IND vs SL 2nd Test Day 2 Live: बारिश के कारण रुका खेल, टीभारत ने बनाए 478, जुरेल शतक से 5 रन दूर
भारत और श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. पहले दिन स्टंप्स तक 85 ओवर का खेल हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए थे. ध्रुव जुरेल और सारांश जैन दूसरे दिन टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ाएंगे. पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने जोरदार शतक लगाया और 117 रनों की बहुमूल्य पारी खेली. यह लगातार दूसरा मैच रहा जब उन्होंने सेंचुरी लगाई है. पहले दिन ऋषभ पंत भी चर्चा में रहे, जिन्हें लाहिरु कुमारा की एक शॉर्ट पिच गेंद पर पुल शॉट लगाते हुए चोट आई थी. गेंद उनकी कलाई पर जाकर लगी, जिसके बाद पंत रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे. पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आएंगे, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक इसकी पुष्टि कर चुके हैं. पडिक्कल की शतकीय पारी के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 50 रनों का योगदान दिया. गिल इस सीरीज में पहली बार 20 रनों का आंकड़ा पार कर पाए, जिसे उन्होंने अपने टेस्ट करियर की नौवीं फिफ्टी में तब्दील किया. गिल पहले टेस्ट की 2 पारियों में क्रमशः 16 रन और 8 रन बना पाए थे. कोलंबो में खेली गई इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 3000 रन भी पूरे किए. बताते चलें कि कोलंबो के सिंहली क्लब स्पोर्ट्स ग्राउंड पर भारतीय टीम तीन बार किसी पारी में 500 से अधिक स्कोर बना चुकी है और वह ऐसा करने वाली एकमात्र विदेशी टीम है. चूंकि भारत के पास दूसरे टेस्ट में नंबर-9 तक रेगुलर बल्लेबाज मौजूद हैं, इसलिए टीम इंडिया पहली पारी में 500 के करीब पहुंचना चाहेगी.
भारत और श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. पहले दिन स्टंप्स तक 85 ओवर का खेल हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए थे. ध्रुव जुरेल और सारांश जैन दूसरे दिन टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ाएंगे. पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने जोरदार शतक लगाया और 117 रनों की बहुमूल्य पारी खेली. यह लगातार दूसरा मैच रहा जब उन्होंने सेंचुरी लगाई है.
पहले दिन ऋषभ पंत भी चर्चा में रहे, जिन्हें लाहिरु कुमारा की एक शॉर्ट पिच गेंद पर पुल शॉट लगाते हुए चोट आई थी. गेंद उनकी कलाई पर जाकर लगी, जिसके बाद पंत रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे. पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आएंगे, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक इसकी पुष्टि कर चुके हैं.
पडिक्कल की शतकीय पारी के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 50 रनों का योगदान दिया. गिल इस सीरीज में पहली बार 20 रनों का आंकड़ा पार कर पाए, जिसे उन्होंने अपने टेस्ट करियर की नौवीं फिफ्टी में तब्दील किया. गिल पहले टेस्ट की 2 पारियों में क्रमशः 16 रन और 8 रन बना पाए थे. कोलंबो में खेली गई इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 3000 रन भी पूरे किए.
बताते चलें कि कोलंबो के सिंहली क्लब स्पोर्ट्स ग्राउंड पर भारतीय टीम तीन बार किसी पारी में 500 से अधिक स्कोर बना चुकी है और वह ऐसा करने वाली एकमात्र विदेशी टीम है. चूंकि भारत के पास दूसरे टेस्ट में नंबर-9 तक रेगुलर बल्लेबाज मौजूद हैं, इसलिए टीम इंडिया पहली पारी में 500 के करीब पहुंचना चाहेगी.
What's Your Reaction?