IPL में पांच-पांच ओवर के मैच का क्या है नियम? कब और क्यों होता है लागू, जानें सबकुछ

IPL 2026 में बीते सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. अब मंगलवार को गुवाहाटी के बारासपारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मैच खेला जाना है, लेकिन बारिश के चलते टॉस में देरी हुई. भारी बारिश के कारण इस मुकाबले पर भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है. मगर नियमानुसार मैच ऑफिशियल्स कोशिश करेंगे, कि दोनों पारियों में कम से कम पांच-पांच ओवर जरूर खेले जाएं. पांच-पांच ओवर के मैच का नियम मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच का उदाहरण लें तो बारिश के कारण टॉस में देरी हुई. बारिश के कारण जितनी देर खेल रुका रहेगा, जितना ज्यादा समय खराब होगा उस आधार पर ओवरों में कटौती होती चली जाएगी. इसी समय पांच-पांच ओवर के मैच का नियम सामने आता है. दरअसल मैच ऑफिशियल्स कोशिश करते हैं कि दोनों टीम कम से कम 5-5 ओवर बैटिंग करें. इसके लिए कट-ऑफ टाइम जारी किया जाता है. कट-ऑफ टाइम का मतलब, पांच-पांच ओवर का मैच शुरू करवाने के लिए समय की आखिरी सीमा. उदाहरण के तौर पर यदि कट-ऑफ टाइम 11 बजे तय किया जाता है, तो यह जरूरी है कि 11 बजे या उससे पहले पांच-पांच ओवर का मैच शुरू हो चुका हो. ऐसा नहीं होता है तो मैच को रद्द घोषित किया जाता है. रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाता है.  

Apr 8, 2026 - 00:30
 0
IPL में पांच-पांच ओवर के मैच का क्या है नियम? कब और क्यों होता है लागू, जानें सबकुछ

IPL 2026 में बीते सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. अब मंगलवार को गुवाहाटी के बारासपारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मैच खेला जाना है, लेकिन बारिश के चलते टॉस में देरी हुई. भारी बारिश के कारण इस मुकाबले पर भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है. मगर नियमानुसार मैच ऑफिशियल्स कोशिश करेंगे, कि दोनों पारियों में कम से कम पांच-पांच ओवर जरूर खेले जाएं.

पांच-पांच ओवर के मैच का नियम

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच का उदाहरण लें तो बारिश के कारण टॉस में देरी हुई. बारिश के कारण जितनी देर खेल रुका रहेगा, जितना ज्यादा समय खराब होगा उस आधार पर ओवरों में कटौती होती चली जाएगी.

इसी समय पांच-पांच ओवर के मैच का नियम सामने आता है. दरअसल मैच ऑफिशियल्स कोशिश करते हैं कि दोनों टीम कम से कम 5-5 ओवर बैटिंग करें. इसके लिए कट-ऑफ टाइम जारी किया जाता है. कट-ऑफ टाइम का मतलब, पांच-पांच ओवर का मैच शुरू करवाने के लिए समय की आखिरी सीमा.

उदाहरण के तौर पर यदि कट-ऑफ टाइम 11 बजे तय किया जाता है, तो यह जरूरी है कि 11 बजे या उससे पहले पांच-पांच ओवर का मैच शुरू हो चुका हो. ऐसा नहीं होता है तो मैच को रद्द घोषित किया जाता है. रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाता है.

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow