भले हम इंग्लैंड से सीरीज हार जाएं, फिर भी..., रवि शास्त्री के बयान से सब होंगे हैरान; मचा दी खलबली

Ravi Shastri on Shubman Gill Captaincy: शुभमन गिल का बतौर टेस्ट कप्तान सफर एक हार के साथ शुरू हुआ है. लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम जीत की ओर अग्रसर थी, लेकिन खराब फील्डिंग और निरंतर विकेट ना ले पाना टीम की हार के मुख्य कारण रहे. अब दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाना है. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने शुभमन गिल के सामने डेडलाइन रख दी है कि उन्हें कितने समय में खुद को साबित करना होगा. शास्त्री ने कहा कि गिल का खेलने का अंदाज उन्हें एक महान खिलाड़ी बनाएगा. विजडन से वार्ता के दौरान रवि शास्त्री ने कहा, "गिल अगर बहुत आगे तक नहीं जा पाते हैं तो मुझे निराशा होगी. सुस्त, आलसीपन और शान से भरे गिल जब बैटिंग कर रहे होते हैं तो उनका शानदार अंदाज दिखाई पड़ता है. वो अगर अनुभव से सीख पाए और परिस्थितियों में ढल पाए, तो मुझे लगता है कि वो बहुत आगे तक जाएंगे." शुभमन गिल के लिए डेडलाइन रवि शास्त्री ने कहा कि शुभमन गिल को खुद को कप्तान के तौर पर साबित करने के लिए तीन साल मिलने चाहिए. सीरीज में क्या होता है, उस आधार पर बदलाव नहीं होने चाहिए. शास्त्री का मानना है कि टीम मैनेजमेंट को गिल को 3 साल तक पूरा सपोर्ट देना चाहिए और उन्हें लगता है कि गिल सबकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम चाहे पहला टेस्ट हार गई हो, लेकिन कप्तान गिल अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में सुधार लेकर आए हैं. बतौर कप्तान अपनी पहली ही टेस्ट पारी में उन्होंने दबाव में 147 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं लीड्स टेस्ट में पांचवें दिन केएल राहुल फील्डिंग सेट करते दिखे थे, जो दर्शाता है कि गिल टीम के सीनियर खिलाड़ियों से अभी बहुत कुछ सीख रहे हैं. यह भी पढ़ें: एशिया कप पर आया बड़ा अपडेट, कब आएगा टूर्नामेंट का शेड्यूल, भारत-पाक खेलेंगे या नहीं? जानें सबकुछ

Jun 29, 2025 - 17:30
 0
भले हम इंग्लैंड से सीरीज हार जाएं, फिर भी..., रवि शास्त्री के बयान से सब होंगे हैरान; मचा दी खलबली

Ravi Shastri on Shubman Gill Captaincy: शुभमन गिल का बतौर टेस्ट कप्तान सफर एक हार के साथ शुरू हुआ है. लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम जीत की ओर अग्रसर थी, लेकिन खराब फील्डिंग और निरंतर विकेट ना ले पाना टीम की हार के मुख्य कारण रहे. अब दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाना है. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने शुभमन गिल के सामने डेडलाइन रख दी है कि उन्हें कितने समय में खुद को साबित करना होगा. शास्त्री ने कहा कि गिल का खेलने का अंदाज उन्हें एक महान खिलाड़ी बनाएगा.

विजडन से वार्ता के दौरान रवि शास्त्री ने कहा, "गिल अगर बहुत आगे तक नहीं जा पाते हैं तो मुझे निराशा होगी. सुस्त, आलसीपन और शान से भरे गिल जब बैटिंग कर रहे होते हैं तो उनका शानदार अंदाज दिखाई पड़ता है. वो अगर अनुभव से सीख पाए और परिस्थितियों में ढल पाए, तो मुझे लगता है कि वो बहुत आगे तक जाएंगे."

शुभमन गिल के लिए डेडलाइन

रवि शास्त्री ने कहा कि शुभमन गिल को खुद को कप्तान के तौर पर साबित करने के लिए तीन साल मिलने चाहिए. सीरीज में क्या होता है, उस आधार पर बदलाव नहीं होने चाहिए. शास्त्री का मानना है कि टीम मैनेजमेंट को गिल को 3 साल तक पूरा सपोर्ट देना चाहिए और उन्हें लगता है कि गिल सबकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम चाहे पहला टेस्ट हार गई हो, लेकिन कप्तान गिल अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में सुधार लेकर आए हैं. बतौर कप्तान अपनी पहली ही टेस्ट पारी में उन्होंने दबाव में 147 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं लीड्स टेस्ट में पांचवें दिन केएल राहुल फील्डिंग सेट करते दिखे थे, जो दर्शाता है कि गिल टीम के सीनियर खिलाड़ियों से अभी बहुत कुछ सीख रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

एशिया कप पर आया बड़ा अपडेट, कब आएगा टूर्नामेंट का शेड्यूल, भारत-पाक खेलेंगे या नहीं? जानें सबकुछ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow