India U19 vs England Lions: 1999 से अब तक मिली सिर्फ हार, क्या वैभव सूर्यवंशी कर पाएंगे कमाल? होव में भारत -इंग्लैंड का होगा मुकाबला

India U19 vs England Lions : भारत की अंडर-19 टीम इंग्लैंड दौरे पर है और इस बार दांव सिर्फ सीरीज जीतने का नहीं, बल्कि 26 साल पुरानी हार का हिसाब चुकता करने का है. होव में 27 जून से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है, और इस बार सभी की निगाहें भारत के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला होव के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा, वही मैदान जहां भारत की सीनियर और जूनियर, दोनों ही टीमें कभी जीत हासिल नहीं कर पाईं हैं. आखिरी बार मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने यहां 1999 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था और हार का सामना करना पड़ा था. अब 2025 में, वैभव और उनके साथी 27 साल पूराने इतिहास को पलटने के इरादे से मैदान में उतरने जा रहे हैं. इंडिया अंडर 19 टीम और इंग्लैंड लॉयंस (India U19 vs England Lions) के बीच सीरीज के बाकी दो मैचों को नॉर्थेम्प्टन में खेला जाएगा और आखिरी के दो वनडे वर्सेसेस्टर शॉयर में खेले जाएंगे. भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे करेंगे. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में किया डेब्यू वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से डेब्यू किया था. उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में 206.56 के शानदार स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे. उन्होंने सीजन में कुल 7 मैच खेले थे जिनमें उनका औसत 36 का रहा था. इंग्लैंड की पिच पर वैभव कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ ओपनिंग करते हुए दिखेंगे. सीरीज की शुरूआत से पहले भारतीय टीम ने  इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेला था. इस मैच में वैभव ने 13 गेंदों पर 17 रन बनाए थे, लेकिन इस मैच में इंडिया ने 50 ओवर में 231 रन बनाकर बड़ी जीत हासिल की थी. वैभव की  62 गेंदों पर 104 रन की शानदार पारी  वैभव सूर्यवंशी ने सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 मैच में डेब्यू करते हुए महज 13 साल और 188 दिन की उम्र में शानदार शतक जड़ा था. चेन्नई में खेले गए उस मुकाबले में उन्होंने 62 गेंदों पर 104 रन ठोककर सबका ध्यान खींचा था. इससे भी बड़ी बात ये कि उन्होंने उस पारी में सिर्फ 58 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी,जो यूथ टेस्ट में अब तक किसी भी भारतीय की सबसे तेज सेंचुरी रही है. वो इंग्लैंड के मोईन अली के रिकॉर्ड से बस 2 गेंद पीछे रह गए थे.मोईन अली ने मात्र 56 गेंदों में सेंचुरी बना दी थी. वैभव ने पिछले साल एशिया कप अंडर 19 में भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इंग्लैंड में 5 मैचों की यूथ वनडे सीरीज के बाद दो मल्टी डे मैच भी खेले जाएंगे. मैच का पूरा शेडयूल  27 जून,  पहला वनडे – काउंटी ग्राउंड, होव – दोपहर 3:30 बजे30 जून, दूसरा वनडे – काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन – दोपहर 3:30 बजे2 जुलाई,तीसरा वनडे – काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन – दोपहर 3:30 बजे5 जुलाई, चौथा वनडे – काउंटी ग्राउंड, न्यू रोड, वॉर्सेस्टर –  3:30 बजे7 जुलाई, पांचवां वनडे – काउंटी ग्राउंड, न्यू रोड, वॉर्सेस्टर –  3:30 बजे. इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया की अंडर 19 टीम आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, अनमोलजीत सिंह, डी. दीपेश, नमन पुष्पक.

Jun 27, 2025 - 09:30
 0
India U19 vs England Lions: 1999 से अब तक मिली सिर्फ हार, क्या वैभव सूर्यवंशी कर पाएंगे कमाल? होव में भारत -इंग्लैंड का होगा मुकाबला

India U19 vs England Lions : भारत की अंडर-19 टीम इंग्लैंड दौरे पर है और इस बार दांव सिर्फ सीरीज जीतने का नहीं, बल्कि 26 साल पुरानी हार का हिसाब चुकता करने का है. होव में 27 जून से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है, और इस बार सभी की निगाहें भारत के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं.

इस सीरीज का पहला मुकाबला होव के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा, वही मैदान जहां भारत की सीनियर और जूनियर, दोनों ही टीमें कभी जीत हासिल नहीं कर पाईं हैं. आखिरी बार मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने यहां 1999 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था और हार का सामना करना पड़ा था. अब 2025 में, वैभव और उनके साथी 27 साल पूराने इतिहास को पलटने के इरादे से मैदान में उतरने जा रहे हैं.

इंडिया अंडर 19 टीम और इंग्लैंड लॉयंस (India U19 vs England Lions) के बीच सीरीज के बाकी दो मैचों को नॉर्थेम्प्टन में खेला जाएगा और आखिरी के दो वनडे वर्सेसेस्टर शॉयर में खेले जाएंगे. भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे करेंगे.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में किया डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से डेब्यू किया था. उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में 206.56 के शानदार स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे. उन्होंने सीजन में कुल 7 मैच खेले थे जिनमें उनका औसत 36 का रहा था. इंग्लैंड की पिच पर वैभव कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ ओपनिंग करते हुए दिखेंगे. सीरीज की शुरूआत से पहले भारतीय टीम ने  इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेला था. इस मैच में वैभव ने 13 गेंदों पर 17 रन बनाए थे, लेकिन इस मैच में इंडिया ने 50 ओवर में 231 रन बनाकर बड़ी जीत हासिल की थी.

वैभव की  62 गेंदों पर 104 रन की शानदार पारी 

वैभव सूर्यवंशी ने सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 मैच में डेब्यू करते हुए महज 13 साल और 188 दिन की उम्र में शानदार शतक जड़ा था. चेन्नई में खेले गए उस मुकाबले में उन्होंने 62 गेंदों पर 104 रन ठोककर सबका ध्यान खींचा था.

इससे भी बड़ी बात ये कि उन्होंने उस पारी में सिर्फ 58 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी,जो यूथ टेस्ट में अब तक किसी भी भारतीय की सबसे तेज सेंचुरी रही है. वो इंग्लैंड के मोईन अली के रिकॉर्ड से बस 2 गेंद पीछे रह गए थे.मोईन अली ने मात्र 56 गेंदों में सेंचुरी बना दी थी. वैभव ने पिछले साल एशिया कप अंडर 19 में भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इंग्लैंड में 5 मैचों की यूथ वनडे सीरीज के बाद दो मल्टी डे मैच भी खेले जाएंगे.

मैच का पूरा शेडयूल 

27 जून,  पहला वनडे – काउंटी ग्राउंड, होव – दोपहर 3:30 बजे
30 जून, दूसरा वनडे – काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन – दोपहर 3:30 बजे
2 जुलाई,तीसरा वनडे – काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन – दोपहर 3:30 बजे
5 जुलाई, चौथा वनडे – काउंटी ग्राउंड, न्यू रोड, वॉर्सेस्टर –  3:30 बजे
7 जुलाई, पांचवां वनडे – काउंटी ग्राउंड, न्यू रोड, वॉर्सेस्टर –  3:30 बजे.

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया की अंडर 19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, अनमोलजीत सिंह, डी. दीपेश, नमन पुष्पक.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow