IND vs NZ Final Live Score: फाइनल में टॉस हारे सूर्यकुमार यादव, न्यूजीलैंड ने चुनी गेंदबाजी; प्लेइंग इलेवन उड़ा देगी होश

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पूरी तरह से 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए तैयार है. कुछ देर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत शुरू होगी. टीम इंडिया इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीतना चाहेगी. भारत अब तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बन चुका है. हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के सामने अच्छा नहीं है.  भारत चौथी बार और न्यूजीलैंड दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है. भारत इससे पहले दो बार चैंपियन बना और एक बार फाइनल में श्रीलंका से हारा था. वहीं न्यूजीलैंड एक बार ही फाइनल खेला है और उसे खिताबी मैच में हार मिली थी. अब कीवी टीम दूसरी बार फाइनल खेलने जा रही है. भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था तो न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को पटका था.  नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. आज भी यहां एक हाई स्कोरिंग मैच होने ती उम्मीद है. लाल मिट्टी की पिच है, जिस पर हल्की घास रहेगी. टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सिलसिला तोड़ने का भारत के पास इससे बेहतर मौका नहीं है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला ले सकती है, क्योंकि फाइनल का दबाव होगा चेज करने में, साथ ही ओस का प्रभाव नहीं रहने वाला है. लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. वहीं मोबाइल पर मैच जियोस्टार एप्प पर लाइव आएगा. कई भाषाओं में आप खिताबी मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.  भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.  न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन

Mar 8, 2026 - 19:30
 0
IND vs NZ Final Live Score: फाइनल में टॉस हारे सूर्यकुमार यादव, न्यूजीलैंड ने चुनी गेंदबाजी; प्लेइंग इलेवन उड़ा देगी होश

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पूरी तरह से 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए तैयार है. कुछ देर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत शुरू होगी. टीम इंडिया इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीतना चाहेगी. भारत अब तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बन चुका है. हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के सामने अच्छा नहीं है. 

भारत चौथी बार और न्यूजीलैंड दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है. भारत इससे पहले दो बार चैंपियन बना और एक बार फाइनल में श्रीलंका से हारा था. वहीं न्यूजीलैंड एक बार ही फाइनल खेला है और उसे खिताबी मैच में हार मिली थी. अब कीवी टीम दूसरी बार फाइनल खेलने जा रही है. भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था तो न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को पटका था. 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. आज भी यहां एक हाई स्कोरिंग मैच होने ती उम्मीद है. लाल मिट्टी की पिच है, जिस पर हल्की घास रहेगी. टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सिलसिला तोड़ने का भारत के पास इससे बेहतर मौका नहीं है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला ले सकती है, क्योंकि फाइनल का दबाव होगा चेज करने में, साथ ही ओस का प्रभाव नहीं रहने वाला है.

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. वहीं मोबाइल पर मैच जियोस्टार एप्प पर लाइव आएगा. कई भाषाओं में आप खिताबी मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह. 

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow