IPL के अलावा कहां से कमाई करते हैं वैभव सूर्यवंशी? 14 की उम्र में बन चुके हैं करोड़पति

Vaibhav Suryavanshi Source Of Income: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 से ही चर्चा में हैं. वैभव को ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. वैभव सिर्फ 14 साल की ही उम्र में करोड़पति बन गए थे. वैभव ने आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से खलबली मचा दी थी. वैभव आईपीएल में एक से एक दिग्गज गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे थे. वैभव ने आईपीएल से तो करोड़ों रुपये तो कमाए ही इसके अलावा वो भारतीय टीम के लिए खेलकर भी अच्छी खासी कमाई करते हैं. IPL के अलावा यहां से कमाई करते हैं वैभव वैभव ने आईपीएल से मोटी कमाई की. वैभव को 1.1 करोड़ रुपये सैलरी तो मिली ही, इसके अलावा उन्होंने मैच फीस से भी अच्छी खासी कमाई की. वैभव ने आईपीएल में कुल सात मैच खेले, जिसमें उन्हें ऑक्शन की 1.1 करोड़ रुपये की रकम के अलावा 7.5 लाख रुपये की मैच फीस भी मिलती थी. वैभव आईपीएल के अलावा भारतीय टीम के लिए खेलकर पैसा कमाते हैं. वैभव भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं. बीसीसीआई अंडर-19 प्लेयर को हर मैच खेलने का 20 हजार रुपये देती है. अगर कोई खिलाड़ी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं रहता है तो, उस प्लेयर को बीसीसीआई की तरफ से 10 हजार रुपये मिलते हैं. खबरों की मानें तो वैभव का नेटवर्थ सिर्फ 14 वर्ष की उम्र में 2 करोड़ के पार जा चुका है. आईपीएल के बाद इंग्लैंड में गरज रहा वैभव का बल्ला वैभव ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी की थी. वैभव ने 7 मैचों में 252 रन ठोक डाले थे. उनका स्ट्राइक रेट 206 का रहा था. वैभव ने इस शानदार स्ट्राइक रेट की वजह से आईपीएल में टाटा कर्व कार भी जीता था. आईपीएल के बाद अब वैभव का बल्ला इंग्लैंड में गरज रहा है. वैभव इस समय भारतीय अंडर 19 टीम के साथ इंग्लैंड अंडर 19 टीम के खिलाफ वनडे मैच खेल रहे हैं. वैभव ने इस दौरान पहले वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों में 48 रन ठोक दिए थे. वहीं दूसरे वनडे मैच में सोमवार को वैभव ने 34 गेंदों में 45 रन जड़ डाले. यह भी पढ़ें-  बड़ी-बड़ी डींगें हांक रहा था इंग्लैंड का पूर्व खिलाड़ी, आकाश चोपड़ा ने फैक्ट दिखाकर किया मुंह बंद; जानें क्या कहा

Jun 30, 2025 - 21:30
 0
IPL के अलावा कहां से कमाई करते हैं वैभव सूर्यवंशी? 14 की उम्र में बन चुके हैं करोड़पति

Vaibhav Suryavanshi Source Of Income: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 से ही चर्चा में हैं. वैभव को ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. वैभव सिर्फ 14 साल की ही उम्र में करोड़पति बन गए थे. वैभव ने आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से खलबली मचा दी थी. वैभव आईपीएल में एक से एक दिग्गज गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे थे. वैभव ने आईपीएल से तो करोड़ों रुपये तो कमाए ही इसके अलावा वो भारतीय टीम के लिए खेलकर भी अच्छी खासी कमाई करते हैं.

IPL के अलावा यहां से कमाई करते हैं वैभव

वैभव ने आईपीएल से मोटी कमाई की. वैभव को 1.1 करोड़ रुपये सैलरी तो मिली ही, इसके अलावा उन्होंने मैच फीस से भी अच्छी खासी कमाई की. वैभव ने आईपीएल में कुल सात मैच खेले, जिसमें उन्हें ऑक्शन की 1.1 करोड़ रुपये की रकम के अलावा 7.5 लाख रुपये की मैच फीस भी मिलती थी.

वैभव आईपीएल के अलावा भारतीय टीम के लिए खेलकर पैसा कमाते हैं. वैभव भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं. बीसीसीआई अंडर-19 प्लेयर को हर मैच खेलने का 20 हजार रुपये देती है. अगर कोई खिलाड़ी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं रहता है तो, उस प्लेयर को बीसीसीआई की तरफ से 10 हजार रुपये मिलते हैं. खबरों की मानें तो वैभव का नेटवर्थ सिर्फ 14 वर्ष की उम्र में 2 करोड़ के पार जा चुका है.

आईपीएल के बाद इंग्लैंड में गरज रहा वैभव का बल्ला

वैभव ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी की थी. वैभव ने 7 मैचों में 252 रन ठोक डाले थे. उनका स्ट्राइक रेट 206 का रहा था. वैभव ने इस शानदार स्ट्राइक रेट की वजह से आईपीएल में टाटा कर्व कार भी जीता था. आईपीएल के बाद अब वैभव का बल्ला इंग्लैंड में गरज रहा है. वैभव इस समय भारतीय अंडर 19 टीम के साथ इंग्लैंड अंडर 19 टीम के खिलाफ वनडे मैच खेल रहे हैं. वैभव ने इस दौरान पहले वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों में 48 रन ठोक दिए थे. वहीं दूसरे वनडे मैच में सोमवार को वैभव ने 34 गेंदों में 45 रन जड़ डाले.

यह भी पढ़ें-  बड़ी-बड़ी डींगें हांक रहा था इंग्लैंड का पूर्व खिलाड़ी, आकाश चोपड़ा ने फैक्ट दिखाकर किया मुंह बंद; जानें क्या कहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow