result के बाद MBBS नहीं मिला? घबराएं नहीं, ये हैं मेडिकल फील्ड के टॉप करियर ऑप्शंस

Jun 16, 2025 - 10:30
 0
​युवाओं के लिए सुनहरा मौका, NICL में निकली बंपर भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow