IND vs NZ 5th T20I: तिरुवनंतपुरम में भारत का तूफान, ईशान-सूर्या से लेकर अर्शदीप तक ये 5 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए पूरी तरह पैसा वसूल साबित हुआ. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रनों का अंबार लगा दिया और 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन ठोक दिए. इसके बाद गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया और भारत ने 46 रन से मैच अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, हर डिपार्टमेंट में भारत न्यूजीलैंड पर भारी नजर आया. आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जो इस मुकाबले में जीत के असली हीरो बने. ईशान किशन की धमाकेदार वापसी लगभग दो साल बाद टी20 टीम में लौटे ईशान किशन ने अपनी वापसी को पूरी तरह यादगार बना दिया. उन्होंने शुरू से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया. ईशान ने सिर्फ 43 गेंदों में 10 छक्के और 6 चौके जड़ते हुए 103 रन ठोक दिए. इस शानदार शतक के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया. कप्तान सूर्या का क्लास शो सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के रूप में जिम्मेदारी निभाते हुए तेज तर्रार पारी खेली. उन्होंने 30 गेंदों में 63 रन बनाए और मिडिल ओवर्स में रन रेट को और तेज किया. सूर्या की पारी ने भारत को एक बड़े स्कोर की ओर धकेलने में अहम योगदान दिया. अर्शदीप सिंह की जोरदार वापसी मैच की शुरुआत अर्शदीप सिंह के लिए आसान नहीं रही, लेकिन असली कहानी उनके तीसरे स्पेल में लिखी गई. उन्होंने शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. अर्शदीप ने 4 ओवर में 5 विकेट झटके और यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला पांच विकेट हॉल रहा. हार्दिक पांड्या का फिनिशिंग टच अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या ने तेजी से रन बटोरे. उन्होंने 247.06 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में 42 रन बना दिए. जिससे भारत 270 के पार पहुंच सका. उनकी इस छोटी लेकिन असरदार पारी ने न्यूजीलैंड पर दबाव और बढ़ा दिया. अक्षर पटेल की मैच पलटने वाली गेंदबाजी अक्षर पटेल ने भी गेंदबाजी करते हुए पूरा असर डाला. उन्होंने अपने स्पेल में सबसे कम रन खर्च करते हुए 8.25 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की. अक्षर ने 4 ओवर में 3 विकेट लेकर भारत की जीत लगभग तय कर दी. यहीं नहीं उन्होंने 30 गेंदों में 80 रन बना चुके फिन एलन को पवेलियन भेजा, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. 

Feb 1, 2026 - 08:30
 0
IND vs NZ 5th T20I: तिरुवनंतपुरम में भारत का तूफान, ईशान-सूर्या से लेकर अर्शदीप तक ये 5 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए पूरी तरह पैसा वसूल साबित हुआ. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रनों का अंबार लगा दिया और 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन ठोक दिए. इसके बाद गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया और भारत ने 46 रन से मैच अपने नाम कर लिया.

इस ऐतिहासिक जीत में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, हर डिपार्टमेंट में भारत न्यूजीलैंड पर भारी नजर आया. आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जो इस मुकाबले में जीत के असली हीरो बने.

ईशान किशन की धमाकेदार वापसी

लगभग दो साल बाद टी20 टीम में लौटे ईशान किशन ने अपनी वापसी को पूरी तरह यादगार बना दिया. उन्होंने शुरू से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया. ईशान ने सिर्फ 43 गेंदों में 10 छक्के और 6 चौके जड़ते हुए 103 रन ठोक दिए. इस शानदार शतक के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

कप्तान सूर्या का क्लास शो

सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के रूप में जिम्मेदारी निभाते हुए तेज तर्रार पारी खेली. उन्होंने 30 गेंदों में 63 रन बनाए और मिडिल ओवर्स में रन रेट को और तेज किया. सूर्या की पारी ने भारत को एक बड़े स्कोर की ओर धकेलने में अहम योगदान दिया.

अर्शदीप सिंह की जोरदार वापसी

मैच की शुरुआत अर्शदीप सिंह के लिए आसान नहीं रही, लेकिन असली कहानी उनके तीसरे स्पेल में लिखी गई. उन्होंने शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. अर्शदीप ने 4 ओवर में 5 विकेट झटके और यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला पांच विकेट हॉल रहा.

हार्दिक पांड्या का फिनिशिंग टच

अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या ने तेजी से रन बटोरे. उन्होंने 247.06 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में 42 रन बना दिए. जिससे भारत 270 के पार पहुंच सका. उनकी इस छोटी लेकिन असरदार पारी ने न्यूजीलैंड पर दबाव और बढ़ा दिया.

अक्षर पटेल की मैच पलटने वाली गेंदबाजी

अक्षर पटेल ने भी गेंदबाजी करते हुए पूरा असर डाला. उन्होंने अपने स्पेल में सबसे कम रन खर्च करते हुए 8.25 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की. अक्षर ने 4 ओवर में 3 विकेट लेकर भारत की जीत लगभग तय कर दी. यहीं नहीं उन्होंने 30 गेंदों में 80 रन बना चुके फिन एलन को पवेलियन भेजा, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow