IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने खेला बड़ा दांव, इस दिग्गज को बनाया टीम का हिस्सा; बाकी टीमों की उड़ी नींद!

Gujarat Titans, IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले गुजरात टाइटंस ने बड़ा दांव खेलते हुए अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) को बैटिंग कोच बना दिया है.  टीम ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए हेडन के बैटिंग कोच बनाने का एलान किया. कैप्शन में लिखा गया, "पॉवरहाउस. लीजेंड. हमारे नए बैटिंग कोच." बताते चलें कि हेडन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. ऐसे में वह गुजरात के लिए बैटिंग के रूप में एक आदर्श मेल हो सकते हैं.  क्या बोले मैथ्यू हेडन? बैटिंग कोच की जिम्मेदारी मिलने पर मैथ्यू हेडन ने कहा, "अच्छी बल्लेबाजी प्रेशर बनाती है. शानदार बल्लेबाजी मैच पर अपना दबदबा कायम करती है. गुजरात टाइटंस में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं." Powerhouse. Legend. Now our Batting Coach ????Saying '????????????-????????????t' to @HaydosTweets ???? pic.twitter.com/J3eE59AzM1 — Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 10, 2026 पिछले सीजन कैसा था गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन? अपने डेब्यू सीजन में आईपीएल खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस ने पिछले यानी 2025 के सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. टीम ने 14 में से 9 लीग मैचों में जीत दर्ज की थी, सिर्फ 04 मैचों में हार का सामना किया था. बाकी 1 मैच बेनतीजा रहा था. हालांकि प्लेऑफ स्टेज में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर में हार का सामना करना पड़ा था.  मैथ्यू हेडन का अंतर्राष्ट्रीय करियर  बात करें ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 103 टेस्ट, 161 वनडे और 09 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट की 184 पारियों में उन्होंने 50.73 की शानदार औसत से 8625 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 29 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 380 रनों का रहा.  इसके अलावा वनडे की 155 पारियों में हेडन ने 43.80 की औसत से 6133 रन स्कोर किए, जिसमें 10 शतक और 36 अर्धशतक शामिल रहे. इसमें हाई स्कोर 181* रनों का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 09 पारियों में उन्होंने 51.33 की औसत और 143.92 के स्ट्राइक रेट से 308 रन स्कोर किए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे. इसमें सबसे बड़ा स्कोर 73* रनों का रहा.    यह भी पढ़ें: सिर्फ 27 नहीं... 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगी 158 करोड़ की प्राइज मनी, डिटेल में जानिए कैसे

Mar 10, 2026 - 15:30
 0

Gujarat Titans, IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले गुजरात टाइटंस ने बड़ा दांव खेलते हुए अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) को बैटिंग कोच बना दिया है. 

टीम ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए हेडन के बैटिंग कोच बनाने का एलान किया. कैप्शन में लिखा गया, "पॉवरहाउस. लीजेंड. हमारे नए बैटिंग कोच." बताते चलें कि हेडन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. ऐसे में वह गुजरात के लिए बैटिंग के रूप में एक आदर्श मेल हो सकते हैं. 

क्या बोले मैथ्यू हेडन?

बैटिंग कोच की जिम्मेदारी मिलने पर मैथ्यू हेडन ने कहा, "अच्छी बल्लेबाजी प्रेशर बनाती है. शानदार बल्लेबाजी मैच पर अपना दबदबा कायम करती है. गुजरात टाइटंस में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं."

पिछले सीजन कैसा था गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन?

अपने डेब्यू सीजन में आईपीएल खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस ने पिछले यानी 2025 के सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. टीम ने 14 में से 9 लीग मैचों में जीत दर्ज की थी, सिर्फ 04 मैचों में हार का सामना किया था. बाकी 1 मैच बेनतीजा रहा था. हालांकि प्लेऑफ स्टेज में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर में हार का सामना करना पड़ा था. 

मैथ्यू हेडन का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 103 टेस्ट, 161 वनडे और 09 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट की 184 पारियों में उन्होंने 50.73 की शानदार औसत से 8625 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 29 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 380 रनों का रहा. 

इसके अलावा वनडे की 155 पारियों में हेडन ने 43.80 की औसत से 6133 रन स्कोर किए, जिसमें 10 शतक और 36 अर्धशतक शामिल रहे. इसमें हाई स्कोर 181* रनों का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 09 पारियों में उन्होंने 51.33 की औसत और 143.92 के स्ट्राइक रेट से 308 रन स्कोर किए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे. इसमें सबसे बड़ा स्कोर 73* रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 27 नहीं... 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगी 158 करोड़ की प्राइज मनी, डिटेल में जानिए कैसे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow