IPL में विराट कोहली को किसने किया सबसे ज्यादा बार आउट? लिस्ट में बुमराह बहुत पीछे

Virat Kohli IPL Stats: इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और IPL 2025 की ऑरेंज कैप की दौड़ में भी शामिल हैं. विराट आईपीएल में 8,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी हैं, वहीं IPL 2025 में अब तक उन्होंने 505 रन बना लिए हैं. कोहली अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर चुके हैं, उनकी जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भिड़ंत भी फैंस के लिए रोचक रही है. क्या आप जानते हैं कि बुमराह आईपीएल में विराट कोहली को सबसे ज्यादा आउट करने वाले गेंदबाज नहीं हैं. विराट कोहली को किसने किया सबसे ज्यादा बार आउट? विराट कोहली ने अब तक अपने 263 मैचों के IPL करियर में 8,509 रन बना लिए हैं. अब तक आईपीएल में जसप्रीत बुमराह ने 5 बार कोहली को आउट किया है, लेकिन ऐसे 2 गेंदबाज भी हैं जिन्होंने 'किंग कोहली' को बुमराह से ज्यादा बार आउट किया है. बुमराह ना केवल नई गेंद बल्कि डेथ ओवरों में भी घातक सिद्ध होते रहे हैं, इसलिए यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं कि वो कोहली पर एक से ज्यादा बार भारी पड़े हैं. जसप्रीत बुमराह से आगे ये 2 गेंदबाज IPL में जसप्रीत बुमराह से ज्यादा बार विराट कोहली का विकेट लेने वाले गेंदबाजों के नाम आशीष नेहरा और संदीप शर्मा हैं. नेहरा ने 6 बार RCB के दिग्गज प्लेयर कोहली का विकेट चटकाया था, वहीं अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर संदीप शर्मा ने 7 मौकों पर विराट कोहली का विकेट लिया है, जो IPL इतिहास में सबसे अधिक है. बता दें कि अपने आईपीएल करियर में संदीप अब तक 146 विकेट ले चुके हैं. विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर तो हैं ही, साथ ही IPL 2025 के दौरान उन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने आईपीएल में अब तक 70 अर्धशतक लगा दिए हैं. संदीप शर्मा - 7 बार आशीष नेहरा - 6 बार जसप्रीत बुमराह - 5 बार यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद 'पाकिस्तान' ने दी नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, GCA को मिला मेल

May 7, 2025 - 19:30
 0
IPL में विराट कोहली को किसने किया सबसे ज्यादा बार आउट? लिस्ट में बुमराह बहुत पीछे

Virat Kohli IPL Stats: इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और IPL 2025 की ऑरेंज कैप की दौड़ में भी शामिल हैं. विराट आईपीएल में 8,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी हैं, वहीं IPL 2025 में अब तक उन्होंने 505 रन बना लिए हैं. कोहली अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर चुके हैं, उनकी जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भिड़ंत भी फैंस के लिए रोचक रही है. क्या आप जानते हैं कि बुमराह आईपीएल में विराट कोहली को सबसे ज्यादा आउट करने वाले गेंदबाज नहीं हैं.

विराट कोहली को किसने किया सबसे ज्यादा बार आउट?

विराट कोहली ने अब तक अपने 263 मैचों के IPL करियर में 8,509 रन बना लिए हैं. अब तक आईपीएल में जसप्रीत बुमराह ने 5 बार कोहली को आउट किया है, लेकिन ऐसे 2 गेंदबाज भी हैं जिन्होंने 'किंग कोहली' को बुमराह से ज्यादा बार आउट किया है. बुमराह ना केवल नई गेंद बल्कि डेथ ओवरों में भी घातक सिद्ध होते रहे हैं, इसलिए यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं कि वो कोहली पर एक से ज्यादा बार भारी पड़े हैं.

जसप्रीत बुमराह से आगे ये 2 गेंदबाज

IPL में जसप्रीत बुमराह से ज्यादा बार विराट कोहली का विकेट लेने वाले गेंदबाजों के नाम आशीष नेहरा और संदीप शर्मा हैं. नेहरा ने 6 बार RCB के दिग्गज प्लेयर कोहली का विकेट चटकाया था, वहीं अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर संदीप शर्मा ने 7 मौकों पर विराट कोहली का विकेट लिया है, जो IPL इतिहास में सबसे अधिक है. बता दें कि अपने आईपीएल करियर में संदीप अब तक 146 विकेट ले चुके हैं.

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर तो हैं ही, साथ ही IPL 2025 के दौरान उन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने आईपीएल में अब तक 70 अर्धशतक लगा दिए हैं.

यह भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 'पाकिस्तान' ने दी नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, GCA को मिला मेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow