India Semi-final Scenario: जिम्बाब्वे को हराया, अब सेमीफाइनल के लिए कैसा है भारत का समीकरण? एक क्लिक में जानें
Indian Team Scenario For Semi-final: भारतीय टीम ने अपने सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 256/4 रन बोर्ड पर लगाए और फिर जिम्बाब्वे को 184/6 रन पर रोक दिया. इस जीत के बाद एक सवाल तेज हो गया कि भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण क्या बैठ रहा है. आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सुपर-8 का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद टीम इंडिया पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था. लेकिन अब जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद यह समीकरण पूरी तरह से पलटता हुआ दिख रहा है. सेमीफाइनल के लिए भारत का समीकरण बता दें कि गुरुवार (26 फरवरी) को दो मुकाबले खेले गए. पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच था. इस मैच में अफ्रीका ने जीत हासिल कर भारत के लिए राह आसान कर दी. फिर दूसरे मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को हराया, जिससे ग्रुप-1 से अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. अब टीम इंडिया को सुपर-8 का अगला यानी आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 01 मार्च, रविवार को खेलना है. इस मैच में जीत हासिल करते ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी. पॉइंट्स टेबल से समझें समीकरण ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो अफ्रीका सेमीफाइनल में जगह बना चुका है. वहीं जिम्बाब्वे एलिमिनेट हो चुका है. दोनों टीमों ने 2-2 मैच खेल लिए हैं और तीसरा मुकाबला आपस में ही खेलना हैं, जिससे दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम तय होने में कोई दिक्कत नहीं होगी. ग्रुप की बाकी 2 टीमें यानी भारत और वेस्टइंडीज ने भी 2-2 मैच खेले हैं. दोनों को अपना-अपना तीसरा मैच एक दूसरे के खिलाफ खेलना है. फिलहाल दोनों के पास 2-2 पॉइंट्स मौजूद हैं. ऐसे में एक दूसरे के खिलाफ होने वाले मैच में जो टीम जीत हासिल करती है, वो 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लेगी.
Indian Team Scenario For Semi-final: भारतीय टीम ने अपने सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 256/4 रन बोर्ड पर लगाए और फिर जिम्बाब्वे को 184/6 रन पर रोक दिया. इस जीत के बाद एक सवाल तेज हो गया कि भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण क्या बैठ रहा है.
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सुपर-8 का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद टीम इंडिया पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था. लेकिन अब जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद यह समीकरण पूरी तरह से पलटता हुआ दिख रहा है.
सेमीफाइनल के लिए भारत का समीकरण
बता दें कि गुरुवार (26 फरवरी) को दो मुकाबले खेले गए. पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच था. इस मैच में अफ्रीका ने जीत हासिल कर भारत के लिए राह आसान कर दी.
फिर दूसरे मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को हराया, जिससे ग्रुप-1 से अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.
अब टीम इंडिया को सुपर-8 का अगला यानी आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 01 मार्च, रविवार को खेलना है. इस मैच में जीत हासिल करते ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी.
पॉइंट्स टेबल से समझें समीकरण
ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो अफ्रीका सेमीफाइनल में जगह बना चुका है. वहीं जिम्बाब्वे एलिमिनेट हो चुका है. दोनों टीमों ने 2-2 मैच खेल लिए हैं और तीसरा मुकाबला आपस में ही खेलना हैं, जिससे दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम तय होने में कोई दिक्कत नहीं होगी.
ग्रुप की बाकी 2 टीमें यानी भारत और वेस्टइंडीज ने भी 2-2 मैच खेले हैं. दोनों को अपना-अपना तीसरा मैच एक दूसरे के खिलाफ खेलना है. फिलहाल दोनों के पास 2-2 पॉइंट्स मौजूद हैं. ऐसे में एक दूसरे के खिलाफ होने वाले मैच में जो टीम जीत हासिल करती है, वो 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लेगी.
What's Your Reaction?