टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन इस भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई, जानिए किस हसीना को पहनाई रिंग
Prithvi Shaw and Akriti Agarwal Engagement: आज यानी 08 मार्च, रविवार को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इसी दिन भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की सगाई की खबर सामने आई. शॉ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी सगाई की गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की. कैप्शन में लिखा, "मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर जिंदगी भर की सफलताओं तक. वह मेरी परफेक्ट पारी है!" शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल को सगाई की अंगूठी पहनाई, जिसके साथ यह सवाल तेज हो गया कि आखिरी आकृति कौन हैं? इसके अलावा एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आकृति और शॉ का रिश्ता कितना पुराना है? View this post on Instagram A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw) कौन हैं आकृति अग्रवाल? तो आपको बता दें कि आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शॉ की मंगेतर को तकरीबन 32 लाख लोग फॉलो करते हैं. इसके अलावा उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 90 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. हाल ही में आकृति तेलुगु फिल्म त्रिमुख में नजर आई थीं. इस फिल्म को आकृति के करियर का सबसे बड़ा ब्रेक माना जा रहा था. कब से एक दूसरे को कर रहे हैं डेट? इस बात को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिल सकी है कि आकृति और शॉ कब से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि दोनों को एक दूसरे के साथ तकरीबन एक साल हो गया है. शॉ और आकृति ने 27 अगस्त, 2025 को गणेश चतुर्थी के मौके पर साथ में एक तस्वीर शेयर की थी, जिससे काफी कुछ साफ हो गया था. View this post on Instagram A post shared by AKRITI AGARWAL (@akritiagarwal7) पृथ्वी शॉ का अंतर्राष्ट्रीय करियर बात करें शॉ के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल लिया है. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में यह मुकाबले 2018 से 2021 के बीच खेले. इसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो सकी है. टेस्ट में शॉ ने 339 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में 189 रन बनाए. वहीं अपने इकलौते वनडे में भारतीय बल्लेबाज ने सिर्फ एक गेंद का सामना किया, जिसमें कोई रन नहीं बनाया.
Prithvi Shaw and Akriti Agarwal Engagement: आज यानी 08 मार्च, रविवार को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इसी दिन भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की सगाई की खबर सामने आई. शॉ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी सगाई की गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की. कैप्शन में लिखा, "मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर जिंदगी भर की सफलताओं तक. वह मेरी परफेक्ट पारी है!"
शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल को सगाई की अंगूठी पहनाई, जिसके साथ यह सवाल तेज हो गया कि आखिरी आकृति कौन हैं? इसके अलावा एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आकृति और शॉ का रिश्ता कितना पुराना है?
View this post on Instagram
कौन हैं आकृति अग्रवाल?
तो आपको बता दें कि आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शॉ की मंगेतर को तकरीबन 32 लाख लोग फॉलो करते हैं. इसके अलावा उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 90 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. हाल ही में आकृति तेलुगु फिल्म त्रिमुख में नजर आई थीं. इस फिल्म को आकृति के करियर का सबसे बड़ा ब्रेक माना जा रहा था.
कब से एक दूसरे को कर रहे हैं डेट?
इस बात को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिल सकी है कि आकृति और शॉ कब से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि दोनों को एक दूसरे के साथ तकरीबन एक साल हो गया है. शॉ और आकृति ने 27 अगस्त, 2025 को गणेश चतुर्थी के मौके पर साथ में एक तस्वीर शेयर की थी, जिससे काफी कुछ साफ हो गया था.
View this post on Instagram
पृथ्वी शॉ का अंतर्राष्ट्रीय करियर
बात करें शॉ के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल लिया है. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में यह मुकाबले 2018 से 2021 के बीच खेले. इसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो सकी है. टेस्ट में शॉ ने 339 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में 189 रन बनाए. वहीं अपने इकलौते वनडे में भारतीय बल्लेबाज ने सिर्फ एक गेंद का सामना किया, जिसमें कोई रन नहीं बनाया.
What's Your Reaction?