IND vs SA Live Score, 2nd Test: टी-ब्रेक तक दक्षिण अफ्रीका- 316/6, मुथुसामी ने जड़ा अर्धशतक; दबाव में टीम इंडिया

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज टेस्ट का दूसरा दिन है. दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन 6 विकेट पर 247 रन बनाए थे. मेहमान टीम अपनी पहली पारी को आगे बढ़ा रहा है. दूसरे दिन, पहले सेशन में क्या कुछ हुआ सेनुरन मुथुसामी (25) और कैइल वेरेन्ने (1) ने दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की, मुथुसामी ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया. इस सेशन में भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसते नजर आए, सिर्फ एक बार विकेट का मौका मिला था जब मुथुसामी 46 रन पर खेल रहे थे. दरअसल रवींद्र जडेजा की गेंद पर उन्हें एलबीडबल्यू आउट दिया गया, उन्होंने कुछ देर सोचकर डीआरएस ले लिया. रिव्यू में जब गेंद उनके ग्लव्स के पास थी, तब बहुत ही बारीक सा स्पाइक नजर आया. इस लिए अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा. इसके बाद मुथुसामी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरे दिन पहले सेशन में 69 रन बने, लेकिन टीम इंडिया को एक भी विकेट नहीं मिला. इस सेशन के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 316 (111 ओवर) था. मुथुसामी 56 और वेरेन्ने 38 रन पर नाबाद हैं. पहले दिन की हाइलाइट्स (संक्षेप में) दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. एडन मार्क्रम को 4 रन पर जीवनदान मिला, जब केएल राहुल ने उनका कैच छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. मार्क्रम पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए, इसी के साथ सेशन का अंत हुआ. दूसरे सेशन के पहले ही ओवर में कुलदीप यादव ने रयान रिकेल्टन को कैच आउट कराया. रिकेल्टन ने 35 रन बनाए. लेकिन इसके बाद टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की, दोनों ने दूसरे सेशन में दूसरा विकेट नहीं गंवाया. लेकिन तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की. तीसरे सेशन का पहला विकेट रवींद्र जडेजा ने टेम्बा बावुमा के रूप में लिया, इस पर यशस्वी ने शानदार कैच पकड़ा. बावुमा ने 41 रन बनाए. इसके बाद कुलदीप यादव नए ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में बड़ा विकेट लिया. स्टब्स 49 रन बनाकर आउट हुए, वह अपने अर्धशतक से 1 रन से चूक गए. इसके बाद कुलदीप यादव ने विलेम मुल्डर के रूप में इस पारी का अपना तीसरा विकेट लिया. दिन का खेल खत्म होने से पहले ऋषभ पंत ने नई गेंद ली, अगले ही ओवर (82वें ओवर) में मोहम्मद सिराज ने टोनी डी जोरजी के रूप में दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट लिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 81.5 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 247 रन बना लिए थे. सेनुरन मुथुसामी (25) और कैइल वेरेन्ने (1) दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाएंगे. भारत की प्लेइंग 11 यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज. दक्षिण अफ्रीका कीप्लेइंग 11 एडन मार्क्रम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टोनी डी जोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज.

Nov 23, 2025 - 12:30
 0
IND vs SA Live Score, 2nd Test: टी-ब्रेक तक दक्षिण अफ्रीका- 316/6, मुथुसामी ने जड़ा अर्धशतक; दबाव में टीम इंडिया

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज टेस्ट का दूसरा दिन है. दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन 6 विकेट पर 247 रन बनाए थे. मेहमान टीम अपनी पहली पारी को आगे बढ़ा रहा है.

दूसरे दिन, पहले सेशन में क्या कुछ हुआ

सेनुरन मुथुसामी (25) और कैइल वेरेन्ने (1) ने दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की, मुथुसामी ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया. इस सेशन में भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसते नजर आए, सिर्फ एक बार विकेट का मौका मिला था जब मुथुसामी 46 रन पर खेल रहे थे. दरअसल रवींद्र जडेजा की गेंद पर उन्हें एलबीडबल्यू आउट दिया गया, उन्होंने कुछ देर सोचकर डीआरएस ले लिया. रिव्यू में जब गेंद उनके ग्लव्स के पास थी, तब बहुत ही बारीक सा स्पाइक नजर आया. इस लिए अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा.

इसके बाद मुथुसामी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरे दिन पहले सेशन में 69 रन बने, लेकिन टीम इंडिया को एक भी विकेट नहीं मिला. इस सेशन के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 316 (111 ओवर) था. मुथुसामी 56 और वेरेन्ने 38 रन पर नाबाद हैं.

पहले दिन की हाइलाइट्स (संक्षेप में)

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. एडन मार्क्रम को 4 रन पर जीवनदान मिला, जब केएल राहुल ने उनका कैच छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. मार्क्रम पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए, इसी के साथ सेशन का अंत हुआ.

दूसरे सेशन के पहले ही ओवर में कुलदीप यादव ने रयान रिकेल्टन को कैच आउट कराया. रिकेल्टन ने 35 रन बनाए. लेकिन इसके बाद टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की, दोनों ने दूसरे सेशन में दूसरा विकेट नहीं गंवाया.

लेकिन तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की. तीसरे सेशन का पहला विकेट रवींद्र जडेजा ने टेम्बा बावुमा के रूप में लिया, इस पर यशस्वी ने शानदार कैच पकड़ा. बावुमा ने 41 रन बनाए. इसके बाद कुलदीप यादव नए ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में बड़ा विकेट लिया. स्टब्स 49 रन बनाकर आउट हुए, वह अपने अर्धशतक से 1 रन से चूक गए.

इसके बाद कुलदीप यादव ने विलेम मुल्डर के रूप में इस पारी का अपना तीसरा विकेट लिया. दिन का खेल खत्म होने से पहले ऋषभ पंत ने नई गेंद ली, अगले ही ओवर (82वें ओवर) में मोहम्मद सिराज ने टोनी डी जोरजी के रूप में दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट लिया.

पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 81.5 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 247 रन बना लिए थे. सेनुरन मुथुसामी (25) और कैइल वेरेन्ने (1) दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाएंगे.

भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

दक्षिण अफ्रीका कीप्लेइंग 11

एडन मार्क्रम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टोनी डी जोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow