कौन हैं पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन? क्या है प्रोफेशन, कितनी हैं अमीर? पढ़ाई से लेकर कमाई तक जानें सबकुछ

Who is Prithvi Shaw Fiance Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने हाल ही में गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल (Akriti Agarwal) से सगाई की. शॉ ने इंस्टाग्राम पर आकृति को अंगूठी पहनाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर भारतीय क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल कौन हैं. तो यहां आपको उनके बारे में पढ़ाई से लेकर कमाई तक हर एक डिटेल मिलेगी.  कौन हैं पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन? आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं. वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उन्हें करीब 32 लाख लोग फॉलो करते हैं. आकृति फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म 'त्रिमुखा' से पर्दे पर भी डेब्यू कर चुकी हैं. उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर करीब 90 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. आकृति अग्रवाल की पढ़ाई लखनऊ में जन्मीं आकृति अपने स्कूल के दिनों में ही मुंबई आ गई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री हासिल की है.  आकृति अग्रवाल की नेटवर्थ  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकृति अग्रवाल की नेटवर्थ तकरीबन 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड कोलैबोरेशन, म्यूजिक वीडियो और एक्टिंग है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि आकृति सिर्फ इंस्टाग्राम से महीने में करीब 6 लाख रुपये की कमाई करती हैं.  पृथ्वी शॉ के कमबैक पर नजरें आईपीएल 2026 के जरिए सभी की नजरें पृथ्वी शॉ के कमबैक पर होंगी. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन के लिए 75 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदा है. पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में शॉ को किसी टीम ने अपना हिस्सा नहीं बनाया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वह टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं.  बात करें उनके आईपीएल करियर की, तो अब तक शॉ ने 79 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 79 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 23.94 की औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 99 रनों का रहा.    यह भी पढ़ें: कौन है ईशान किशन के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल? मैच के बाद वायरल हुई रोमांटिक फोटो

Mar 9, 2026 - 15:30
 0
कौन हैं पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन? क्या है प्रोफेशन, कितनी हैं अमीर? पढ़ाई से लेकर कमाई तक जानें सबकुछ

Who is Prithvi Shaw Fiance Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने हाल ही में गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल (Akriti Agarwal) से सगाई की. शॉ ने इंस्टाग्राम पर आकृति को अंगूठी पहनाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर भारतीय क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल कौन हैं. तो यहां आपको उनके बारे में पढ़ाई से लेकर कमाई तक हर एक डिटेल मिलेगी. 

कौन हैं पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन?

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं. वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उन्हें करीब 32 लाख लोग फॉलो करते हैं. आकृति फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म 'त्रिमुखा' से पर्दे पर भी डेब्यू कर चुकी हैं. उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर करीब 90 हजार सब्सक्राइबर्स हैं.

आकृति अग्रवाल की पढ़ाई

लखनऊ में जन्मीं आकृति अपने स्कूल के दिनों में ही मुंबई आ गई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री हासिल की है. 

आकृति अग्रवाल की नेटवर्थ 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकृति अग्रवाल की नेटवर्थ तकरीबन 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड कोलैबोरेशन, म्यूजिक वीडियो और एक्टिंग है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि आकृति सिर्फ इंस्टाग्राम से महीने में करीब 6 लाख रुपये की कमाई करती हैं. 

पृथ्वी शॉ के कमबैक पर नजरें

आईपीएल 2026 के जरिए सभी की नजरें पृथ्वी शॉ के कमबैक पर होंगी. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन के लिए 75 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदा है. पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में शॉ को किसी टीम ने अपना हिस्सा नहीं बनाया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वह टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

बात करें उनके आईपीएल करियर की, तो अब तक शॉ ने 79 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 79 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 23.94 की औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 99 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: कौन है ईशान किशन के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल? मैच के बाद वायरल हुई रोमांटिक फोटो

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow