IND vs NZ 4th T20 Live Score: भारत ने कसा शिकंजा, कुलदीप ने टीम को दिलाई चौथी सफलता; ग्लेन फिलिप्स सस्ते में लौटे पवेलियन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार (28 जनवरी) को विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. इस मैच के जरिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम मेहमान न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 5 मैचों सीरीज में क्लीन स्वीप के लिए मेन इन ब्लू को पहले लगातार चौथा मुकाबला जीतना जरूरी है.  इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टीम में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर बैठाया जा सकता है. तीनों ही मैचों में संजू पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं.  वनडे सीरीज में भारत की हार  बता दें कि इससे पहले कीवी टीम के खिलाफ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. 50 ओवर सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. यह भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे सीरीज में पहली हार थी. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत अपने खाते में डाली थी. फिर बाकी दोनों मैचों में न्यूजीलैंड ने क्रमश: 7 विकेट और 41 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर अपना नाम लिखवा लिया था.  टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने लिया बदलाव  वनडे सीरीज गंवाने के बाद सूर्यरकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बदला लेते हुए टी20 सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल की. भारतीय टीम ने शुरुआती तीनों ही मैचों में जीत हासिल करके सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब टीम इंडिया की नजर बाकी 2 टी20 में जीत हासिल करके क्लीन स्वीप पर होगी.  अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथे टी20 में कौन सी टीम जीत हासिल करती है. वहीं देखने वाली बात यह भी होगी कि एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच कैसा बर्ताव करेगी. शुरुआती तीनों ही मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. 

Jan 28, 2026 - 20:30
 0
IND vs NZ 4th T20 Live Score: भारत ने कसा शिकंजा, कुलदीप ने टीम को दिलाई चौथी सफलता; ग्लेन फिलिप्स सस्ते में लौटे पवेलियन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार (28 जनवरी) को विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. इस मैच के जरिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम मेहमान न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 5 मैचों सीरीज में क्लीन स्वीप के लिए मेन इन ब्लू को पहले लगातार चौथा मुकाबला जीतना जरूरी है. 

इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टीम में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर बैठाया जा सकता है. तीनों ही मैचों में संजू पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं. 

वनडे सीरीज में भारत की हार 

बता दें कि इससे पहले कीवी टीम के खिलाफ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. 50 ओवर सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. यह भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे सीरीज में पहली हार थी. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत अपने खाते में डाली थी. फिर बाकी दोनों मैचों में न्यूजीलैंड ने क्रमश: 7 विकेट और 41 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर अपना नाम लिखवा लिया था. 

टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने लिया बदलाव 

वनडे सीरीज गंवाने के बाद सूर्यरकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बदला लेते हुए टी20 सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल की. भारतीय टीम ने शुरुआती तीनों ही मैचों में जीत हासिल करके सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब टीम इंडिया की नजर बाकी 2 टी20 में जीत हासिल करके क्लीन स्वीप पर होगी. 

अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथे टी20 में कौन सी टीम जीत हासिल करती है. वहीं देखने वाली बात यह भी होगी कि एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच कैसा बर्ताव करेगी. शुरुआती तीनों ही मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow