IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

Sri Lanka Cricket XI vs India: कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस अभ्यास मैच का दूसरा दिन खत्म हो गया है. दूसरे दिन की समाप्ति तक भारत ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम अब श्रीलंका से सिर्फ 6 रन पीछे है. गुरनूर बराड़ 18 गेंद में 36 और देवदत्त पडिक्कल 164 गेंद में 142 रनों पर नाबाद हैं.  श्रीलंका ने 363/8 के स्कोर पर घोषित की थी अपनी पारी तीनदिवसीय अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली पारी 363/8 के स्कोर पर घोषित की. निशान मदुष्का और रविंदु रसनथा ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की. निशान 12 बाउंड्री के साथ 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रविंदु ने पसिंदु सूरियाबंदारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 171 के स्कोर तक पहुंचाया. पसिंदु सूरियाबंदारा 6 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रविंदु ने 7 बाउंड्री के साथ 71 रनों की पारी खेली. इसके बाद कप्तान सोनल दिनुशा ने रमेश मेंडिस के साथ सातवें विकेट के लिए 63 रन जुटाते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया. सोनल ने टीम के खाते में 52 रन जोड़े. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके शामिल रहे, जबकि रमेश मेंडिस ने 32 रन का योगदान दिया. भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि गुरनूर बराड़ ने 1 विकेट हासिल किया. ऐसी रही भारतीय पारी इसके जवाब में भारत को पारी की दूसरी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल (0) के रूप मे झटका लगा. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने कप्तान केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी करते हुए भारत को संभाला. केएल राहुल 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे.  भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 18 चौकों के साथ नाबाद 142 रन बना लिए हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. मानव सुथार ने 41 रन का योगदान दिया. श्रीलंकाई खेमे से रमेश मेंडिस और असंका मनोज ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि विश्वा फर्नांडो और केशरा नुवानथा 1-1 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इस वार्म-अप मैच के बाद टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा. यह भी पढ़ें-  भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला

Aug 9, 2026 - 02:30
 0
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

Sri Lanka Cricket XI vs India: कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस अभ्यास मैच का दूसरा दिन खत्म हो गया है. दूसरे दिन की समाप्ति तक भारत ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम अब श्रीलंका से सिर्फ 6 रन पीछे है. गुरनूर बराड़ 18 गेंद में 36 और देवदत्त पडिक्कल 164 गेंद में 142 रनों पर नाबाद हैं. 

श्रीलंका ने 363/8 के स्कोर पर घोषित की थी अपनी पारी

तीनदिवसीय अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली पारी 363/8 के स्कोर पर घोषित की. निशान मदुष्का और रविंदु रसनथा ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की. निशान 12 बाउंड्री के साथ 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रविंदु ने पसिंदु सूरियाबंदारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 171 के स्कोर तक पहुंचाया. पसिंदु सूरियाबंदारा 6 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रविंदु ने 7 बाउंड्री के साथ 71 रनों की पारी खेली. इसके बाद कप्तान सोनल दिनुशा ने रमेश मेंडिस के साथ सातवें विकेट के लिए 63 रन जुटाते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया. सोनल ने टीम के खाते में 52 रन जोड़े. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके शामिल रहे, जबकि रमेश मेंडिस ने 32 रन का योगदान दिया. भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि गुरनूर बराड़ ने 1 विकेट हासिल किया.

ऐसी रही भारतीय पारी

इसके जवाब में भारत को पारी की दूसरी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल (0) के रूप मे झटका लगा. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने कप्तान केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी करते हुए भारत को संभाला. केएल राहुल 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 18 चौकों के साथ नाबाद 142 रन बना लिए हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. मानव सुथार ने 41 रन का योगदान दिया. श्रीलंकाई खेमे से रमेश मेंडिस और असंका मनोज ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि विश्वा फर्नांडो और केशरा नुवानथा 1-1 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इस वार्म-अप मैच के बाद टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा.

यह भी पढ़ें- 

भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow