IPL 2026 खत्म, अब टीम इंडिया का अगला मैच कब? एक्शन में दिखेंगे विराट-रोहित; नोट कर लीजिए शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) समाप्त हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर अपना दूसरा खिताब जीत लिया है. अब एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे विराट कोहली और शुभमन गिल एक साथ टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. भारत के अगले मैच के लिए फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. चलिए जानते हैं भारत का अगला मैच कब और किसके साथ है, साथ में देखें जून का पूरा शेड्यूल. टीम इंडिया का अगला मैच कब है? भारत पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. अफगानिस्तान भारत दौरे पर एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. शुरुआत टेस्ट से होगी, जो 6 से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेला जाना है. मैच प्रति दिन सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. शुभमन गिल कप्तान हैं, केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है. मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है. जून में भारतीय टीम का शेड्यूल भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से शुरू होगी. दूसरा मैच 17 और तीसरा वनडे 20 जून को है. BCCI ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इसमें शामिल हैं. हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि हार्दिक पांड्या और रोहित का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. इसके बाद भारत आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहाँ 2 मैचों की टी20 सीरीज होगी. पहला मैच 26 और दूसरा 28 जून को होगा. 6-10 जून- IND vs AFG Test (न्यू चंडीगढ़) 13 जून- IND vs AFG 1st ODI (धर्मशाला) 17 जून- IND vs AFG 2nd ODI (लखनऊ) 20 जून- IND vs AFG 3rd ODI (चेन्नई) 26 जून- IRE vs IND 1st T20 (बेलफास्ट) 28 जून- IRE vs IND 2nd T20 (बेलफास्ट) यह भी पढ़ें- 6,6,6,6,6,6... IPL में व्यस्त रह गए आप, इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर बन गया लगातार 6 छक्कों का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का टेस्ट स्क्वॉड शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे. यह भी पढ़ें- GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वॉड शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) समाप्त हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर अपना दूसरा खिताब जीत लिया है. अब एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे विराट कोहली और शुभमन गिल एक साथ टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. भारत के अगले मैच के लिए फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. चलिए जानते हैं भारत का अगला मैच कब और किसके साथ है, साथ में देखें जून का पूरा शेड्यूल.
टीम इंडिया का अगला मैच कब है?
भारत पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. अफगानिस्तान भारत दौरे पर एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. शुरुआत टेस्ट से होगी, जो 6 से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेला जाना है. मैच प्रति दिन सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. शुभमन गिल कप्तान हैं, केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है. मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है.
जून में भारतीय टीम का शेड्यूल
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से शुरू होगी. दूसरा मैच 17 और तीसरा वनडे 20 जून को है. BCCI ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इसमें शामिल हैं. हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि हार्दिक पांड्या और रोहित का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. इसके बाद भारत आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहाँ 2 मैचों की टी20 सीरीज होगी. पहला मैच 26 और दूसरा 28 जून को होगा.
- 6-10 जून- IND vs AFG Test (न्यू चंडीगढ़)
- 13 जून- IND vs AFG 1st ODI (धर्मशाला)
- 17 जून- IND vs AFG 2nd ODI (लखनऊ)
- 20 जून- IND vs AFG 3rd ODI (चेन्नई)
- 26 जून- IRE vs IND 1st T20 (बेलफास्ट)
- 28 जून- IRE vs IND 2nd T20 (बेलफास्ट)
यह भी पढ़ें- 6,6,6,6,6,6... IPL में व्यस्त रह गए आप, इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर बन गया लगातार 6 छक्कों का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का टेस्ट स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.
यह भी पढ़ें- GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.
What's Your Reaction?