IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज

Highest Successful Run Chase at Eden Gardens: भारत और वेस्टइंडीज का सुपर-8 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. ये दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मैच है, क्योंकि आज जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी और हारने वाली को घर वापस लौटना होगा. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने पावरप्ले तक बिना विकेट खोए 45 रन बनाए. यहां जान लीजिए कि भारतीय टीम को वेस्टइंडीज को कितने स्कोर पर रोकना होगा और यहां टी20 में सबसे बड़ा रन चेज कितना है. 160 बने, तो हो जाएगी मुश्किल कोलकाता के ईडन गार्डन्स की बात करें तो यहां अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कभी 160 रन भी चेज नहीं हुए हैं. यहां टी20 में सबसे सफल रन चेज 158 रन का है, जो भारतीय टीम ने 2022 में वेस्टइंडीज के ही खिलाफ हासिल किया था. ऐसा नहीं है कि वेस्टइंडीज इतना बड़ा स्कोर नहीं बना सकती है, क्योंकि वेस्टइंडीज भी यहां 156 रनों का टारगेट हासिल कर चुकी है. ईडन गार्डन्स में सबसे बड़ा रन चेज 158 रन - भारत (बनाम वेस्टइंडीज) - 2022 156 रन - वेस्टइंडीज (बनाम इंग्लैंड) - 2016 154 रन - श्रीलंका (बनाम अफगानिस्तान) - 2016 सेमीफाइनल का समीकरण अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड, ये 3 टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं. चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला आज भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के परिणाम के बाद होगा. वैसे तो वेस्टइंडीज का नेट रन-रेट भारत से काफी बेहतर है, लेकिन इस मुकाबले में नेट रन-रेट का कोई महत्व नहीं है. भारत और वेस्टइंडीज, दोनों के अभी 2-2 अंक हैं. ऐसे में आज जीतने वाली टीम के 4 अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका से अकेले लड़े कप्तान सिकंदर रजा, 73 रन और 2 विकेट नहीं आए काम, SA की 5 विकेट से जीत

Mar 1, 2026 - 22:30
 0
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज

Highest Successful Run Chase at Eden Gardens: भारत और वेस्टइंडीज का सुपर-8 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. ये दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मैच है, क्योंकि आज जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी और हारने वाली को घर वापस लौटना होगा. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने पावरप्ले तक बिना विकेट खोए 45 रन बनाए. यहां जान लीजिए कि भारतीय टीम को वेस्टइंडीज को कितने स्कोर पर रोकना होगा और यहां टी20 में सबसे बड़ा रन चेज कितना है.

160 बने, तो हो जाएगी मुश्किल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की बात करें तो यहां अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कभी 160 रन भी चेज नहीं हुए हैं. यहां टी20 में सबसे सफल रन चेज 158 रन का है, जो भारतीय टीम ने 2022 में वेस्टइंडीज के ही खिलाफ हासिल किया था. ऐसा नहीं है कि वेस्टइंडीज इतना बड़ा स्कोर नहीं बना सकती है, क्योंकि वेस्टइंडीज भी यहां 156 रनों का टारगेट हासिल कर चुकी है.

ईडन गार्डन्स में सबसे बड़ा रन चेज

  • 158 रन - भारत (बनाम वेस्टइंडीज) - 2022
  • 156 रन - वेस्टइंडीज (बनाम इंग्लैंड) - 2016
  • 154 रन - श्रीलंका (बनाम अफगानिस्तान) - 2016

सेमीफाइनल का समीकरण

अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड, ये 3 टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं. चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला आज भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के परिणाम के बाद होगा. वैसे तो वेस्टइंडीज का नेट रन-रेट भारत से काफी बेहतर है, लेकिन इस मुकाबले में नेट रन-रेट का कोई महत्व नहीं है. भारत और वेस्टइंडीज, दोनों के अभी 2-2 अंक हैं. ऐसे में आज जीतने वाली टीम के 4 अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

यह भी पढ़ें:

दक्षिण अफ्रीका से अकेले लड़े कप्तान सिकंदर रजा, 73 रन और 2 विकेट नहीं आए काम, SA की 5 विकेट से जीत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow