टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका, यह खिलाड़ी हुआ चोटिल, चल पाना भी मुश्किल
Harshit Rana Injured In The T20 World Cup Warm Up Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को चोट लगने का सिलसिला तो थम ही नहीं रहा है. अब इस लिस्ट में तेज गेंदबाज हर्षित राणा का नया नाम जुड़ गया है. हर्षित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में इंजरी हुई, जिसके बाद वो काफी तकलीफ में दिखे. उनके लिए ठीक से दो कदम चल पाना भी मुश्किल हो गया. घुटने को पकड़े और लंगड़ाते हुए हर्षित राणा की जो तस्वीर वॉर्म अप मैच में सामने आई, वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मैच से पहले भारतीय टीम की चिंता को बढ़ाने वाली रही. हर्षित राणा को कब हुई इंजरी? टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वॉर्म अप मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 फरवरी को नवी मुंबई में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया को 30 रन से जीत मिली. इसी मुकाबले के दौरान हर्षित राणा को इंजरी हो गई, जिसकी गंभीरता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वो बड़ी मुश्किल से अपना एक ओवर डाल पाए, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए. घुटना पकड़कर लंगड़ाते हुए गए मैदान से बाहर रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजरी के वजह से हर्षित राणा को एक ओवर के दौरान दो बार अपना रन-अप रोकना पड़ा, जिसके बाद वो अपना घुटना पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. हर्षित की इंजरी कितनी गंभीर है, फिलहाल उस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अगर हर्षित की चोट गंभीर निकली तो ये टीम इंडिया के लिए टेंशन बढ़ाने वाली बात होगी, क्योंकि वो गेंद और बल्ले दोनों से भारतीय टीम के लिए योगदान देते हैं. चोट की वजह से जूझ रही टीम इंडिया हर्षित राणा से पहले टीम इंडिया वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी से जूझ रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में सुंदर को चोट लगी थी, जिसके बाद से ही वो टीम इंडिया से बाहर है. हालांकि, ऐसी रिपोर्ट है कि वो समय रहते फिट हो जाएंगे, लेकिन कुछ भी आधिकारिक खबर अभी नहीं आई है. तिलक वर्मा भी अभी-अभी फिट होकर लौटे हैं. अक्षर पटेल भी उंगली की चोट से उबर चुके हैं.
Harshit Rana Injured In The T20 World Cup Warm Up Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को चोट लगने का सिलसिला तो थम ही नहीं रहा है. अब इस लिस्ट में तेज गेंदबाज हर्षित राणा का नया नाम जुड़ गया है. हर्षित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में इंजरी हुई, जिसके बाद वो काफी तकलीफ में दिखे. उनके लिए ठीक से दो कदम चल पाना भी मुश्किल हो गया. घुटने को पकड़े और लंगड़ाते हुए हर्षित राणा की जो तस्वीर वॉर्म अप मैच में सामने आई, वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मैच से पहले भारतीय टीम की चिंता को बढ़ाने वाली रही.
हर्षित राणा को कब हुई इंजरी?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वॉर्म अप मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 फरवरी को नवी मुंबई में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया को 30 रन से जीत मिली. इसी मुकाबले के दौरान हर्षित राणा को इंजरी हो गई, जिसकी गंभीरता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वो बड़ी मुश्किल से अपना एक ओवर डाल पाए, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए.
घुटना पकड़कर लंगड़ाते हुए गए मैदान से बाहर
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजरी के वजह से हर्षित राणा को एक ओवर के दौरान दो बार अपना रन-अप रोकना पड़ा, जिसके बाद वो अपना घुटना पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. हर्षित की इंजरी कितनी गंभीर है, फिलहाल उस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अगर हर्षित की चोट गंभीर निकली तो ये टीम इंडिया के लिए टेंशन बढ़ाने वाली बात होगी, क्योंकि वो गेंद और बल्ले दोनों से भारतीय टीम के लिए योगदान देते हैं.
चोट की वजह से जूझ रही टीम इंडिया
हर्षित राणा से पहले टीम इंडिया वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी से जूझ रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में सुंदर को चोट लगी थी, जिसके बाद से ही वो टीम इंडिया से बाहर है. हालांकि, ऐसी रिपोर्ट है कि वो समय रहते फिट हो जाएंगे, लेकिन कुछ भी आधिकारिक खबर अभी नहीं आई है. तिलक वर्मा भी अभी-अभी फिट होकर लौटे हैं. अक्षर पटेल भी उंगली की चोट से उबर चुके हैं.
What's Your Reaction?